FD Rates: ये 5 बैंक अभी भी चला रहे हैं स्पेशल एफडी स्कीम, मिल रहा धांसू रिटर्न, पाएं 8.05% तक का Interest!

FD Rates: कई सारे बैंकों (Banking) ने नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही अपनी स्पेशल एफडी (Special FD) खत्म कर दी हैं. हालांकि, अभी भी बहुत सारे बैंक हैं जिनकी स्पेशल एफडी चल रही हैं या उन्होंने स्पेशल एफडी की शुरुआत की है.
FD Rates: ये 5 बैंक अभी भी चला रहे हैं स्पेशल एफडी स्कीम, मिल रहा धांसू रिटर्न, पाएं 8.05% तक का Interest!

FD Rates: कई सारे बैंकों (Banking) ने नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही अपनी स्पेशल एफडी (Special FD) खत्म कर दी हैं. हालांकि, अभी भी बहुत सारे बैंक हैं जिनकी स्पेशल एफडी चल रही हैं या उन्होंने स्पेशल एफडी की शुरुआत की है. आइए जानते हैं ऐसे 5 बैंकों के बारे में जिनकी स्पेशल एफडी में आप पैसा लगाकर 8.05 फीसदी तक का ब्याज (Interest Rate) पा सकते हैं.

1- Indian Bank FD Scheme

इंडियन बैंक ने IND Supreme 300-day और IND Super 400-day स्पेशल एफडी की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. अब यह एफडी 30 जून 2025 को खत्म होगी. यह एफडी स्कीम सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05 फीसदी का ब्याज देती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

2- Punjab & Sind Bank Special FD

वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अपनी स्पेशल एफडी को 30 जून 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है. बैंक ने 333 दिन और 555 दिन की एफडी स्कीमों को खत्म कर दिया है, जिन पर 7.2 फीसदी और 7.45 फीसदी ब्याज मिलता था. हालांकि, अब निवेशक 444 दिन, 777 दिन और 999 दिन की एफडी में पैसा लगा सकते हैं. 444 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं 777 दिन की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. इनके अलावा 999 दिन की एफडी पर 6.35 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. मौजूदा दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हैं.

3- IDBI Bank Utsav FD scheme

आईडीबीआई बैंक ने उत्सव एफडी स्कीम के तहत वैसे तो 300 दिन और 375 दिन की एफडी को खत्म कर दिया है, लेकिन कुछ स्पेशल एफडी में आप अभी भी पैसे लगा सकते हैं. 444 दिन की एफडी पर ग्राहकों को अब 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज 7.75 फीसदी है. वहीं सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

555 और 700 दिन की एफडी

इसी तरह आईडीबीआई बैंक की 555 दिन की एफडी पर ग्राहकों को 7.30 फीसदी का ब्याज मिलेगा. सीनियर सिटीजन 7.80 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन 7.95 फीसदी का ब्याज पा सकते हैं. इसके अलावा 700 दिन की एफडी पर अब 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन इस अवधि के लिए निवेश कर के 7.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन 7.65 फीसदी का ब्याज पा सकते हैं. इन सभी एफडी की लास्ट डेट अभी 30 जून 2025 है.

4- SBI Amrit Vrishti 444 days Special FD scheme

भारतीय स्टेट बैंक ने अमृत वृष्टि स्कीम को फिर से शुरू किया है. 31 मार्च 2025 को यह स्कीम खत्म हो गई थी. अमृत वृष्टि स्कीम के तहत लोगों को 444 दिन की अवधि की एफडी करानी होती है. 15 अप्रैल 2025 से यह नई स्कीम लागू हो जाएगी. 444 दिन वाले इस स्पेशल FD स्कीम में लोगों को 7.05 फीसदी की रेट से ब्याज मिलेगा. पहले ये 7.25 फीसदी था.

5- Canera Bank

केनरा बैंक की तरफ से 444 दिन की स्पेशल एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6