RuPay Credit Card से UPI पेमेंट करना पड़ सकता है भारी, क्या आपका क्रेडिट स्कोर भी हो रहा है खराब?

UPI से छोटे-छोटे पेमेंट और RuPay Credit Card का सही इस्तेमाल आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकता है. लेकिन समय पर बिल न चुकाने और ज्यादा खर्च करने से स्कोर गिर सकता है.तो जानिए सही नियम, रिस्क और स्मार्ट इस्तेमाल के तरीके.
RuPay Credit Card से UPI पेमेंट करना पड़ सकता है भारी, क्या आपका क्रेडिट स्कोर भी हो रहा है खराब?

Image Credit-AI

आज के डिजिटल दौर में चाय से लेकर किराने तक हर चीज के लिए लोग UPI पेमेंट कर रहे हैं. खासकर अब RuPay Credit Card को UPI से लिंक करके पेमेंट करना और भी आसान हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे-छोटे पेमेंट आपके क्रेडिट स्कोर को बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं? लेकिन अगर आप समझदारी से यूज करते हैं, तो फिर ये आपके लिए फायदेमंद है, लेकिन जरा सी मिस्टेक आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल को नुकसान पहुंचा सकती है.

सवाल: क्या छोटे UPI पेमेंट से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है?

तो जवाब है हां, अगर आप अनुशासित हैं.
नहीं, अगर आप लापरवाही करते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

असल में, क्रेडिट स्कोर इस बात पर डिपेंड करता है कि आप पैसे कैसे खर्च करते हैं और टाइम पर चुकाते हैं या नहीं.

रकम नहीं आपका व्यवहार मायने रखता है

बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा खर्च करने से ही क्रेडिट स्कोर बनता है, लेकिन ऐसा नहीं है.असल में इसमें छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन भी मदद कर सकते हैं लेकिन सबसे जरूरी है पेमेंट डिसिप्लिन.जी हां अगर आप हर महीने पूरा बिल समय पर भरते हैं और रेगुलर खर्च करते हैं तो आपका क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत होता है.

UPI

कैसे एक छोटी गलती करेगी बड़ा नुकसान

UPI से पेमेंट करना जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर आप कंट्रोल न रखें.

ये गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं

  • बिल का पूरा भुगतान न करना
  • बार-बार मिनिमम पेमेंट करना
  • लिमिट से ज्यादा खर्च करना
  • इसका असर होगा कि क्रेडिट स्कोर गिर सकता है
  • बैंक और लोन कंपनियों की नजर में आप रिस्की बन सकते हैं


हमेशा क्रेडिट यूटिलाइजेशन का भी रखें ध्यान

  • जब आप ज्यादा खर्च करते हैं, तो आपका Credit Utilization Ratio बढ़ जाता है.
  • यानी कि आपकी लिमिट ₹1 लाख है और आप ₹70,000 खर्च कर देते हैं
  • तो 70% उपयोग हो गया, जो अच्छा संकेत नहीं है
  • इसलिए जहां तक हो हमेशा इसको करीब 30% के अंदर ही खर्च रखें

UPI की आसान सुविधा बन सकती है जाल

UPI पेमेंट इतना आसान है कि कई बार लोग बिना सोचे-समझे खर्च करते जाते हैं.

“स्कैन करो और पे कर दो” वाली आदत धीरे-धीरे बड़ा बिल बना देती है और आपको पता भी नहीं चलता.

आपकी ये आदत आपको कर्ज के जाल में फंसा सकती है.

कैसे करें स्मार्ट इस्तेमाल?

अगर आप चाहते हैं कि UPI + RuPay Credit Card आपके लिए फायदेमंद साबित हो, तो ये टिप्स अपनाएं.

  • आप हर महीने पूरा बिल समय पर चुकाएं.
  • क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा खर्च ना ही करें.
  • अपने छोटे-छोटे खर्च को भी ट्रैक करते रहें.
  • जहां तक हो अनावश्यक खर्च करने से बचें
  • आप ऑटो-पे या रिमाइंडर सेट करें

याद रखें ये गोल्डन रूल

क्रेडिट स्कोर बनाने का फॉर्मूला:

रेगुलर खर्च + टाइम पर पेमेंट = अच्छा स्कोर
ज्यादा खर्च + देर से पेमेंट = खराब स्कोर

यानी कि रकम छोटी हो या बड़ी, आपकी आदत ही आपका स्कोर तय करती है.

UPI

कम शब्दों में समझें पूरी बात

RuPay Credit Card से UPI पेमेंट एक शानदार सुविधा है, जो सही इस्तेमाल करने पर आपके क्रेडिट स्कोर को मजबूत बना सकती है. लेकिन अगर आपने लापरवाही की, तो यही सुविधा आपके लिए परेशानी बन सकती है.तो फिर इसलिए याद रखें कि UPI आसान है, लेकिन समझदारी जरूरी है.असल में सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाएं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

FAQs

1. क्या RuPay Credit Card से UPI पेमेंट करने से क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है?
हां, अगर आप समय पर पूरा बिल चुकाते हैं तो स्कोर बेहतर होता है, लेकिन लेट पेमेंट से स्कोर गिर सकता है

2. क्या छोटे-छोटे UPI ट्रांजैक्शन भी क्रेडिट स्कोर पर असर डालते हैं?
हां, नियमित ट्रांजैक्शन और समय पर भुगतान आपके क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं

3. क्रेडिट यूटिलाइजेशन कितना रखना चाहिए?
आमतौर पर 30% से कम रखना बेहतर माना जाता है, इससे स्कोर हेल्दी रहता है

4. क्या UPI से ज्यादा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है?
हां, आसान पेमेंट की वजह से ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे कर्ज और स्कोर दोनों पर असर पड़ता है

5. क्रेडिट स्कोर खराब होने से कैसे बचें?
समय पर पूरा बिल चुकाएं, लिमिट के अंदर खर्च करें और अनावश्यक ट्रांजेक्शन से बचें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6