फायदे की खबर- HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए अब क्या होंगी नई दरें
Interest Rates on FD: बैंकों में लगातार कम होते सेविंग्स आकर्षण को देखते हुए HDFC और कोटक महिंद्र बैंक ने अपनी फिस्क्ड डिपॉजिट की दरों में बदलाव किया है. HDFC बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट भी पेश किया है.
Interest Rates on FD: फिस्क्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट कराने वालों के लिए अच्छी खबर है. HDFC बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर दरों को बढ़ा दिया है.
HDFC Bank ने दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर किया गया है. नई दरें कल मतलब 12 जनवरी से लागू हो चुकी हैं. अब FD पर 2.50 से लेकर 5.60% तक का ब्याज मिलेगा. वहीं, सीनियर सिटीजंस को 0.50% ज्यादा मिलेगा.
HDFC बैंक में FD पर कितना मिलेगा ब्याज?
अवधि | ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज |
7-14 दिन | 2.50% | 3.00% |
15-29 दिन | 2.50% | 3.00% |
30-45 दिन | 3.00% | 3.50% |
46-60 दिन | 3.00% | 3.50% |
61-90 दिन | 3.00% | 3.50% |
91 दिन से 6 महीने | 3.50% | 4.00% |
6 महीने 1 दिन - 9 महीने | 4.40% | 4.90% |
9 महीने 1 दिन - 1 साल के कम | 4.40% | 4.90% |
1 साल | 4.90% | 5.40% |
1 साल 1 दिन - 2 साल | 5.00% | 5.50% |
2 साल 1 दिन - 3 साल | 5.20% | 5.70% |
3 साल 1 दिन - 5 साल | 5.40% | 5.90% |
5 साल 1 दिन - 10 साल | 5.60% | 6.35% |
HDFC बैंक में RD कराने पर कितना मिलेगा ब्याज?
अवधि | ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज |
6 महीने | 3.50% | 4.00% |
9 महीने | 4.40% | 4.90% |
1 साल | 4.90% | 5.40% |
15 महीने | 5.00% | 5.50% |
2 साल | 5.00% | 5.00% |
27 महीने | 5.20% | 5.70% |
39 महीने | 5.40% | 5.90% |
4 साल | 5.40% | 5.90% |
5 साल | 5.40% | 5.90% |
90 महीने | 5.60% | 6.10% |
10 साल | 5.60% | 6.10% |
कोटक महिंद्रा बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है. नए बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 30 दिनों, 31 दिन से 90 दिनों और 91 दिन से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली FD के लिए क्रमशः 2.5%, 2.75% और 3% सालाना ब्याज दे रहा है.
अवधि | ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज |
7 - 30 दिन | 2.50% | 3.00% |
31 - 90 दिन | 2.75% | 3.25% |
91- 120 दिन | 3.00% | 3.50% |
121 - 179 दिन | 3.25% | 3.75% |
180 दिन | 4.30% | 4.85% |
181 - 364 दिन | 4.40% | 4.90% |
365 - 389 दिन | 4.90% | 5.40% |
390 दिन - 12 महीना 25 दिन | 5.00% | 5.50% |
391 दिन - 23 महीने से कम | 4.75% | 5.25% |
23 महीने | 5.00% | 5.50% |
23 महीने 1 दिन - 2 साल से कम | 5.10% | 5.60% |
2 साल - 3 साल से कम | 5.15% | 5.65% |
3 साल से ज्यादा - 10 साल | 5.30% | 5.80% |
Written By:
ज़ीबिज़ वेब टीम
Updated: Fri, Jan 14, 2022
09:43 AM IST
09:43 AM IST
नई दिल्ली
ट्रेंडिंग न्यूज़