&format=webp&quality=medium)
अगर आप भी अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट के 5 टिप्स समझ लें (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
आज के इस टाइम में केवल अच्छी सैलरी होना ही काफी नहीं होता है.जी हां अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो बैंक आपको लोन देने से साफ इनकार कर सकता है. तो फिर यही वजह है कि अब क्रेडिट स्कोर आपकी फाइनेंशियल जिंदगी का सबसे बड़ा रिपोर्ट कार्ड बन चुका है.
अक्सर होता ये है कि लोग तब घबराते हैं जब उनका होम लोन रिजेक्ट हो जाता है, क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता,ब्याज दर ज्यादा लगती है या फिर बैंक बार-बार दस्तावेज मांगता है.
तो ऐसे में बैंकिंग एक्सपर्ट अश्वनी राणा के मुताबिक, सिबिल स्कोर सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि आपकी फाइनेंशियल आदतों का आईना है. अगर आप भी अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट के 5 टिप्स समझ लें.
कौन सा स्कोर अच्छा माना जाता है?
| स्कोर | स्थिति |
| 750+ | बहुत अच्छा |
| 700-750 | ठीक |
| 650-700 | रिस्क |
| 650 से कम | लोन मिलने में दिक्कत |
अश्वनी राणा के अनुसार: 750 से ज्यादा स्कोर होने पर बैंक आपको ज्यादा भरोसेमंद ग्राहक मानते हैं
यह भी पढ़ें: सिबिल स्कोर 800 के पार, तो बैंकों के लिए 'VIP' हैं आप? जानें पैसे बचाने का सीक्रेट और शर्तें

बिल्कुल...अगर आपकी इनकम का बड़ा हिस्सा EMI में जा रहा है, तो बैंक आपको आर्थिक रूप से तनावग्रस्त मान सकते हैं.
एक्सपर्ट की सलाह है कि नेट सैलरी का 30-40% से ज्यादा EMI में नहीं जाना चाहिए
जी हां
हर बार जब आप Personal Loan,Credit Card, Buy Now Pay Later के लिए आवेदन करते हैं, तो “Hard Inquiry” होती है
बहुत ज्यादा Inquiry से स्कोर गिरा सकती है
बैंक को संकेत देती है कि आपको पैसों की जरूरत ज्यादा है
क्योंकि:
एक्सपर्ट अश्वनी राणा की सलाह
1. EMI कभी लेट न करें
2. Credit Card बिल समय पर भरें
3. जरूरत से ज्यादा लोन न लें
4. बैंक से संवाद बनाए रखें
5. बार-बार Loan Inquiry से बचें
| चीज | जानकारी |
| CIBIL Range | 300-900 | |
| अच्छा स्कोर | 750+ |
| सबसे बड़ा नुकसान | EMI डिफॉल्ट |
| सुधारने का समय | 6-12 महीने |
| जरूरी आदत | समय पर भुगतान |
एक बात तो आप समझ ही लीजिए कि CIBIL Score कोई रातों-रात बनने वाली चीज नहीं होती है. असल में यह आपकी छोटी-छोटी फाइनेंशियल आदतों का नतीजा होता है.तो अगर आप टाइम पर EMI भरते हैं, क्रेडिट कार्ड संभालकर यूज करते हैं और जरूरत से ज्यादा कर्ज नहीं लेते, तो धीरे-धीरे आपका स्कोर मजबूत होता जाता है.तो फिर इसलिए याद रखिए कि बैंक को सिर्फ आपकी कमाई नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी दिखती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए?
750+ स्कोर सबसे अच्छा है,इससे लोन आसानी से और कम ब्याज पर मिलता है
Q2 क्या खुद का स्कोर चेक करने से वह कम हो जाता है?
खुद चेक करने से स्कोर नहीं गिरता,बैंक चेक करता है तभी असर पड़ता है
Q3 मैंने कभी लोन नहीं लिया, तो क्या मेरा स्कोर बढ़िया होगा?
बिना लोन के स्कोर नहीं बनता, बैंक को आपकी पेमेंट हिस्ट्री देखनी होती है
Q4 खराब सिबिल को सुधारने में कितना समय लगता है?
इसमें वक्त लगता है, सुधार दिखने में कम से कम 6 से 12 महीने लगेंगे
Q5 क्या लोन 'सेटल' करने से सिबिल सुधरता है?
सेटलमेंट से स्कोर बहुत गिरता है और भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो जाता है