सिर्फ सुरक्षा ही नहीं… इस बार ये बैंक दे रहा धमाकेदार रिटर्न की गारंटी, सिर्फ 2 साल की FD पर ही कमाल का ब्याज बटोर लेंगे आप

2 साल की FD शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है. प्राइवेट और पब्लिक बैंक अब आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं, जानें ₹1 लाख की FD दो साल में कितनी बढ़ सकती है.
सिर्फ सुरक्षा ही नहीं… इस बार ये बैंक दे रहा धमाकेदार रिटर्न की गारंटी, सिर्फ 2 साल की FD पर ही कमाल का ब्याज बटोर लेंगे आप

शॉर्ट-टर्म फाइनेंशियल गोल्स के लिए फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश ऑप्शन माना जाता है.जी हां एफडी सुरक्षित है और तयशुदा रिटर्न की गारंटी भी देता है.स्पेशली 2 साल की FD हमेशा ही उन निवेशकों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो कम समय में ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं.तो इस समय कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं.तो फिर आइए जानते हैं कि 1 लाख रुपए की FD दो साल में कहां तक बढ़ सकती है.

प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज

इंडसइंड बैंक

ब्याज दर: करीब 7%
मेच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹1,14,000** (₹1 लाख की FD पर)
यह 2 साल की FD पर प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है.

एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक

ब्याज दर: करीब 6.6%
मेच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹1,13,200

आईसीआईसीआई बैंक

ब्याज दर: करीब 6.4%
मेच्योरिटी वैल्यू:करीब ₹1,12,800

पब्लिक सेक्टर बैंकों के ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

ब्याज दर: करीब .6%
मेच्योरिटी वैल्यू: ₹1,13,200 लगभग
पलिक सेक्टर में सबसे बेहतर रिटर्न यही दोनों बैंक दे रहे हैं.

केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

ब्याज दर: करीब 6.5%
मेच्योरिटी वैल्यू: ₹1,13,000 लगभग

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

ब्याज दर: करीब 6.45%
मेच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹1,12,900*
देश का सबसे बड़ा बैंक होने के बावजूद SBI की रिटर्न दर साथियों से थोड़ी कम है.

2 साल की FD पर बैंकों की ब्याज दर और मेच्योरिटी वैल्यू

बैंक का नामब्याज दर₹1 लाख पर मेच्योरिटी वैल्यूखासियत
इंडसइंड बैंक7%₹1,14,000प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न
एक्सिस बैंक6.6%₹1,13,200भरोसेमंद प्राइवेट बैंक
एचडीएफसी बैंक6.6%₹1,13,200बड़े बैंक में सुरक्षित विकल्प
कोटक महिंद्रा बैंक6.6%₹1,13,200स्थिर ब्याज दर के साथ
आईसीआईसीआई बैंक6.4%₹1,12,800टॉप प्राइवेट बैंकों में से एक
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)6.6%₹1,13,200पब्लिक सेक्टर में सबसे अच्छा
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)6.6%₹1,13,200BoB के बराबर ऑफर
केनरा बैंक6.5%₹1,13,000स्थिर ब्याज दर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया6.5%₹1,13,000भरोसेमंद विकल्प
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)6.45%₹1,12,900सबसे बड़ा बैंक, लेकिन रिटर्न थोड़ा कम

निवेशकों के लिए जरूरी बातें

1-प्राइवेट बैंकों में इंडसइंड बैंक टॉप पर है, 2 साल की FD पर 7% ब्याज दे रहा है.
1-इसके अलावा पब्लिक सेक्टर में BoB और PNB सबसे अच्छे ऑप्शन हैं, 6.6% ब्याज के साथ.
3-सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की सुविधा, भरोसेमंद छवि और आपके खुद के फाइनेंशियल गोल्स भी ध्यान में रखना जरूरी है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs:

  1. FD क्या है और क्यों सुरक्षित है?
    FD (Fixed Deposit) में निवेश सुरक्षित होता है और तयशुदा ब्याज मिलता है.

  2. 2 साल की FD में किस बैंक का रिटर्न बेहतर है?
    इंडसइंड, Axis, HDFC जैसे प्राइवेट और BoB, PNB जैसे पब्लिक सेक्टर बैंक.

  3. ₹1 लाख की FD 2 साल में कितनी बढ़ सकती है?

  4. ब्याज दर के अनुसार ₹1.12 लाख से ₹1.14 लाख तक.

  5. FD पर टैक्स लगेगा या नहीं?
    FD का ब्याज टैक्सेबल होता है। TDS कट सकता है.

  6. FD कितने समय के लिए करना चाहिए?
    निवेशक के गोल्स के हिसाब से 6 महीने से 5 साल तक की अवधि रखी जा सकती है.

    (ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source