&format=webp&quality=medium)
अक्सर जब भी “होम लोन” का नाम आता है, तो ज़्यादातर लोगों के मन में सबसे पहले EMI का बोझ घूम ही जाता है. जबकि कई लोग तो ये सोचते हैं कि अगर पैसे पास में हैं तो सीधा घर खरीद लेना ही सबसे बेस्ट है — फिर लोन क्यों लिया जाए? लेकिन हैरानी की बात यह है कि अमीर लोग और बड़े बिजनेसमैन, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति होती है, वे भी होम लोन लेना पसंद करते हैं.
असल में, होम लोन केवल घर खरीदने का साधन नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग टूल है. यानी यह लोन आपके पैसों को बचाने, टैक्स छूट पाने और कैश फ्लो को बनाए रखने में मदद करता है.तो आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े फायदे, जिनकी वजह से होम लोन लेना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है.
होम लोन लेने का सबसे बड़ा फायदा है इनकम टैक्स में राहत.इनकम टैक्स एक्ट की धारा 24(b) के तहत, आप ब्याज पर सालाना ₹2 लाख तक की छूट ले सकते हैं. वहीं धारा 80C के तहत, लोन की मूल राशि (Principal) पर ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है.अगर यह लोन जॉइंट नेम में लिया गया है, तो दोनों लोग मिलकर कुल करीब ₹7 लाख तक टैक्स सेविंग का फायदा उठा सकते हैं.इसका मतलब है कि न सिर्फ आप घर के मालिक बनते हैं, बल्कि हर साल टैक्स रिटर्न भरते समय बड़ी रकम बचा सकते हैं — यानी एक तीर से दो निशाने हो सकते हैं.
जब आप किसी प्रॉपर्टी पर होम लोन लेते हैं, तो बैंक उसकी पूरी लीगल वेरिफिकेशन करता है.बैंक जांचता है कि संपत्ति पर कोई विवाद, फर्जी कागज़ या अवैध कब्जा न हो. यह प्रक्रिया आपके लिए सुरक्षा कवच का काम करती है.इस तरह बैंक की जांच आपके लिए गारंटी बन जाती है कि अब आपकी खरीदी गई संपत्ति कानूनी रूप से पूरी तरह सुरक्षित है.अक्सर लोग बिना जांच के प्रॉपर्टी खरीदकर बाद में विवादों में फंस जाते हैं, जबकि होम लोन लेने पर ऐसा जोखिम लगभग खत्म हो जाता है.
अगर आप अपने जीवनसाथी या परिवार की किसी महिला सदस्य को को-अप्लिकेंट बनाते हैं, तो आपको ब्याज दर पर छूट मिल सकती है. कई बैंक महिलाओं को 0.05% तक कम ब्याज दर पर लोन देते हैं. इसके अलावा, महिलाओं को होम लोन में प्राथमिकता भी दी जाती है क्योंकि यह सरकारी स्कीमों और बैंक नीतियों दोनों में शामिल है. यह न केवल ब्याज दर कम करता है बल्कि परिवार की क्रेडिट प्रोफाइल को भी मजबूत बनाता है.यानी महिला को-अप्लिकेंट जोड़ना एक स्मार्ट और किफायती कदम साबित होता है.
होम लोन अन्य लोन की तुलना में ज्यादा लचीला और ग्राहक-फ्रेंडली होता है.इस पर ब्याज दरें पर्सनल लोन या गोल्ड लोन की तुलना में काफी कम होती हैं.इसके साथ ही, इसमें प्रीपेमेंट (Prepayment) या फोरक्लोजर (Foreclosure) की सुविधा होती है — यानी अगर आपके पास अतिरिक्त पैसा है, तो आप कभी भी अपना लोन जल्दी चुका सकते हैं.इसके अलावा, लंबी अवधि (20-25 साल) का फायदा यह है कि EMI का बोझ हल्का रहता है और आपकी सेविंग्स पर असर नहीं पड़ता.तो इसलिए, अपनी पूरी सेविंग खत्म करने से बेहतर है कि थोड़ा-थोड़ा लोन लेकर अपने फाइनेंशियल बैलेंस को बनाए रखें.
होम लोन की एक और बड़ी खासियत है टॉप-अप लोन की सुविधा है. असल में यह एक प्रकार का पर्सनल लोन होता है जो आपके मौजूदा होम लोन पर ही दिया जाता है.इस पर ब्याज दर सामान्य पर्सनल लोन की तुलना में कम होती है और रिपेमेंट टर्म भी आसान होता है.तो अगर आपने पुराना या सेमी-फर्निश्ड घर खरीदा है, तो इंटीरियर या रेनोवेशन के लिए आप आसानी से टॉप-अप लोन ले सकते हैं. असल में इसमें न कोई छिपा हुआ चार्ज होता है, न ही जटिल प्रक्रिया — बस मौजूदा लोन का ट्रैक अच्छा होना चाहिए.
आपको बता दें कि होम लोन सिर्फ एक वित्तीय ज़रूरत नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी है.यह टैक्स बचाने में मदद करता है, संपत्ति की लीगल सुरक्षा देता है और आपकी लिक्विडिटी (कैश फ्लो) को बनाए रखता है.यही वजह है कि अमीर लोग भी कैश में घर खरीदने की बजाय होम लोन लेना पसंद करते हैं.तो फिर अगर आप भी अपने लिए घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे सेविंग खत्म करने के बजाय एक स्मार्ट प्लानिंग के साथ होम लोन को चुनें क्योंकि यह न सिर्फ आपका सपना पूरा करेगा, बल्कि आपके भविष्य को भी सुरक्षित बनाएगा.
5 FAQs on Home Loan
Q1. अमीर लोग भी होम लोन क्यों लेते हैं?
अमीर लोग टैक्स बचाने, कैश फ्लो बनाए रखने और निवेश के बेहतर अवसरों का लाभ लेने के लिए होम लोन लेना पसंद करते हैं.
Q2. होम लोन पर कितनी टैक्स छूट मिलती है?
धारा 24(b) के तहत ब्याज पर ₹2 लाख तक और धारा 80C के तहत मूलधन पर ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है.
Q3. क्या महिला को-अप्लिकेंट को ब्याज में छूट मिलती है?
हां, कई बैंक महिला को-अप्लिकेंट होने पर ब्याज दर में 0.05% तक की छूट प्रदान करते हैं.
Q4. टॉप-अप होम लोन क्या होता है?
टॉप-अप लोन आपके मौजूदा होम लोन पर मिलने वाला अतिरिक्त लोन है, जो रेनोवेशन या अन्य खर्चों के लिए कम ब्याज दर पर दिया जाता है.
Q5. क्या होम लोन लेना सेविंग खत्म करने से बेहतर है?
हां, होम लोन से EMI का बोझ संतुलित रहता है, टैक्स बचत होती है और आपकी सेविंग्स भी सुरक्षित रहती हैं, जिससे वित्तीय स्थिरता बनी रहती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)