&format=webp&quality=medium)
Credit card late payment impact on CIBIL: क्रेडिट कार्ड का यूज तो अब लगभग हर कोई करता ही है और इसका पेमेंट भी करता ही है. लेकिन क्या क्रेडिट कार्ड पेमेंट में हो गई 1 दिन की देरी सिबिल स्कोर गिर सकता है? जी हां आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में अक्सर हम भूल जाते हैं कि क्रेडिट कार्ड या लोन की EMI की आखिरी डेट कब थी. मोबाइल पर मैसेज आता है और तब कहीं याद आता है कि ड्यू डेट तो कल निकल गई.तो अब मन में सबसे बड़ा डर यही बैठ जाता है कि क्या केवल बस 1 दिन की देरी से मेरा क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा?अब क्या अब मुझे फ्यूचर में कभी लोन नहीं मिलेगा?
अगर आपके मन में ये सवाल है तो घबराइए मत, क्योंकि इस डर के पीछे की सच्चाई थोड़ी अलग है. तो आइए जानते हैं कि 1 दिन की देरी पर असल में बैंक और सिबिल आपके साथ क्या करते हैं.
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड से बचाएं हर महीने हजारों रुपये! बस फॉलो करें ये 4 कमाल के ट्रिक्स और भूल जाएं कर्ज की टेंशन
तो साफ है कि 1 दिन की देरी से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा है और ना ही इससे आपका सिबिल स्कोर ही जीरो हो सकता है. लेकिन यह फिर भी आपकी 'फाइनेंशियल अनुशासन' के लिए अच्छा नहीं है. तो इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप टाइम से 2 दिन पहले ही पेमेंट कर दें ताकि आने वाला कल टेंशन फ्री रहे.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
यह भी पढ़ें : Credit Card Benefits: कर्ज नहीं, स्मार्ट टूल है क्रेडिट कार्ड! ये 5 फायदे जान लिए तो बदल जाएगा नजरिया
खबर से जुड़े FAQs
1. क्या 1 दिन लेट पेमेंट से CIBIL स्कोर खराब हो जाता है?
नहीं, 1–2 दिन की देरी CIBIL को रिपोर्ट नहीं होती, स्कोर सुरक्षित रहता है.
2. CIBIL को लेट पेमेंट कब रिपोर्ट किया जाता है?
जब पेमेंट 30 दिनों से ज्यादा देर से होता है, तब बैंक इसे डिफॉल्ट मानते हैं.
3. क्या 1 दिन लेट होने पर कोई नुकसान होता है?
हां, लेट फीस लग सकती है और आउटस्टैंडिंग अमाउंट पर भारी ब्याज शुरू हो जाता है.
4. ग्रेस पीरियड क्या होता है?
कई बैंक 2–3 दिन का ग्रेस पीरियड देते हैं, जिसमें फीस माफ हो सकती है, लेकिन यह बैंक पर निर्भर करता है.
5. बार-बार 1–2 दिन लेट होने से क्या होगा?
लगातार देरी करने पर CIBIL इसे खराब फाइनेंशियल बिहेवियर मानता है, जिससे भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)