&format=webp&quality=medium)
1 करोड़ का घर लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम 2.5 लाख रुपए होना चाहिए (फोटो-प्रतीकात्मक)
घर खरीदना हमेशा से हर किसी का सपना होता है. जी हां अपने नाम की नेमप्लेट, खुद की बालकनी और किराए की टेंशन से आजादी, ये सब सुनने में जितना शानदार तो लगता है लेकिन असल जिंदगी में उतना ही बड़ा फाइनेंशियल फैसला भी पैदा होता है. असल में आज के टाइम में मेट्रो शहरों में घर खरीदना मतलब सीधा लाखों-करोड़ों का खेल,तो ऐसे में ज्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं.
तो इसलिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ₹1 करोड़ का होम लोन लेना सही फैसला है? क्या हर महीने ₹70,000 से ज्यादा की EMI आपकी जिंदगी को आरामदायक बनाएगी या टेंशन से भर देगी? और क्या घर खरीदने के बाद भी SIP और निवेश जारी रखना जरूरी है?
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP®️) तारेश भाटिया के मुताबिक, घर खरीदना सिर्फ “इमोशनल डिसीजन” नहीं होना चाहिए.तो इसे पूरी तरह फाइनेंशियल प्लानिंग के नजरिए से देखना जरूरी है.
असल में ज्यादातर लोग बैंक जितना लोन देने को तैयार हो जाए, उतना उठा लेते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Loan Eligibility और Financial Stability दोनों अलग चीजें हैं.
तारेश भाटिया के मुताबिक असली सवाल यह नहीं होना चाहिए कि क्या मुझे ₹1 करोड़ का लोन मिल जाएगा? बल्कि सवाल यह होना चाहिए कि क्या मैं यह लोन लेकर भी टेंशन फ्री जिंदगी जी पाऊंगा?
यह भी पढ़ें: कम सैलरी है? होम लोन चाहिए ज्यादा? ये 6 बातें सेट कर दें- आसान होगा घर खरीदना, एप्लीकेशन रिजेक्शन लगभग खत्म!
अगर कोई व्यक्ति ₹20 लाख डाउन पेमेंट करता है तो ₹1 करोड़ का होम लोन लेता है और ब्याज दर करीब 7.5% रहती है, फिर अवधि 30 साल की होती है. तो उसकी EMI लगभग ₹70,000 से ₹72,000 हर महीने बन सकती है.
जी हां अब सुनने में ये केवल एक EMI लगती है, लेकिन 30 साल तक लगातार इतनी रकम देना आसान नहीं होता.
एक्सपर्ट के मुताबिक इतनी EMI तभी सुरक्षित मानी जाती है जब आपकी नेट मंथली इनकम ₹2.5 लाख से ₹3 लाख के बीच हो
जी हां EMI आपकी इनकम के 25%-30% से ज्यादा कभी भी नहीं होना चाहिए
तारेश भाटिया के अनुसार, आपकी फाइनेंशियल हेल्थ तभी हेल्दी रहेगी जब आप इन पैमानों पर खरे उतरें
1-EMI हमेशा नेट मंथली इनकम' के 25% से 30% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, मतलब कि अगर 70 हजार की ईएमआई भर रहे हैं, तो महीने की कमाई भी कम से कम ₹2.5 लाख से ₹3 लाख के बीच हो ही
2-घर खरीदने लिया और अगर 6 महीने तक नौकरी नहीं की, तो क्या आप EMI भर पाएंगे? मतलब आपके पास कम से कम 6-12 महीने के खर्च और EMI का बैकअप होना ही चाहिए.
3- 1 करोड़ का लोन लेने से पहले चेक करें 'टर्म इंश्योरेंस' और 'हेल्थ कवर' है, ताकि आने वाला कल फैमिली के लिए भी टेंशन फ्री रहे.

घर खरीदने के बाद सबसे आम गलती यही होती है
तारेश भाटिया के मुताबिक:
इसीलिए वे होम लोन के साथ-साथ डायवर्सिफाइड इक्विटी म्यूचुअल फंड SIP जारी रखने की सलाह देते हैं
यह भी पढ़ें: NCR में महंगे घर और होम लोन का साथ, क्या इन शहरों में आशियाना खरीदना अब सपना है? जानें बैंक कब,कितना और कैसे देगा लोन
30 साल सुनकर कई लोग डर जाते हैं. वजह भी साफ है कि इतने लंबे समय में कुल ब्याज काफी ज्यादा हो सकता है.
कई मामलों में कुल ब्याज मूल रकम से भी ज्यादा हो सकता है
लेकिन अब एक्सपर्ट्स एक अलग एंगल भी बताते हैं
तारेश भाटिया का साफ कहना है कि घर खरीदना अच्छा फैसला हो सकता है, लेकिन ये तभी हो सकता है जब वह आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को नुकसान न पहुंचाए. जी हां साफ है कि घर ईंट-पत्थर से नहीं, बल्कि एक सही फाइनेंशियल प्लानिंग से बनता है. लेकिन अगर प्लानिंग पक्की है, तो ही 1 करोड़ का लोन भी आपको बोझ नहीं लगेगा. वरना आने वाला कल मुसीबत भी ला सकता है. यानी सही प्लानिंग ही आने वाला कल सेफ कर सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 ₹1 करोड़ का होम लोन लेने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?
आमतौर पर ₹2.5 लाख से ₹3 लाख मासिक नेट इनकम को सुरक्षित माना जाता है
Q2 क्या घर खरीदने के बाद SIP बंद करनी चाहिए?
एक्सपर्ट्स SIP जारी रखने की सलाह देते हैं
Q3 कितना Emergency Fund जरूरी है?
कम से कम 6-12 महीने के खर्च और EMI जितना फंड
Q4 ज्यादा डाउन पेमेंट करना सही है?
जरूरी नहीं,लिक्विडिटी बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है