&format=webp&quality=medium)
निवेश करने वालों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से भरोसेमंद विकल्प रहा है. यह सुरक्षित है और तय ब्याज देता है. लेकिन हर बैंक की ब्याज दरें एक जैसी नहीं होतीं. इसी वजह से निवेश से पहले सभी बैंकों की तुलना करना बेहद जरूरी है.
अक्सर लोग बिना सोचे-समझे अपने होम बैंक में ही एफडी खोल लेते हैं. लेकिन अगर थोड़ा रिसर्च कर लिया जाए तो सालों तक ज्यादा ब्याज पाने का फायदा उठाया जा सकता है. खासकर तब जब आप लंबी अवधि यानी 3 साल की एफडी (3-Year Term Deposit) करना चाहते हैं. आइए जानते हैं देश के टॉप-6 बैंक 3 साल की एफडी पर दे रहे हैं कितना ब्याज.
एचडीएफसी बैंक तीन साल की एफडी पर 6.45% ब्याज देता है. जबकि एक साल पर 6.25% और दो साल पर 6.45% की दर लागू है. सीनियर सिटीजन्स को अतिरिक्त 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है. ये दरें 25 जून 2025 से लागू हुई हैं.
आईसीआईसीआई बैंक तीन साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और सीनियर सिटीजन्स को 7.10% ब्याज देता है. एक साल पर 6.25% और दो साल पर 6.40% ब्याज मिलता है. यह दर उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय का निवेश चाहते हैं.
फेडरल बैंक एफडी की सभी अवधियों पर करीब समान ब्याज दर देता है. एक साल, दो साल और तीन साल की एफडी पर क्रमश: 6.40%, 6.50% और 6.50% ब्याज दर तय है. ये दरें 18 अगस्त 2025 से लागू हैं.
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई तीन साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.30% और सीनियर सिटीजन्स को 6.80% ब्याज देता है. एक साल और दो साल की एफडी पर क्रमश: 6.25% और 6.45% ब्याज मिल रहा है. ये दरें 15 जुलाई 2025 से प्रभावी हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा तीन साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज देता है. एक साल और दो साल की एफडी पर क्रमश: 6.25% और 6.50% ब्याज मिलता है. ये नई दरें 12 सितंबर 2025 से लागू हुई हैं.
यूनियन बैंक तीन साल की एफडी पर 6.60% और सीनियर सिटीजन्स को 7.10% ब्याज देता है. वहीं एक साल की एफडी पर 6.40% और दो साल की एफडी पर 6.50% ब्याज दिया जाता है. ये दरें 20 अगस्त 2025 से लागू हुई हैं.
फिक्स्ड डिपॉजिट भले ही सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन सभी बैंकों की तुलना करके ज्यादा ब्याज दर पाने की कोशिश करनी चाहिए. तीन साल की एफडी के लिए निजी और सरकारी बैंक दोनों आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं. सही बैंक चुनकर निवेशक आने वाले सालों में अच्छा रिटर्न सुरक्षित कर सकते हैं.
ये एक सुरक्षित निवेश है जिसमें तय अवधि के लिए ब्याज मिलता है.
हां, एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है.
हां, आम तौर पर 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है.
हां, समय से पहले एफडी तोड़ने पर पेनल्टी लगती है.
हां, हर बैंक अपनी ब्याज दरें अलग तय करता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)