Google Pay पर उठे सवाल, आधार-बैंकिंग डाटा के अनऑथोराइज्ड इस्तेमाल के लगे आरोप, जानें पूरा मामला

Google Pay latest news: दिल्ली हाई कोर्ट की एक पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है.
Google Pay पर उठे सवाल, आधार-बैंकिंग डाटा के अनऑथोराइज्ड इस्तेमाल के लगे आरोप, जानें पूरा मामला

याचिका में गूगल पे की तरफ से इन डाटा को अनधिकृत तरीके से स्टोर करने का भी आरोप लगाया गया है. (PTI)

Google Pay latest news: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने एक याचिका पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और रिजर्व बैंक (RBI) से जवाब मांगा है. इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि गूगल पे अनधिकृत (अनऑथोराइज्ड) तरीके से लोगों के आधार (Aadhaar) और बैंकिंग (Banking Details) सूचनाओं तक पहुंच रही है. उनका इस्तेमाल कर रही है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, साथ ही याचिका में गूगल पे की तरफ से इन डाटा को अनधिकृत तरीके से स्टोर करने का भी आरोप लगाया गया है.

कंपनी को रुख स्पष्ट करने का कहा गया
खबर के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट की एक पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Google India Digital Services Private Limited) से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा की याचिका पर अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी.

याचिका में कहा गया कि गूगल पे के नियम और शर्तों में कहा गया है कि वह पक्षों के भुगतान से संबंधित ब्योरे (बैंक खाते और आधार ब्योरे) को स्टोर कर रही है. जबकि संबंधित प्राधिकरणों की तरफ से इस तरह की कोई परमिशन नहीं दी गई है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source


याचिका में क्या कहा गया है
याचिका में कहा गया है कि निजी क्षेत्र की कंपनी होने के नाते गूगल पे नागरिकों की आधार और बैंकिंग सूचनाओं को जुटाने, इस्तेमाल करने और स्टोर करने का अधिकार नहीं है. एक दूसरी याचिका में याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि गूगल पे रिजर्व बैंक से उचित मंजूरी के बिना ही वित्तीय लेनदेन की सुविधा दे रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6