&format=webp&quality=medium)
हर किसी के लिए पर्सनल लोन लेना जितना आसान होता है, उसकी ऊंची ब्याज दरों के चलते उसे चुकाना उतना ही मुश्किल होता है.पर्सनल लोन एक ऐसे जाल की तरह है, जिसमें एक बार फंसने पर EMI भरते-भरते सालों निकल जाते हैं और हम अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ ब्याज चुकाने में गंवा देते हैं.लेकिन अगर आप थोड़ा स्मार्ट बनेंगे तो समय रहते इस कर्ज के जाल से निकल सकते हैं.
जी हां हम समझेंगे पर्सनल लोन के इस जाल को समय से पहले कैसे तोड़ा जा सकता है और इसके लिए आपको क्या करना होगा.तो फिर जानते हैं वो 5 अचूक तरीके, जिनसे आप अपना पर्सनल लोन जल्दी बंद करके लाखों रुपये का ब्याज बचा सकते हैं.
क्या आपको ऑफिस से बोनस मिलता है या कहीं से एकमुश्त पैसा आपको मिला हो? तो ऐसे पैसे को खर्च करने के बजाय अपने लोन के 'पार्ट-पेमेंट' में इस्तेमाल करें. इसका मतलब ये होता है कि आप अपनी regular EMI के अलावा एक अच्छी खासी राशि सीधे अपने मूलधन (Principal Amount) में जमा कर देते हैं.इसका फायदा ये होता है कि इससे आपका मूलधन घटता है, जिससे या तो आपकी आगे की EMI कम हो जाती है या लोन की अवधि घट सकती है.
लोन को जल्दी खत्म करने का सबसे स्मार्ट और असरदार तरीका है हर साल ईएमएम को बढ़ाना.अगर आपकी सैलरी में सालाना बढ़ोतरी होती तो सबसे पहले अपनी EMI की रकम में भी 5% से 10% की बढ़ोतरी कर देना चाहिए. सैलरी से बढ़ी हुई EMI आपको महसूस भी नहीं होगी, लेकिन यह सीधा आपके मूलधन पर असर करेगी. यह रकम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से आपको कर्ज की दौड़ में जिता सकती है.
जी हा अगर कोई दूसरा बैंक आपके मौजूदा बैंक से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है, तो 'लोन बैलेंस ट्रांसफर' का ऑप्शन चुन सकते हैं. इस ऑप्शन में नया बैंक आपके पुराने बैंक का पूरा लोन चुका देता है और आपका लोन कम ब्याज दर पर नए बैंक में शिफ्ट हो जाता है. इसका असर ये होता है कि आपकी EMI का बोझ तुरंत कम हो जाता है और आप काफी पैसा बचा सकते हैं.हालांकि ट्रांसफर करने से पहले प्रोसेसिंग फीस के बारे में पता करना जरूरी है.
लोन फोरक्लोजर कर्ज से मुक्ति पाने का 'ब्रह्मास्त्र' कहा जा सकता है. फोरक्लोजर का मतलब होता है कि लोन की बची हुई पूरी राशि को एक साथ चुकाकर खाता बंद कर दिया जाता है. तो अगर आपके पास पर्याप्त पैसा इकट्ठा हो गया है, तो यह सबसे अच्छा विकल्प है ,लेकिन कुछ बैंक लोन को समय से पहले बंद करने पर 1% से 5% तक की 'फोरक्लोजर पेनाल्टी' लगाते हैं.तो अकाउंट बंद करवाने से पहले चार्ज के बारे में पता करें.
लोन जल्दी चुकाने का मतलब केवल ब्याज की बचत नहीं होती, बल्कि ये आपकी जिंदगी में कई बड़े फायदे भी लाता है. जी हां कर्ज से मुक्ति मिलते ही तनाव कम होता है और सेविंग्स की तरफ ध्यान जाता है. समय से पहले लोन चुकाने पर CIBIL स्कोर अच्छा होने से फ्यूचर में लोन लेना आसान हो जाता है.