Home Loan Tips: होम लोन की फाइल लगाने से पहले बैंक को बता दें ये 5 सच, वरना चक्कर काटते रह जाएंगे आप

होम लोन लेना चाहते हैं? तो सावधान... बैंक से अपनी सैलरी, पुराने कर्ज या नौकरी बदलने की बात छुपाना आपको भारी पड़ सकता है.तो जानें वो 5 जरूरी बातें जो होम लोन की फाइल पास कराने के लिए बैंक को बताना बेहद जरूरी हैं, वरना आपका सपना अधूरा रह सकता है.
Home Loan Tips: होम लोन की फाइल लगाने से पहले बैंक को बता दें ये 5 सच, वरना चक्कर काटते रह जाएंगे आप

वो 5 जरूरी बातें जो होम लोन की फाइल पास कराने के लिए बैंक को बताना बेहद जरूरी हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt) 

आज के समय में अपना घर खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए एक बड़ा सपना है. लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के कारण अधिकतर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं.तो ऐसे में बैंक से लोन मंजूर करवाने के लिए सही जानकारी देना बेहद जरूरी हो जाता है.

कई लोग यह सोचकर कुछ बातें छुपा लेते हैं कि शायद इससे उनका लोन जल्दी पास हो जाएगा. लेकिन सच तो ये है कि कोई भी बैंक आपकी इनकम, कर्ज, नौकरी और क्रेडिट हिस्ट्री की पूरी तरह चेक करता है.अगर गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर लोन रिजेक्ट हो सकता है या प्रक्रिया लंबी हो सकती है

तो अगर आप भी अपना सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो फिर बैंक को हमेशा सही जानकारी दें, तभी आपका लोन क्लियर हो पाएगा.जी हां अगर आप चाहते हैं कि आपके होम लोन की फाइल पहली बार में ही पास हो जाए, तो ये 5 बातें बैंक को एकदम साफ-साफ बता दें:

1. पुराने लोन और Credit Card की जानकारी

होम लोन लेते समय बैंक आपका सिबिल स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करते हैं.तो इसमें आपके सभी पुराने और मौजूदा लोन, Credit Card बकाया और EMI की जानकारी दिखाई देती है.

अगर आपने पहले से कोई पर्सनल लोन,कार लोन,क्रेडिट कार्ड EMI,अभी खरीदें बाद में भुगतान करें (BNPL)टाइप से कुछ भी ले रखा है, तो इसकी सही जानकारी बैंक को दें. असल में बहुत ज्यादा EMI होने पर बैंक आपकी पुनर्भुगतान क्षमता कम मान सकता है. अगर इनमें से कोई भी जानकारी छुपाई तो लोन रिजेक्ट हो सकता है.

2. नौकरी बदलने या इनकम में बदलाव की जानकारी

अगर होम लोन लेने जा रहे हैं तो बैंक अपनी इनकम की हमेशा सही जानकारी देना चाहिए. जी हां बैंक होम लोन मंजूर करते समय आपकी इनकम की स्थिरता देखते हैं. तो अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है,आप प्रोबेशन पीरियड में हैं,आपकी सैलरी कम हुई है या फिर आपने इस्तीफा दे दिया है...तो यह जानकारी बैंक को देना जरूरी है.असल में कई बैंक स्थिर नौकरी और लगातार आय वाले आवेदकों को प्राथमिकता देते हैं.

3. प्रॉपर्टी से जुड़ी कानूनी दिक्कतें

आपको बता दें कि बैंक सिर्फ आपकी इनकम ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी के लीगल डॉक्यूमेंट्स भी जांचते हैं.अगर प्रॉपर्टी में रजिस्ट्री का मामला,अवैध निर्माण,नक्शा पास न होना,मालिकाना हक का विवाद और बिल्डर की मंजूरी की समस्या जैसी दिक्कत है, तो लोन मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. तो बैंक के पास जाने से पहले प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स पहले से वैरीफाइ कर लेना जरूरी है.

4. Down Payment का सोर्स

होम लोन में आमतौर पर खरीदार को प्रॉपर्टी वैल्यू का कुछ हिस्सा खुद देना होता है, जिसे down payment कहते हैं. असल में बैंक कई बार यह पूछ सकते हैं कि पैसा सेविंग्स से आया है,फैमिली सपोर्ट से आया है या फिर एसेट सेल से आया है.

तो फिर इसलिए down payment का सोर्स क्लियर रखना जरूरी है. बड़े ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड होना आपके लिए फायदेमंद रहता है.

5. सही इनकम और फाइनेंशियल डिटेल

कुछ लोग ज्यादा लोन पाने के लिए अपनी इनकम या खर्चों की गलत जानकारी देते हैं. लेकिन बैंक बैंक स्टेटमेंट,ITR,सैलरी स्लिप, मौजूदा देनदारियां के जरिए आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल का आकलन करते हैं.तो अगर जानकारी गलत होती है, तो बैंक एक्स्ट्रा verification कर सकता है या लोन प्रोसस को स्लो या फिर रोक सकता है.


होम लोन लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अच्छा CIBIL स्कोर बनाए रखें
  • समय पर EMI भरें
  • क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट न करें
  • ITR समय पर फाइल करें
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपडेट रखें

एक बात समझ लें

एक बात, लोन लेने से पहले समझ लें कि बैंक और ग्राहक का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है.तो फिर अगर आप पारदर्शी रहेंगे, तो हो सकता है कि शुरू में थोड़ी दिक्कत आए या बैंक आपसे ज्यादा कागजात मांगे, लेकिन आपका लोन रिजेक्ट नहीं होगा

आपके काम की बात

आपको बता दें कि होम लोन केवल आपकी इनकम पर नहीं, बल्कि आपकी पूरी वित्तीय विश्वसनीयता पर निर्भर करता है.तो फिर इसली सही और पारदर्शी जानकारी देने से लोन अप्रूवल की संभावना बेहतर हो सकती है. जी हां बैंक से जानकारी छुपाने के बजाय सही डाक्यूमेंट्स और stable financial प्रोफाइल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है, इससे लोन प्रोसेस में तेजी आती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 कम सैलरी में ज्यादा होम लोन कैसे मिल सकता है?

अपनी पत्नी या माता-पिता को 'को-एप्लिकेंट' बना लें, दोनों की इनकम जुड़ने से बैंक ज्यादा लोन दे देगा

Q2 क्या लोन के साथ इंश्योरेंस लेना जरूरी है?

अनिवार्य नहीं है, पर लेना अच्छा है.खुदा न खास्ता कुछ हो जाए, तो परिवार पर लोन का बोझ नहीं पड़ता

Q3 क्या मैं समय से पहले लोन चुकाकर बंद कर सकता हूं?

फ्लोटिंग रेट लोन पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता, आप जब चाहें पैसा भरकर लोन खत्म कर सकते हैं.

Q4 अच्छे होम लोन के लिए कितना सिबिल (CIBIL) स्कोर चाहिए?

कम से कम 750 का स्कोर बेस्ट है, इससे लोन जल्दी मिलता है और ब्याज दर भी कम लग सकती है.

Q5 क्या बैंक घर की पूरी कीमत का पैसा देता है?

बैंक अक्सर घर की कीमत का 80-90% ही लोन देते हैं, बाकी 10-20% पैसा आपको खुद जुटाना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6