&format=webp&quality=medium)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (8 फरवरी) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करेंगी. इस दौरान वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर बजट में में लिए गए फैसलों का मोनेटरी पालिसी और फाइनेंसियल इंस्टीटूशन पर चर्चा करने वाले हैं. जिसमें मध्यम वर्ग के लिए बड़ी इनकम टैक्स राहत और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले उपाय शामिल होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद आयोजित की जा रही है, जिसमें ब्याज दरों में कटौती के बाद की संभावना को लेकर चर्चा हो सकती है. सरकार का उद्देश्य आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखना है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह संबोधन आरबीआई और सरकार के बीच वित्तीय नीतियों के समन्वय को मजबूत करेगा और देश की आर्थिक दिशा को लेकर नई रणनीतियों पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा.
इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के सचिव, व्यय सचिव, वित्तीय सेवाओं के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे.