&format=webp&quality=medium)
आजकल लगभग हर किसी के पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड (Credit Card) होते हैं. कई बार लोग आकर्षक ऑफर या कैशबैक देखकर नए कार्ड ले लेते हैं, लेकिन बाद में उनका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं. ऐसे कार्ड्स पर एनुअल चार्ज (Annual Fee) और मेंटेनेंस फीस (Maintenance Fee) लगती रहती है, जो फालतू खर्च साबित होती है.
अगर कार्ड पर कोई सालाना फीस नहीं लगती, तो उसे रखना ठीक है, लेकिन अगर चार्ज लगता है और आप कार्ड यूज़ नहीं करते, तो उसे बंद करना बेहतर है. अब यहां सवाल ये उठता है कि आखिर इसे बंद कैसे किया जाए.
क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले आपको दो बातें ध्यान में रखनी चाहिए. अगर आप पुराना कार्ड बंद करते हैं, तो इसका असर आपके क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) पर पड़ सकता है. अगर कार्ड पर कोई बकाया (Outstanding Balance) है, तो बैंक उसे बंद नहीं करेगा. इसलिए बेहतर है कि आप पूरी रकम चुका दें और फिर सही प्रक्रिया अपनाते हुए कार्ड बंद कराएं.
क्रेडिट कार्ड को बंद करवाना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग सोचते हैं. बस इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें और आपका कार्ड बिना किसी परेशानी के बंद हो जाएगा.
सबसे पहले अपने कार्ड का पूरा बकाया (Outstanding Payment) चुका दें. अगर आपका ₹10 या ₹100 का भी बैलेंस बचा है, तो बैंक कार्ड बंद नहीं करेगा. कई बार छोटी रकम बाद में ब्याज सहित बढ़ जाती है, इसलिए क्लोजिंग रिक्वेस्ट देने से पहले बैलेंस क्लियर कर लें.
अक्सर लोग कार्ड बंद करने की जल्दबाजी में अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) को रिडीम करना भूल जाते हैं. आपने कार्ड से खरीदारी कर इन प्वाइंट्स को मेहनत से कमाया है, तो उन्हें यूं ही जाने न दें. बंद करने से पहले जितने रिवॉर्ड्स हैं, उन्हें शॉपिंग, वाउचर या ट्रैवल में इस्तेमाल कर लें.
कई बार लोग क्रेडिट कार्ड पर ऑटो-पेमेंट (Auto Payment) या रिकरिंग इंस्ट्रक्शन (Recurring Instruction) सेट कर देते हैं. जैसे- ओटीटी सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम, या मोबाइल रिचार्ज. कार्ड बंद करने से पहले इन्हें जरूर कैंसल करें. अगर आपने इन्हें हटाया नहीं, तो आपकी अगली पेमेंट फेल हो सकती है या आपकी पॉलिसी लैप्स हो सकती है.
अब बारी आती है बैंक से संपर्क करने की. बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें और बताएं कि आप अपना कार्ड बंद कराना चाहते हैं. बैंक आपसे कारण पूछ सकता है- जैसे कि "क्या आप ज्यादा फीस के कारण कार्ड बंद कर रहे हैं?" या "क्या आप दूसरे कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं?"
जरूरत पड़ने पर बैंक ईमेल के जरिए एक फॉर्म भेजेगा, जिसमें कार्ड नंबर और आपके सिग्नेचर की जरूरत होगी. कुछ बैंक आपसे कार्ड को फिजिकली काटकर उसकी फोटो ईमेल करने के लिए भी कहते हैं.
यह सबसे जरूरी कदम है. कभी भी अपना कार्ड सीधे डस्टबिन में मत फेंकें. पहले उसे तिरछा काटें (Cut Credit Card) ताकि उसका चिप (Chip) और मैग्नेटिक स्ट्रिप (Magnetic Strip) पूरी तरह नष्ट हो जाए. अगर कार्ड किसी गलत हाथ में चला गया, तो आपके नाम पर फ्रॉड (Credit Card Fraud) भी हो सकता है.
कार्ड बंद करने की रिक्वेस्ट देने के बाद बैंक आमतौर पर 7 से 10 दिन के अंदर आपके रजिस्टर ईमेल या मोबाइल पर एक कन्फर्मेशन मैसेज (Confirmation Message) भेजता है. यह साबित करता है कि आपका कार्ड आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है. अगर यह संदेश नहीं मिलता, तो दोबारा बैंक से संपर्क करें.
हां, थोड़ा असर पड़ सकता है, खासकर अगर आप बहुत पुराना कार्ड बंद कर रहे हैं. पुराने कार्ड से जुड़ी लंबी क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) के लिए फायदेमंद होती है. इसलिए अगर कार्ड फ्री है (यानि एनुअल चार्ज नहीं है), तो उसे खुला रखना बेहतर है.
क्रेडिट कार्ड को बंद करना मुश्किल नहीं, बस सावधानी जरूरी है. अगर कार्ड फालतू में पड़ा है और हर साल पैसे काटे जा रहे हैं, तो उसे बंद कर दें. लेकिन अगर कार्ड पुराना है और एनुअल फीस फ्री है, तो उसे खुला रखना आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के लिए बेहतर रहेगा. सही प्रक्रिया अपनाकर आप खुद को फ्रॉड, एक्स्ट्रा चार्ज और डेटा लीक (Fraud & Data Leak) से बचा सकते हैं. याद रखें- फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत छोटी-छोटी बातों से होती है.
हां, लेकिन उन्हें सही से मैनेज करना जरूरी है.
हां, थोड़ा असर पड़ सकता है अगर कार्ड पुराना हो.
नहीं, पहले पूरा ड्यू अमाउंट चुकाना जरूरी है.
नहीं, अगर बकाया क्लियर है तो बैंक मना नहीं कर सकता.
नहीं, कार्ड बंद होते ही सभी रिवॉर्ड प्वाइंट्स एक्सपायर हो जाते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)