Home Loan की ABCD- पात्रता से लेकर टेन्‍योर और डिफॉल्‍ट तक…10 प्‍वाइंट्स में जानिए सबकुछ

होम लोन समझदारी और प्लानिंग के साथ लिया जाए तो अपना घर खरीदने का सपना आसानी से पूरा हो सकता है. यहां जानिए होम लोन पात्रता, ब्याज दर, EMI, इंश्योरेंस और डिफॉल्ट आदि से जुड़े वो सभी जरूरी नियम जिनके बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है.
Home Loan की ABCD- पात्रता से लेकर टेन्‍योर और डिफॉल्‍ट तक…10 प्‍वाइंट्स में जानिए सबकुछ

घर का मालिक बनना हर इंसान का सपना होता है, लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच ये सपना ज्यादातर लोगों के लिए होम लोन के बिना पूरा नहीं होता. पहली बार घर खरीदने वालों के लिए होम लोन काफी बड़ा फैसला होता है, क्योंकि एक बार लोन ले लेने के बाद EMI की जिम्मेदारी सालों तक चलती है.

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी ABCD समझ लेना जरूरी है ताकि बाद में कोई परेशानी, कन्फ्यूजन या एक्स्ट्रा चार्ज झेलना न पड़े. यहां समझिए होम लोन से जुड़ी 10 जरूरी बातें

1. होम लोन की पात्रता (Eligibility)

Add Zee Business as a Preferred Source

लोन लेने से पहले ये चेक करना जरूरी है कि आप इसके लिए योग्य हैं या नहीं. बैंक आपकी इनकम, सैलरी की स्टेबिलिटी, उम्र, क्रेडिट स्कोर, नौकरी/बिजनेस की स्थिति और आश्रितों की संख्या देखकर तय करता है कि आपको कितना लोन मिल सकता है.

2. होम लोन के प्रकार (Types of Home Loans)

होम लोन तीन तरह के होते हैं:

Loan Typeक्या होता है
Floating/Adjustable Rateब्याज दर समय के साथ बदलती है
Fixed Rateपूरी अवधि में एक समान ब्याज दर
Combination Loanआधा फिक्स्ड, आधा फ्लोटिंग

3. Pre-Approved Home Loan का फायदा

अगर पहले से लोन प्री-अप्रूव हो, तो:

  • बजट क्लियर हो जाता है
  • नेगोशिएशन में फायदा मिलता है
  • सही प्रॉपर्टी सिलेक्ट करने में आसानी होती है
  • कई प्रोजेक्ट्स बिना ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन के मंजूर होते हैं

4. कितना मिलेगा लोन? (Loan-to-Value Ratio)

ज्यादातर बैंक प्रॉपर्टी वैल्यू का 75–90% तक लोन देते हैं. बाकी पैसा आपको डाउन पेमेंट के रूप में देना होता है. अगर को-एप्लिकेंट जोड़ते हैं, तो लोन अमाउंट बढ़ सकता है.

5. होम लोन की असली लागत (Total Cost)

लोन सिर्फ ब्याज तक सीमित नहीं होता. इसमें शामिल होते हैं:

  • प्रोसेसिंग फीस
  • एडमिन चार्जेज
  • फ्रैंकिंग/लीगल चार्ज
  • प्री पेमेंट/फोरक्लोजर चार्ज
  • फ्लोटिंग लोन पर प्रीपेमेंट चार्ज ज़ीरो होना चाहिए.

6. EMI और प्री-EMI समझें

EMI में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं, और ये रकम आपको हर महीने बैंक या लेंडर को चुकानी होती है. लेकिन अगर आप ऐसी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं जो अभी निर्माणाधीन है, तो वहां प्री-EMI का सिस्टम लागू होता है.

इस स्थिति में, बैंक पूरी लोन राशि एक बार में नहीं देता, बल्कि डेवलपर की जरूरत और निर्माण की प्रगति के हिसाब से आपको राशि हिस्सों में मिलती जाती है.

जैसे-जैसे आपको लोन की राशि मिलती है, उसी के आधार पर आपको सिर्फ उस रकम पर ब्याज चुकाना पड़ता है. इस ब्याज को ही प्री-EMI ब्याज कहा जाता है.

अगर आप चाहें तो सिर्फ ब्याज भरने के बजाय मूलधन की किस्त भी शुरू कर सकते हैं, यानी EMI पहले दिन से शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको लोन को हिस्सों में बांटकर, जारी की गई कुल राशि पर EMI शुरू करनी होती है.

7. होम लोन की अवधि (Tenure)

होम लोन की अवधि अधिकतम 30 साल तक हो सकती है. अवधि बढ़ेगी तो EMI कम होगी, लेकिन ब्याज ज्यादा देना पड़ेगा.

8. होम लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documentation Checklist)

  • पहचान और पते का प्रमाण (Aadhar/Passport/Voter ID)
  • इनकम प्रूफ (Salary Slip/ITR/Balance Sheet)
  • प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट (Sale Deed, Builder NOC, Tax Receipt आदि)

9. लोन के साथ इंश्योरेंस जरूरी

होम लोन लेते समय Loan Protection Insurance लेना अच्छा रहता है. किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में ये लोन आपका सहारा बनता है और आपके परिवार को कर्ज से मुक्ति दिलाता है.

10. डिफॉल्ट क्या है और क्या होता है?

अपनी EMI समय पर चुकाते रहना हमेशा सबसे सही और सुरक्षित तरीका है. लेकिन अगर कोई ग्राहक लगातार तीन या उससे ज्यादा किस्तें नहीं भरता है, तो इसे डिफॉल्ट माना जाता है.

ऐसी स्थिति में SARFAESI Act, 2002 के तहत बैंक या लेंडर को ये अधिकार मिल जाता है कि वो बिना कोर्ट की अनुमति के सीधे कार्रवाई कर सकता है. यानी आपके खिलाफ कदम उठाने के लिए बैंक को अदालत जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

अगर आपको आर्थिक परेशानी है और EMI भरना मुश्किल हो रहा है, तो चुप रहने की बजाय तुरंत अपने लेंडर से बात करना बेहतर है. कई बार बैंक रीपेमेंट पीरियड बढ़ा देते हैं या कुछ समय के लिए राहत भी दे सकते हैं. इसलिए समस्या बढ़ने से पहले समाधान ढूंढना ही समझदारी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6