&format=webp&quality=medium)
आज के डिजिटल दौर में (Digital Age) सब कुछ ऑनलाइन हो गया है. अब लोन (Loan) लेने से लेकर उसकी ईएमआई (EMI) तक सबकुछ मोबाइल पर ही हो जाता है. लेकिन जितनी सुविधा बढ़ी है, उतना ही बढ़ा है खतरा (Risk). हर दिन नए-नए फ्रॉड (Fraud) सामने आ रहे हैं. ठग ऐसे तरीकों से लोगों को फंसाते हैं कि देखने में सब कुछ असली (Real) लगता है.
बैंक (Bank) या फिनटेक प्लेटफॉर्म्स (Fintech Platforms) की जगह ये नकली एजेंट्स (Fake Agents) और वेबसाइट्स (Websites) एक्टिव हो गए हैं. लोग आसान लोन की चाह में झांसे में आकर लाखों रुपये खो देते हैं. इसलिए अगर आप पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं, तो पहले इन फ्रॉड्स को पहचानना जरूरी है.
कई ठग ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जो तुरंत लोन लेना चाहते हैं. वे वादा करते हैं कि आपको बैंक से ज्यादा रकम दिला देंगे. कई बार वे यह भी कहते हैं कि आपकी सैलरी कम है या आपका CIBIL Score अच्छा नहीं है, फिर भी लोन मिल जाएगा. ऐसे लोग नकली वेबसाइट्स या जाली ईमेल से आपसे डॉक्यूमेंट्स मांगते हैं और बाद में आपका डेटा (Data) मिसयूज करते हैं. ध्यान रखें बैंक कभी किसी को उसकी Eligibility से ज्यादा लोन नहीं देता. अगर कोई ऐसा वादा करता है तो वह ठग है.
अब ज्यादातर बैंक और NBFC (Non-Banking Financial Company) ऑनलाइन प्रोसेस (Online Process) पर काम करते हैं. लेकिन कई फ्रॉडस्टर आपको फोन या मैसेज करके कहते हैं कि "आपका लोन अप्रूव हो गया है, डॉक्यूमेंट्स साइन करने होंगे." वे आपको नकली लेटरहेड (Letterhead) पर पेपर्स भेजते हैं. कई मामलों में, ठग नकली बैंक कर्मचारी बनकर फेक स्टांप और सिग्नेचर दिखाते हैं ताकि आप भरोसा कर लें. याद रखें, असली बैंक डॉक्यूमेंट साइन करवाने के लिए आपको ब्रांच बुलाता है.
आजकल ठगों का नया तरीका है WhatsApp और SMS के जरिए फर्जी लोन ऑफर भेजना. ये मैसेज इतने असली लगते हैं कि कोई भी धोखा खा जाए. इनमें बैंक जैसा लोगो (Logo), टेम्पलेट और लिंक दिए होते हैं. अगर आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपकी निजी जानकारी (Personal Information) चोरी हो सकती है. कई बार OTP या PAN नंबर मांगकर भी ठगी होती है.
सावधानी: कभी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी व्यक्तिगत जानकारी न दें.
लोन लेने के लिए कभी भी किसी अनजान एजेंट (Agent) पर भरोसा न करें. कई फ्रॉड एजेंट बैंक के नाम पर खुद को ऑथराइज्ड बताकर लोगों से फीस (Fee) लेते हैं. वे कहते हैं कि "लोन अप्रूवल में मदद करेंगे", लेकिन लोन तो मिलता नहीं, उल्टा पैसा चला जाता है. हमेशा बैंक की वेबसाइट या ऐप से ही लोन के लिए अप्लाई करें. वहां ऑथेंटिक कम्युनिकेशन होता है.
अगर कोई कहे कि "थोड़े पैसे दो, लोन अप्रूव करवा दूंगा", तो समझ लीजिए यह ठगी है. बैंक या NBFC कभी भी लोन देने से पहले पैसे नहीं मांगता. यह एक आम फ्रॉड है जिसमें लोग सोचते हैं कि थोड़े रुपये देकर लोन मिल जाएगा, लेकिन बाद में उनका पैसा गायब हो जाता है.
डिजिटल पेमेंट्स के बढ़ने से ऑनलाइन ठगी के मौके भी बढ़े हैं. कई लोग जल्दी लोन पाने के चक्कर में वेरिफिकेशन नहीं करते. इंटरनेट पर कई फेक वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स चल रहे हैं.
अगर आप पर्सनल लोन लेने जा रहे हैं, तो याद रखें कि जल्दीबाजी में लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है. असली बैंक कभी भी WhatsApp या SMS से लोन अप्रूवल नहीं भेजता. अपने डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल डिटेल्स सिर्फ बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही दें. थोड़ी सतर्कता से आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं.
यह बिना किसी गारंटी के मिलने वाला लोन होता है.
नहीं, बैंक कभी भी WhatsApp या SMS से लोन अप्रूवल नहीं देता.
ऐसे व्यक्ति से तुरंत दूरी बनाएं, यह फ्रॉड है.
हां, अगर आप ऑफिशियल बैंक वेबसाइट या ऐप से लेते हैं.
URL में “https://” और बैंक का असली नाम देखें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)