FD का धमाका! Indian Bank दे रहा है ₹2 लाख पर ₹79,500 का बंपर फिक्स ब्याज,जानें इस शानदार ऑफर को और अपनी बचत को करें डबल

आपको बता दें कि इंडियन बैंक एफडी स्कीम में केवल ₹2 लाख का इन्वेस्टमेंट 5 साल के लिए करने पर इसमें करीब ₹79,500 रुपए का गारंटीड ब्याज पा सकते हैं. सरकारी सुरक्षा, स्थिर रिटर्न और सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज का फायदा—ये स्कीम सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश का शानदार मौका देती है.
FD का धमाका! Indian Bank दे रहा है ₹2 लाख पर ₹79,500 का बंपर फिक्स ब्याज,जानें इस शानदार ऑफर को और अपनी बचत को करें डबल

हम सभी के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सालों साल से इन्वेस्टमेंट का एक सेफ और मनी मेकिंग वाला ऑप्शन माना जाता है. इसलिए अगर आप बिना किसी रिस्क के अपनी बचत पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो इंडियन बैंक (Indian Bank) की एफडी स्कीम आपके लिए एक धांसू ऑप्शन साबित हो सकती है. असल में यह एक सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी का ऑफर देती है.जी हां बैंक अपने ग्राहकों को 2.80 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इसमें सबसे खास बात यह है कि केवल ₹2 लाख के निवेश पर आप करीब ₹79,500 रुपए तक का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं.

इंडियन बैंक एफडी की ब्याज दरें

इंडियन बैंक ने अलग-अलग अवधियों के लिए अलग ब्याज दरें तय की हैं.

7 दिनों की एफडी पर 2.80% ब्याज दिया जा रहा है.
वहीं, बैंक की 444 दिनों की स्पेशल स्कीम (Ind Secure Product) पर ब्याज दरें सबसे आकर्षक हैं —

इसके अलावा, 5 साल की एफडी पर भी ब्याज दरें काफी अच्छी हैं —

  • सामान्य नागरिकों के लिए: 6.00%
  • सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50%
  • सुपर सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75%

5 साल की एफडी में कितना मिलेगा रिटर्न?

जी हां अगर कोई निनेशक इंडियन बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम में अपना 2,00,000 रुपए लगाते हैं, तो फिर सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर करीब 2,69,371 रुपए का फंड मिलेगा, जिसमें अमाउंट में 69,371 रुपए लगभग का ब्याज भी होने वाला है. जबकि अगर सीनियर सिटीजन इंडियन बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपए लगाते हैं तो मैच्यॉरिटी पर 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से कुल 2,76,084 रुपए मिलने वाले हैं, जिसमें करीब 76,084 रुपए का फिक्स ब्याज मिलने वाला है.इसी तरह,अगर कोई सीनियर सिटीजन है तो फिर 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपए जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर करीब 2,79,500 रुपए मिलेंगे, जिसमें 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है.

अगर आप इंडियन बैंक में ₹2 लाख जमा करते हैं, तो आपकी उम्र और ब्याज दर के आधार पर रिटर्न अलग-अलग होगा. आइए इसे आसान उदाहरण से समझते हैं:

निवेशक श्रेणीब्याज दरमैच्योरिटी राशि (5 साल बाद)कुल ब्याज लाभ
सामान्य नागरिक6.00%₹2,69,371₹69,371
सीनियर सिटीजन6.50%₹2,76,084₹76,084
सुपर सीनियर सिटीजन6.75%₹2,79,500₹79,500

इसका मतलब साफ है — उम्र बढ़ने के साथ ब्याज का फायदा भी बढ़ता है. अगर कोई सुपर सीनियर सिटीजन 5 साल की अवधि के लिए ₹2 लाख जमा करता है, तो उसे लगभग ₹79,500 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा, जो पूरी तरह गारंटीड है.

कोहरा नहीं दम घोटने वाली हवा है: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का 'रेड अलर्ट', AQI 300-400 के पार,जानें इससे बचने के लिए क्या करें और क्या न करें, पूरी गाइड

क्यों फायदेमंद है इंडियन बैंक की एफडी?

1. सरकार की गारंटी: इंडियन बैंक एक सरकारी बैंक है, इसलिए इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित है.
2. गारंटीड रिटर्न: मार्केट के उतार-चढ़ाव का इस निवेश पर कोई असर नहीं पड़ता.
3. लचीली अवधि: आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं.
4. सीनियर सिटीजन के लिए एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: 0.50% से अधिक ब्याज दर का फायदा.
5. लोन की सुविधा: एफडी के बदले बैंक से लोन भी लिया जा सकता है.

टैक्स और सुरक्षा

एफडी से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है, लेकिन अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो धारा 80TTB के जरिए ₹50,000 तक की ब्याज आय टैक्स-फ्री हो सकती है. इसके अलावा, DICGC बीमा योजना के तहत ₹5 लाख तक की राशि (मूलधन + ब्याज) पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

निष्कर्ष

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और उस पर स्थिर रिटर्न मिले, तो इंडियन बैंक की एफडी स्कीम एक मनी मेकिंग वाला बेस्ट ऑप्शन है. इसमें आपको मार्केट रिस्क का डर नहीं, सरकारी सुरक्षा की गारंटी है। सिर्फ ₹2 लाख के निवेश से 5 साल में ₹79,500 रुपए तक का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

पोस्ट ऑफिस की सबसे धांसू स्कीम: 5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹2.24 लाख का गारंटीड मुनाफा, जानें पूरा कैलकुलेशन


Top 5 FAQs

1. इंडियन बैंक एफडी पर अधिकतम ब्याज दर कितनी है?
इंडियन बैंक की 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सुपर सीनियर सिटीजन को 7.35% तक का ब्याज मिल रहा है.

2. 5 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा?
5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिक को 6%, सीनियर सिटीजन को 6.5% और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज दिया जा रहा है.

3. 2 लाख रुपये की एफडी पर कुल रिटर्न कितना मिलेगा?
सुपर सीनियर सिटीजन को 5 साल बाद ₹2,79,500 रुपये मिलेंगे, जिसमें ₹79,500 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है.

4. क्या इंडियन बैंक की एफडी में निवेश सुरक्षित है?
हां, यह सरकारी बैंक है और DICGC बीमा के तहत ₹5 लाख तक की राशि सुरक्षित रहती हैय

5. क्या सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है?
जी हां, सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों से 0.50% ज्यादा ब्याज दर का फायदा दिया जाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6