&format=webp&quality=medium)
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि आपने कभी लोन के लिए अप्लाई किया हो और बैंक ने आपको मना कर दिया? या फिर लोन तो मिला, लेकिन ब्याज दर इतनी ज्यादा थी कि आपकी जेब पर भारी पड़ गई? इन सब परेशानियों के पीछे अक्सर एक ही विलेन होता है और वो है आपका खराब CIBIL स्कोर. ये आपकी फाइनेंशियल हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड है. अगर ये खराब है तो बैंक आप पर भरोसा करने से कतराते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि खराब सिबिल स्कोर को सुधारा जा सकता है. लेकिन सवाल है कि खराब सिबिल स्कोर को ठीक होने में कितना समय लगता है? ये वो जानकारी है जो ज्यादातर लोगों को नहीं होती. आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी फाइनेंशियल हेल्थ को कैसे और कितने समय में पटरी पर ला सकते हैं.
जैसे स्कूल में आपका रिपोर्ट कार्ड आपकी पढ़ाई का हाल बताता है, वैसे ही CIBIL स्कोर आपके वित्तीय अनुशासन (Financial Discipline) का हाल बताता है. बैंक लोन देने से पहले सिबिल स्कोर देखते हैं और फिर ये तय करते हैं कि आप कर्ज चुकाने के मामले में कितने भरोसेमंद हैं. आपका सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच का एक 3-डिजिट नंबर होता है.
आपका सिबिल स्कोर रातों-रात खराब नहीं होता. ये आपकी कुछ वित्तीय आदतों का नतीजा होता है:
ये समझना बहुत जरूरी है कि CIBIL स्कोर सुधारना कोई जादू की छड़ी नहीं है जिसे घुमाते ही सब ठीक हो जाएगा. ये एक धीमी और धैर्य वाली प्रक्रिया है. एक खराब सिबिल स्कोर को ठीक होने में कम से कम 6 महीने से लेकर 12 महीने तक का समय लग सकता है. अगर आपका स्कोर बहुत ज्यादा खराब है (जैसे 550 से भी नीचे) या आपने लोन सेटलमेंट किया है, तो इसे एक सम्मानजनक स्तर (700+) तक लाने में 18 से 24 महीने या उससे भी ज्यादा लग सकते हैं. दरअसल क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL) आपका डेटा हर महीने अपडेट करते हैं, जो उन्हें बैंकों और NBFC से मिलता है. आपकी अच्छी आदतें (जैसे समय पर EMI) जब लगातार 6-8 महीने तक रिपोर्ट होती हैं, तब जाकर स्कोर पर सकारात्मक असर दिखना शुरू होता है.
साल में एक बार आप मुफ्त में अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं. इसे चेक करें और देखें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है. अगर कोई गलती दिखती है, तो तुरंत CIBIL को रिपोर्ट करें.
अगर आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो एक छोटा कंज्यूमर लोन या FD के बदले एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लें और उसका बिल समय पर चुकाएं. इससे आपकी पॉजिटिव क्रेडिट हिस्ट्री बननी शुरू हो जाएगी.
बैंक और वित्तीय संस्थान हर 30-45 दिनों में आपका डेटा क्रेडिट ब्यूरो को भेजते हैं. इसलिए आपके पेमेंट रिकॉर्ड को रिपोर्ट में दिखने में लगभग 1-2 महीने लग सकते हैं.
हां, हो सकता है, लेकिन इसमें बहुत समय लगता है. सेटलमेंट के बाद आपको बकाया राशि चुकाकर बैंक से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' (No Dues Certificate) लेना चाहिए और लोन को 'क्लोज' कराना चाहिए. इसके बाद लगातार अच्छी क्रेडिट आदतें बनानी होंगी.
नहीं, ये सबसे बड़ा मिथक है. कोई भी एजेंसी या व्यक्ति पैसे लेकर आपका सिबिल स्कोर कानूनी रूप से ठीक नहीं कर सकता. ये सिर्फ आपकी अच्छी वित्तीय आदतों से ही सुधरता है.