&format=webp&quality=medium)
Minimum Balance: वैसे तो हर किसी को लगता है कि तमाम बैंकों की सारी कमाई ब्याज (Interest Rate) से होती है, लेकिन कम ही लोन जानते हैं कि मिनिमम बैलेंस की पेनाल्टी (Penalty) से भी बैंक खूब कमाते हैं. 2024 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसके तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 11 सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस की पेनाल्टी से ही 2331 करोड़ रुपये कमाए थे. 2021-2024 तक यानी 3 सालों में इन बैंकों ने मिनिमम बैलेंस की पेनाल्टी से ही कुल 5614 करोड़ रुपये कमाए.
मिनिमम बैलेंस के चक्कर में अक्सर ही बहुत से लोग फंस जाते हैं. इसकी बड़ी वजह ये भी है कि लोगों को पता ही नहीं असल में यह कैलकुलेट कैसे होता है. इसकी कैलकुलेशन के लिए बैंक एक खास तरीका इस्तेमाल करता है, जो अगर आप भी जान जाएंगे तो कोई भी बैंक आप पर पेनाल्टी नहीं लगा पाएगा.
ये भी पढ़ें- इन 5 बैंकों में Minimum Balance का चक्कर खत्म, अकाउंट में पैसे रखो या मत रखो, नहीं लगेगा जुर्माना, देखिए लिस्ट
बहुत सारे लोगों के मन में एक बड़ा कनफ्यूजन इस बात को लेकर रहता है कि आखिर मिनिमम बैलेंस का कैलकुलेशन कैसे होता है. कई लोग सोचते हैं कि हर दिन मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना होता है. यहां आपको बता दें कि मिनिमम बैलेंस का कैलकुलेशन रोजाना के हिसाब से नहीं होता, बल्कि पूरे महीने के हिसाब से होता है. हर दिन आपके खास में एवरेज पैसे मिनिमम बैलेंस जितना या उससे अधिक होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- बुरे फंसोगे! इन 10 ट्रांजेक्शन पर Income Tax रखता है बाज की नजर, नंबर 7 वाली गलती तो अक्सर कर ही देते हैं लोग
मान लीजिए आपके बैंक ने मिनिमम बैलेंस की सीमा 10 हजार रुपये तय की हुई है. ऐसे में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के लिए हर रोज 10 हजार रुपये की सीमा मेंटेन करना जरूरी नहीं, बल्कि एवरेज करना होता है. यानी अगर आप पहली तारीख को ही अपने खाते में पूरे दिन 3 लाख रुपये रख लेते हैं, तो उस महीने में आपका प्रतिदिन का एवरेज 10 हजार रुपये निकल आता है. यानी पहली तारीख को पूरे दिन 3 लाख रुपये खाते में रहें और फिर उसके बाद भले ही आप सारे पैसे अकाउंट से निकाल लें, आपका मिनिमम बैलेंस का कैलकुलेशन 10 हजार रुपये आएगा और आप पर कोई फाइन नहीं लगेगा.
ये भी पढ़ें- Income Tax भी नहीं काट पाएगा टैक्स, CA बोलेगा- 'गजब का दिमाग लगाया'! बस Salary में शामिल करा लें ये 7 अलाउंस
बहुत सारे बैंकों की तरफ से खाते में बैलेंस एक न्यूनतम सीमा (Minimum Balance) से कम होने पर कुछ पेनाल्टी लगाई जाती है. अलग-अलग बैकों के लिए यह चार्ज 400-500 रुपये के बीच रहता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ऐसे खातों से सारे पैसे निकाल लिए जाएं और बैंक पेनाल्टी लगा दे तब तो आपका बैलेंस निगेटिव हो जाएगा. दरअसल, ऐसा नहीं होता है. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी खाते का निगेटिव में ना जाना सुनिश्चित करें. इसके लिए केंद्रीय बैंक ने कई उपाय भी सुझाए हैं.