&format=webp&quality=medium)
अगर आप भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि आने वाले दिनों में कुछ जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस (System Maintenance) का काम होगा. यह मेंटेनेंस इसलिए किया जा रहा है, ताकि ओवरऑल बैंकिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर किया जा सके.
बैंक के अनुसार इस मेंटेनेंस के दौरान कुछ सेवाएं बंद रहेंगी यानी आप उनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. इनमें वाट्सऐप के जरिए चैट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, टोल फ्री बैंकिंग और फोन बैंकिंग आईवीआर जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसमें बैंक की तरफ से तय किए गए दिन और समय पर कुछ घंटों का वक्त लग सकता है. हालांकि, फोन बैंकिंग एजेंट सर्विस इस दौरान भी काम करेंगी. साथ ही नेट बैंकिंग और ऐप के जरिए भी मोबाइल बैंकिंग की जा सकेगी.
यह सेवाएं कुल मिलाकर 16 घंटों तक बंद रहेंगी. बैंक के अनुसार 24 जनवरी रात 10 बजे से यह मेंटेनेंस शुरू होगा और 25 जनवरी दोपहर 2 बजे पूरा होगा. इस तरह इस पूरी अवधि में बैंकिंग से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को इस बात को लेकर प्रोत्साहित कर रहा है कि वह अपने बैंकिंग ऑपरेशन पहले से ही शेड्यूल कर लें. इस तरह उन्हें भविष्य में होने वाले मेंटेनेंस की वजह से किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.