Wife के नाम पर डालें ₹2,00,000, 35 महीने में बरसेगा जमकर पैसा! सबसे धांसू है ये FD, सरकारी गारंटी का देखें फुल कैलकुलेशन

Sbi बैंक की टाइम डिपॉजिट (FD) स्कीम में 2 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट करने पर 3 साल बाद सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलता है.तो जानें पत्नी के नाम से FD करने पर मैच्यॉरिटी राशि कितनी होगी और ब्याज दरें क्या हैं?
Wife के नाम पर डालें ₹2,00,000, 35 महीने में बरसेगा जमकर पैसा! सबसे धांसू है ये FD, सरकारी गारंटी का देखें फुल कैलकुलेशन

अगर आप अपनी वाइफ के नाम पर सेफ इन्वेस्टमेंट स्कीम की तलाश कर रहे हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि के लिए एफडी कर सकते हैं और गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. वैसे तो खास बात यह है कि यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित होता है और मार्केट रिस्क से बचाता है. इसके ब्याज से होने वाली कमाई आपके परिवार की फाइनेंशियल सेफ्टी और फ्यूचर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है.

35 महीने में मिलेगा धांसू रिटर्न

जी हां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एफडी स्कीम इस समय निवेशकों के लिए शानदार मौका साबित हो रही है.स्पेशली 35 महीने यानी करीब 3 साल से कम अवधि वाली एफडी पर बैंक करीब 6.45% की जबरदस्त ब्याज दर दे रहा है. तो अगर आप अपनी पत्नी के नाम 2 लाख रुपए इस एफडी में निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर गारंटीड रकम के साथ अच्छा लाभ मिलेगा. यह निवेश ना केवल सेफ है बल्कि घर की फाइनेंशियल जरूरतों और भविष्य की प्लानिंग के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

एसबीआई एफडी कैलकुलेटर

अगर आप एसबीआई एफडी कैलकुलेटर से हिसाब लगाते हैं, तो 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की एफडी पर करीब 6.45% की दर से ब्याज मिलता है.तो ऐसे में 2 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर मैच्योरिटी के समय आपको ₹2,41,034.90 प्राप्त होंगे. इसमें ₹41,034.90 का फिक्स्ड रिटर्न शामिल होगा, जो पूरी तरह से सुरक्षित है.जी हां खास बात यह है कि 5 लाख रुपए तक के एफडी पर सरकारी गारंटी होती है, जिससे निवेश और भी भरोसेमंद बन जाता है.

आपकी पत्नी बनाएगी अमीर

वाइफ के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने के कई बड़े फायदे होते हैं.तो अगर आप अपने नाम पर एफडी करते हैं, तो उस पर मिलने वाला ब्याज आपकी आय में जुड़कर टैक्स देनदारी बढ़ा देता है, लेकिन अगर यही इन्वेस्टमेंट वाइफ पत्नी के नाम से किया जाए, तो टैक्स सेविंग्स हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर महिलाएं या तो लोअर टैक्स ब्रैकेट में आती हैं या फिर हाउसवाइफ होती हैं, जिन पर टैक्स देनदारी नहीं बनती.असल में इस तरह यह तरीका निवेश को और फायदेमंद बनाता है.

एफडी से मिलने वाला ब्याज

अगर एफडी से मिलने वाला ब्याज एक वित्त वर्ष में ₹40,000 से ज्यादा हो जाता है, तो बैंक 10% टीडीएस काटता है. लेकिन अगर पत्नी की आय कम है, तो वह फॉर्म 15G भरकर टीडीएस से बच सकती हैं. तो इसके अलावा, आप जॉइंट एफडी खोलकर पत्नी को फर्स्ट होल्डर बना सकते हैं. ऐसा करने पर ब्याज उनकी आय में गिना जाएगा और टैक्स देनदारी कम होगी. इस तरह समझदारी से प्लानिंग करके आप न सिर्फ अच्छा रिटर्न पा सकते हैं, बल्कि टैक्स बचत भी कर सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. क्या पत्नी के नाम SBI FD कराने से टैक्स बच सकता है?
हाँ, पत्नी लोअर टैक्स ब्रैकेट या हाउसवाइफ होने पर ब्याज उनकी आय में गिना जाएगा, जिससे टैक्स बचत होगी.

Q2. SBI FD पर 2 से 3 साल की अवधि में कितना ब्याज मिलता है?
फिलहाल 6.45% की दर से ब्याज मिलता है, जो सुरक्षित और गारंटीड है.

Q3. ₹2 लाख की SBI FD पर 35 महीने में कितना रिटर्न मिलेगा?
आपको ₹2,41,034.90 मिलेगा, जिसमें ₹41,034.90 गारंटीड ब्याज होगा.

Q4. क्या SBI FD पर सरकारी गारंटी मिलती है?
हाँ, ₹5 लाख तक की FD पर DICGC की सरकारी गारंटी होती है.

Q5. पत्नी को FD का फर्स्ट होल्डर बनाने का फायदा क्या है?
इससे ब्याज उनकी आय में जुड़ता है, जिससे TDS और टैक्स देनदारी कम हो जाती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6