RBI MPC बैठक के पहले 2 सरकारी बैंकों ने बदल दी एफडी की ब्याज दरें, यहां चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Bank FD Rates 2025: RBI MPC बैठक के पहले दो सरकारी बैंक केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को अपडेट किया है.
RBI MPC बैठक के पहले 2 सरकारी बैंकों ने बदल दी एफडी की ब्याज दरें, यहां चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Bank FD Rates 2025: ब्याज दरों पर RBI की महत्वपूर्ण MPC बैठक 4-6 जून के बीच होने वाली है. वहीं, RBI की इस बैठक के पहले ही आम आदमी के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर बड़ा अपडेट आया है. 2 बड़े सरकारी बैंकों - केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को अपडेट किया है. अब 1 जून, 2025 से कस्टमर्स को नई दरों पर FD पर ब्याज मिलने वाला है.

PNB FD Rates June 2025

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक के कस्टमर्स 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं इसमें उन्हें 3.50 फीसदी से लेकर 6.90 फीसदी की रेट से ब्याज मिलता है. बैंक अपने सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी एक्स्ट्रा और सुपर सीनियर सिटीजन को 0.80 फीसदी की रेट से एक्स्ट्रा ब्याज देती है. बैंक ने बताया कि FD की नई दरें 1 जून, 2025 से लागू हो चुकी हैं.

बैंक के कस्टमर्स को सबसे ज्यादा ब्याज 390 दिन वाले FD पर मिलता है. जिसमें आम कस्टमर्स को 6.90 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.40 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी की रेट से ब्याज मिलता है.

PNB

PNB

Canara Bank FD Rates June 2025

केनरा बैंक (Canara Bank) की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक के कस्टमर्स 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं इसमें उन्हें 4.00 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी की रेट से ब्याज मिलता है. बैंक अपने सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी एक्स्ट्रा ब्याज देती है. बैंक ने बताया कि FD की नई दरें 1 जून, 2025 से लागू हो चुकी हैं.

Canara Bank

केनरा बैंक की FD रेट्स को देखें, तो कस्टमर्स को 444 दिन वाले FD पर 7 फीसदी की रेट से सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. सीनियर सिटीजन को इसमें 7.50 फीसदी की रेट से ब्याज मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6