NCR में महंगे घर और होम लोन का साथ, क्या इन शहरों में आशियाना खरीदना अब सपना है? जानें बैंक कब,कितना और कैसे देगा लोन

दिल्ली-एनसीआर में करोड़ों का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं? लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक आपको कितना होम लोन देगा? तो इसलिए लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर और EMI के गणित को समझें, ताकि आपका सपना बीच में न अटके.
NCR में महंगे घर और होम लोन का साथ, क्या इन शहरों में आशियाना खरीदना अब सपना है? जानें बैंक कब,कितना और कैसे देगा लोन

NCR में महंगे घर खरीदना के लिए पहले बैंक से समझें वो कितना लोन आपको देंगा (फोटो: प्रतीकात्मक)
 

दिल्ली-एनसीआर में आज घर खरीदना सिर्फ एक फैसला नहीं, बल्कि पूरा फाइनेंशियल मिशन बन चुका है.असल में Delhi NCR में प्रॉपर्टी के दाम इस कदर बढ़ चुके हैं कि लाखों से करोड़ों में फ्लैट मिलना आम सी बात हो गई है. लेकिन बड़ा सवाल यही है क्या बैंक आपको पूरा पैसा देगा या आधा सपना आपको खुद पूरा करना पड़ेगा?

5 प्वाइंट्स में समझें बात

  • बैंक कभी भी 100% होम लोन नहीं देता
  • करोड़ों के घर के लाखों का लोन
  • EMI आपकी सैलरी का 50% से ज्यादा नहीं हो सकती
Add Zee Business as a Preferred Source

CIBIL 750+ होना चाहिए

  • हिडिन चार्ज अलग से लगते हैं

NCR में होम लोन समझना इतना जरूरी क्यों है?

  • क्योंकि प्रॉपर्टी महंगी है
  • लोन लंबा होता है (20–30 साल)
  • छोटी गलती यानी लाखों का नुकसान
  • असल में यह सिर्फ घर नहीं, आपकी लाइफ की सबसे बड़ी EMI है

बैंक पूरा पैसा क्यों नहीं देता? (LTV का खेल)?

LTV क्या है

  • Loan-to-Value Ratio
  • मतलब कि घर की कीमत का कितना हिस्सा बैंक देगा

NCR में लोन का रियल फॉर्मूला

₹30 लाख तक-करीब 90% लोन
₹30–75 लाख-करीब 80% लोन
₹75 लाख से ज्यादा- करीब 75–80% लोन (ये सिर्फ लोन समझानें के लिए एक आंकलन है)

उदाहारण

  • मान लें कि अगर घर ₹2 करोड़ का है तो फिर बैंक देगा लगभग ₹1.5–1.6 करोड़ के आसपास दे सकता है.
  • बाकी ₹40-50 लाख आपको देने होंगे (ये आंकड़ा सिर्फ उदाहारण है)
LOAN

EMI तय कैसे होती है?

  • बैंक कैसे तय करता है कि आप कितना लोन ले सकते हैं
  • FOIR = Fixed Obligation to Income Ratio
  • नियम है कि EMI आपकी सैलरी के 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

उदाहारण

  • सैलरी: ₹1.5 लाख
  • मैक्स EMI: ₹75,000
  • उसी हिसाब से लोन तय होगा

CIBIL Score: लोन की दुनिया का पासपोर्ट?

  • कितना स्कोर जरूरी है
  • 750+ = अच्छा
  • 800+ = बेस्ट

अगर कम हुआ

  • लोन रिजेक्ट या महंगा ब्याज
  • यानी कि पहले क्रेडिट साफ करो, फिर लोन लो

कागजों का पूरा चेकलिस्ट?

सैलरीड लोगों के लिए क्या चाहिए

  • सैलरी स्लिप
  • फॉर्म 16
  • बैंक स्टेटमेंट

बिजनेस वालों के लिए

  • ITR (3 साल)
  • बैलेंस शीट
  • बिजनेस प्रूफ

प्रॉपर्टी के कागज

  • टाइटल डीड
  • OC (Occupancy Certificate)
  • अथॉरिटी अप्रूवल

Hidden Charges: EMI के अलावा भी खर्च?

  • लोग अक्सर भूल जाते हैं
  • प्रोसेसिंग फीस: 0.25% से 1% करीब
  • लीगल और वैल्यूएशन फीस
  • इंश्योरेंस

मतलब है कि लोन लेते ही लाखों का एक्स्ट्रा खर्च

स्मार्ट टिप्स: बैंक से 'YES' कैसे लें?

3 गोल्डन टिप्स

जॉइंट लोन लें

  • पत्नी को co-applicant बनाएं.
  • eligibility बढ़ेगी.

फ्लोटिंग रेट चुनें

  • लंबे समय में सस्ता.

कम टेन्योर रखें

  • ब्याज कम होगा.

होम लोन का फुल गणित

  • डाउन पेमेंट: करीब 20-25%
  • EMI लिमिट: सैलरी का 50% करीब
  • सिबिल: 750 से ज्यादा
  • टेन्योर: 15–30 साल करीब
  • हिडेन कास्ट: करीब 1-3%
पैरामीटरनियम / सीमा
डाउन पेमेंटघर की कीमत का 20% से 25%
बैंक लोनअधिकतम 75% से 80% (महंगे घरों पर)
EMI की सीमा (FOIR)आपकी नेट सैलरी का अधिकतम 50%
CIBIL स्कोर750 से ऊपर (बेस्ट रेट्स के लिए)
अतिरिक्त खर्चलोन अमाउंट का 1% से 3% करीब
लोन की अवधि15 से 30 साल (शॉर्ट टर्म में ब्याज कम)

आपके लिए क्या मायने हैं?

  • अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं
  • तो समझ लीजिए बैंक आपका पार्टनर है, पूरा स्पॉन्सर नहीं
  • डाउन पेमेंट सबसे बड़ा hurdle है
  • EMI आपकी लाइफस्टाइल बदल देगी
  • अगर आप जल्दबाजी करेंगे तो फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ेगा
  • सही तरीका कि पहले प्लान करें, फिर लोन लें

आगे क्या करें?

  • आज ही ये 4 काम करें
  • अपना CIBIL स्कोर चेक करें
  • EMI कैलकुलेटर से हिसाब लगाएं
  • डाउन पेमेंट फंड तैयार करें
  • बैंक से प्री-अप्रूवल लें

आपके काम की बात

NCR में घर लेना आज एक बड़ा फाइनेंशियल फैसला है. भले बैंक आपको लोन देगा लेकिन शर्तों के साथ तो इसलिए अपनी कैपेसिटी समझें,EMI रियलिस्टिक रखें और डाउन पेमेंट मजबूत बनाएं क्योंकि सपना वही अच्छा है, जो आपको रातों की नींद न छीन ले बल्कि सुकून दे. (नोट : खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए बैंक से संपर्क करें या किसी जानकार से सलाह लें)


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या बैंक 100% लोन देता है?

नहीं, हमेशा 75–90%

Q2 क्या सिर्फ सैलरी से लोन मिल जाता है?

नहीं, CIBIL और EMI भी जरूरी

Q3 क्या 2 करोड़ का घर लेना सही है?

तभी, जब EMI comfortable हो

Q4 क्या जॉइंट लोन फायदेमंद है?

हां, eligibility और tax दोनों में फायदा