FD से ज्यादा रिटर्न और टैक्स की बचत! मार्च से पहले ऐसे बनाएं अपना फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो, समझें कितना और कहां करें निवेश?

सिर्फ बैंक FD पर भरोसा करना अब समझदारी नहीं माना जा रहा. असल में बढ़ती महंगाई और टैक्स के कारण असली रिटर्न घट सकता है.तो जानें मार्च से पहले कैसे बनाएं अपना फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो
FD से ज्यादा रिटर्न और टैक्स की बचत! मार्च से पहले ऐसे बनाएं अपना फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो, समझें कितना और कहां करें निवेश?

भारत में ज्यादातर सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के नाम पर सबसे पहले बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बारे में सोचते हैं.असल में FD को आसान, भरोसेमंद और सेफ माना जाता है. लेकिन बदलते ब्याज दर चक्र, बढ़ती महंगाई और टैक्स नियमों के कारण अब सिर्फ FD पर निर्भर रहना समझदारी नहीं माना जा रहा.

तो अगर आपका लक्ष्य स्थिर इनकम के साथ बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न पाना है, तो अब पारंपरिक FD से आगे बढ़कर एक डाइवर्सिफाइड फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो बनाना जरूरी हो सकता है.

सवाल: क्यों सिर्फ FD काफी नहीं?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • FD में पूंजी सुरक्षित रहती है और रिटर्न तय होता है.
  • लेकिन असली सवाल यह है कि टैक्स और महंगाई घटाने के बाद आपके हाथ में क्या बचता है
  • FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी इनकम स्लैब के हिसाब से टैक्स हो सकता है.
  • अगर 30% या ज्यादा टैक्स ब्रैकेट में हैं, तो टैक्स कटने के बाद FD का रिटर्न कई बार महंगाई को भी मात नहीं दे पाता.
  • यानी पैसा सेफ दिखता है, लेकिन उसकी असली खरीद क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है.

इसका समाधान क्या है?

जिन निवेशकों का निवेश अवधि दो साल या उससे ज्यादा है, वे फिक्स्ड इनकम में भी डायवर्सिटी ला सकते हैं.
इसका मतलब ज्यादा जोखिम लेना नहीं, बल्कि समझदारी से अलग-अलग विकल्पों का संतुलन बनाना है।

पोर्टफोलियो में क्या शामिल हो सकता है?

एक बैलेंस फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो में ये ऑप्शन शामिल हो सकते हैं
बैंक FD
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
सरकारी बॉन्ड (G-Secs)
डेट म्यूचुअल फंड
इनकम + आर्बिट्राज फंड
आर्बिट्राज फंड
इक्विटी सेविंग्स फंड

सवाल: G-Secs(Government Securities)और डेट म्यूचुअल फंड

सरकारी बॉन्ड सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि इन्हें सरकार का समर्थन होता है.
सक्रिय रूप से मैनेज किए जाने वाले डेट फंड ब्याज दर के उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं.

investment

सवाल: इनकम + आर्बिट्राज फंड

यह नई कैटेगरी करीब 50-60% डेट और 40-50% आर्बिट्राज प्लानिंग में इन्वेस्टमेंट करती है. जो दो साल से ज्यादा की अवधि पर इनमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 12.5% लगता है, जो कई मामलों में FD की तुलना में ज्यादा टैक्स-एफिशिएंट हो सकता है.

सवाल: आर्बिट्राज या इक्विटी सेविंग्स फंड

जो निवेशक थोड़ा लिमिट में रिस्क लेने को तैयार हैं, वे इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.असल में इनमें अस्थिरता कम रखने की कोशिश की जाती है, लेकिन रिटर्न FD से बेहतर हो सकता है.

सवाल: कितना और कहां निवेश करें?

  1. कोई एक फॉर्मूला सबके लिए सही नहीं होता है.
  2. निवेश आपकी उम्र, टैक्स स्लैब, जोखिम लेने की क्षमता और आय की जरूरत पर निर्भर करता है.
  3. युवा निवेशक लंबी अवधि के लिए डेट फंड या हाइब्रिड रणनीति में थोड़ा ज्यादा हिस्सा रख सकते हैं.
  4. रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके लोग G-Secs और उच्च गुणवत्ता वाले डेट फंड को प्राथमिकता दे सकते हैं.
  5. सोच-समझकर एसेट एलोकेशन, न कि बिना योजना के अलग-अलग प्रोडक्ट खरीदना.

सवाल: असली मकसद क्या है?

डाइवर्सिफिकेशन का उद्देश्य ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना नहीं है,बल्कि पूंजी को सुरक्षित रखते हुए महंगाई से आगे निकलना है.

निष्कर्ष साफ शब्दों में

FD को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं, लेकिन सिर्फ उसी पर निर्भर रहना आज के समय में पर्याप्त नहीं हो सकता है.तो फिर इसलिए समझदारी से संतुलित और डायवर्सिटी फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो बनाकर आप स्थिरता, तरलता और बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

FAQs

1. क्या FD पूरी तरह सुरक्षित है?
FD में पूंजी सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन टैक्स और महंगाई के बाद रियल रिटर्न कम हो सकता है

2. FD पर टैक्स कैसे लगता है?
FD का ब्याज आपकी इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्सेबल होता है

3. G-Secs क्या होते हैं?
सरकारी बॉन्ड जिन्हें सरकार का समर्थन होता है, इसलिए इन्हें अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है

4. डेट म्यूचुअल फंड कैसे मदद कर सकते हैं?
ये ब्याज दर के उतार-चढ़ाव को मैनेज करने में सक्षम होते हैं और लिक्विडिटी भी देते हैं

5. क्या डाइवर्सिफिकेशन में ज्यादा जोखिम है?
जरूरी नहीं। संतुलित एसेट एलोकेशन से जोखिम नियंत्रित रखते हुए बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न पाया जा सकता है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6