&format=webp&quality=medium)
हर सभी को एक बात हमेशा लगती है कि एक बार क्रेडिट स्कोर खराब हो जाए तो फिर वो सालों बाद ठीक हो जाता है, लेकिन सच्चाई ये है कि अगर आप कुछ स्मार्ट फाइनेंशियल आदतों को अपनाते हैं, तो फिर आसानी से आपका स्कोर केवल 30 दिनों में भी बेहतर हो सकता है. असल में समय पर EMI और क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, कम क्रेडिट यूज और सही रिपोर्टिंग जैसे कदम आपकी विश्वसनीयता बढ़ाते हैं और लोन अप्रूवल भी आसान कर देते हैं.
जी हां 30 दिन में आपका स्कोर आसानी से सुधर सकता है. असल में एक अच्छा क्रेडिट स्कोर पर्सनल लोन, होम लोन और प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पाने में हेल्प करता है. हालांकि अधिकतर लोग सोचते हैं कि इसे सुधारना एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन अनुशासित फाइनेंशियल आदतें अपनाने पर बहुत जल्द असर दिखाई देता है. बैंक और लेंडिंग संस्थान आमतौर पर हर 15 दिन में क्रेडिट डेटा अपडेट करते हैं,तो इसलिए लगातार समय पर भुगतान आपके स्कोर में जल्दी सुधार ला सकता है.
जी हां आपकी भुगतान हिस्ट्री आपके क्रेडिट स्कोर का सबसे बड़ा हिस्सा तय करती है.जी हां एक भी EMI या कार्ड बिल लेट होने से स्कोर गिर सकता है.तो इसलिए ऑटो-पे सेट करना बेहतर है.
आप अपने क्रेडिट लिमिट का 30% से ज़्यादा खर्च न करें.
उदाहरण: अगर कार्ड लिमिट ₹2 लाख है, तो करीब ₹60,000 से ज्यादा खर्च ना ही रखें.
बिलिंग डेट से पहले बैलेंस चुकाने पर स्कोर जल्दी सुधरता है.
कई बार ऐसा होता है कि क्रेडिट रिपोर्ट में बंद लोन को ओपन दिखा दिया जाता है या पैन/नाम में गलतियां होती हैं.तो अगर आपको ऐसा कुछ दिखे तो फिर क्रेडिट ब्यूरो से इन्हें तुरंत सही कराएं — असर तुरंत दिखता है.
हर आवेदन पर ‘हार्ड इंक्वायरी’ होती है, जो स्कोर गिराती है। एक साथ ज्यादा आवेदन करने से रिजेक्शन और स्कोर दोनों गिरते हैं. तो इसलिए आप सोच-समझकर अप्लाई करें.
पुराने अकाउंट बंद न करें: आपकी पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री आपके स्कोर को मजबूत बनाती है.तो इसलिए हमेशा पुराने कार्ड का इस्तेमाल कभी-कभी करते रहें.
क्रेडिट मिक्स बैलेंस रखें: आप सीक्योर्ड लोन (जैसे होम/गोल्ड लोन) और अनसीक्योर्ड लोन (जैसे पर्सनल लोन/क्रेडिट कार्ड) दोनों में संतुलन रखें.साथ ही समय पर भुगतान से विश्वसनीयता बढ़ती है.
अगर आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को अपनाते हैं तो एक महीने के अंदर आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार साफ दिख सकता है.ऐसा करने से लोन और क्रेडिट कार्ड आसानी से मिलेंगे, कम ब्याज दरें मिलेंगी और फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी.
5 FAQs
Q1. क्रेडिट स्कोर क्या होता है?
क्रेडिट स्कोर आपकी वित्तीय विश्वसनीयता का नंबर है, जिसे CIBIL जैसे ब्यूरो जारी करते हैं। यह लोन और क्रेडिट कार्ड मंजूरी में मदद करता है।
Q2. क्या 30 दिनों में क्रेडिट स्कोर सुधारा जा सकता है?
हाँ, समय पर EMI/बिल भुगतान, कम क्रेडिट उपयोग और रिपोर्ट की गलतियाँ सुधारने से स्कोर एक महीने में बेहतर हो सकता है।
Q3. क्रेडिट उपयोग अनुपात कितना होना चाहिए?
हमेशा कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड लिमिट का 30% से ज्यादा उपयोग न करें।
Q4. क्या बार-बार लोन के लिए अप्लाई करने से स्कोर खराब होता है?
हाँ, हर आवेदन पर ‘हार्ड इंक्वायरी’ होती है, जो स्कोर को कम कर सकती है, इसलिए ज्यादा आवेदन से बचें।
Q5. क्रेडिट स्कोर चेक करने से स्कोर कम होता है?
नहीं, अपना स्कोर चेक करना ‘सॉफ्ट इंक्वायरी’ होता है और इससे स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)