क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने की सोच रहे हैं? तो फैसला करने से पहले ये सबसे जरूरी बातें एक बार जान लें!

क्या आप अचानक पैसों की जरूरत के लिए क्रेडिट कार्ड लोन लेने की सोच रहे हैं? तो रुकिए क्योंकि यह जितना आसान दिखता है, उतना ही महंगा भी हो सकता है.तो जानिए क्रेडिट कार्ड लोन के फायदे, नुकसान, ब्याज दरें और यह पर्सनल लोन से कितना अलग है.
क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने की सोच रहे हैं? तो फैसला करने से पहले ये सबसे जरूरी बातें एक बार जान लें!

आजकल के टाइम में लगभग हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड तो होता ही है (फाइल फोटो)

असल में आजकल के टाइम में लगभग हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड तो होता ही है.शॉपिंग हो या बिजली का बिल भरना, हर जगह क्रेडिट कार्ड को ही जमकर यूज भी किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आपका यही क्रेडिट कार्ड आपको 'पर्सनल लोन' से भी जल्दी पैसा दिला सकता है? जी हां, इसे कहते हैं 'क्रेडिट कार्ड लोन'.

क्रेडिट कार्ड लोन ऐसे तो हर किसी को सुनने में यह बहुत आसान और लुभावना लगता है, लेकिन सवाल ये है कि क्या यह सच में फायदे का सौदा है? या फिर यह आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है? तो चलिए, आज हम क्रेडिट कार्ड लोन को ही समझ लेते हैं.

क्या होता है क्रेडिट कार्ड लोन?

सीधी बात ये है कि यह एक 'प्री-अप्रूव्ड' लोन होता है. यानी कि बैंक ने पहले से ही आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और कार्ड यूज करने के तरीके को देखकर एक रकम तय कर रखी है.तो फिर इसके लिए आपको बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते और न ही कोई लंबी-चौड़ी फाइल जमा करनी होती है. बस अपने फोन के ऐप पर क्लिक किया और पैसा आपके खाते में.

इसकी सबसे बड़ी खासियतें क्या हैं?

कोई पेपरवर्क नहीं होता

क्योंकि आप पहले से बैंक के ग्राहक हैं, तो इस लोन के लिए किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती

तुरंत पैसा

क्रेडिट कार्ड लोन इमरजेंसी में यह वरदान जैसा होता है. असल में पर्सनल लोन मिलने में शायद 2-3 दिन लग जाएं, लेकिन क्रेडिट कार्ड लोन चंद घंटों (या मिनटों) में मिल जाता है.

ईएमआई (EMI) की सुविधा

आप क्रेडिट कार्ड लोन को भी किश्तों में ले सकते हैं. इसको 6 महीने से लेकर 4 साल तक की आसान किश्तों में चुका सकते हैं.

बिना कुछ गिरवी रखे

इसके लिए आपको सोना या घर के कागज गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती

क्रेडिट कार्ड लोन Vs पर्सनल लोन: कौन बेहतर?

वैसे आमतौर पर लोग अक्सर क्रेडिट कार्ड लोन Vs पर्सनल लोन के बीच में हमेशा ही कंफ्यूज रहते हैं.लेकिन बता दें कि पर्सनल लोन पर ब्याज आमतौर पर 10% से 24% के बीच होता है, जबकि क्रेडिट कार्ड लोन पर यह 12% से शुरू होकर 36% तक जा सकता है. यानी कि यह पर्सनल लोन से महंगा पड़ सकता है.इसके अलावा पर्सनल लोन में आप करीब 20-30 लाख तक ले सकते हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड लोन आपकी कार्ड लिमिट पर निर्भर करता है (अक्सर 5 लाख तक).

क्रेडिट कार्ड लोन के रिस्क क्या है?

सिक्के का दूसरा पहलू भी जान लीजिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, जी हां हम बात कर रहे हैं क्रेडिट कार्ड लोन के रिस्क के बारे में.

लिमिट हो जाती है कम

तो अगर आपके कार्ड की लिमिट 2 लाख है और आपने 1 लाख का लोन ले लिया, तो आपकी शॉपिंग लिमिट सिर्फ 1 लाख रह जाएगी.

क्रेडिट स्कोर पर असर

एक बात पहले ही समझ लें कि अगर एक भी EMI मिस हुई, तो आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर धड़ाम से गिर सकता है

कर्ज का जाल

पैसा आसानी से मिल जाता है, इसलिए लोग ज्यादा लोन ले लेते हैं और फिर भारी ब्याज के चक्कर में फंस जाते हैं

हिडन चार्जेस

क्रेडिट कार्ड लोन की हमेशा से प्रोसेसिंग फीस और लेट पेमेंट पेनल्टी काफी ज्यादा हो सकती है

किसे लेना चाहिए यह लोन?

तो कभी अगर आपको किसी मेडिकल इमरजेंसी या बहुत ही जरूरी काम के लिए तुरंत थोड़े पैसों की जरूरत है और आप जानते हैं कि आप समय पर किश्त चुका देंगे, तभी इस विकल्प को चुनें.यानी कि शॉपिंग या फालतू के खर्चों के लिए यह लोन लेना समझदारी नहीं है.

आपके काम की बात

आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड लोन एक 'इमरजेंसी टूल' की तरह होता है. असल में यह आपको मुश्किल के टाइम में बचा सकता है, लेकिन अगर इसे बिना सोचे-समझे इस्तेमाल किया गया, तो यह आपके बैंक बैलेंस को बिगाड़ भी सकता है. लेने से पहले ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस की तुलना जरूर करें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6