&format=webp&quality=medium)
पैसों को एक दम सेफ जगह लगाना हर कोई चाहता है, लेकिन कंफ्यूजन ये रहता है कि मार्केट में मौजूद कौन से ऑप्शन पर अपनी मेहनत की कमाई लगाई जाए. तो फिर आपको बता दें कि आपके के लिए एक दम परफेक्ट होने वाला है फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) का ऑप्शन.असल में एफडी रिस्क एक फिक्स रिटर्न देने का काम करता है.जी हां सालों साल से एफडी इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता रहा है. लेकिन अगर आपने इस इन्वेस्टमेंट में एक भी गलती कर दी तो मुनाफे से खुद को दूर भी कर सकते हैं.
लेकिन सवाल ये भी उठता है कि क्या आप जानते हैं कि सही प्लानिंग फॉलो करके आप अपनी एफडी से मिलने वाले बेनेफिट्स को और भी बढ़ा सकते हैं? तो हम 7 बेहतरीन फिक्स्ड डिपॉजिट प्लानिंग को जानेंगे, जो आपके पैसे को रॉकेट की स्पीड में बढ़ाने में मदद करेंगी.
FD में पैसा लगाते समय सबसे जरूरी है सही समय चुनना.
छोटी FD से पैसा जल्दी मिलता है.
लंबी FD में ब्याज ज्यादा मिलता है.
इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से छोटी, मीडियम और लॉन्ग टर्म की FD का अच्छा मिक्सचर बनाएं.
FD लैडरिंग में अपनी राशि को अलग-अलग समय की FD में बांट दें.
इससे हर साल कुछ FD पूरी होती रहती है, पैसा मिलता रहता है और ब्याज भी चलता रहता है.
ब्याज दरें बढ़ें या घटें, नुकसान कम होता है.
इस तरीके से पैसा सेफ भी रहता है और जरूरत पड़ने पर मौजूद भी रहता है.
हर बैंक की FD ब्याज दर जरूर चेक करें.
छोटे बैंक, बड़े बैंक, सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक में दरें अलग-अलग होती हैं.
ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक को चुनें.
ऐसे ही थोड़ा ज्यादा पैसा कमा सकते हैं.
ऑनलाइन आसानी से सभी दरें देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: FD है निवेशकों की नंबर-1 पसंद! सेफ्टी + बढ़िया ब्याज का मिलेगा ऑफर, जानें कौन-सा बैंक दे रहा सबसे धांसू रिटर्न
FD खत्म होने पर जो ब्याज मिले, उसे फिर नई FD में लगा दें.
ऐसे करने से ब्याज पर भी रिटर्न मिलता रहता है.
इससे आपका पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है.
हर बार ऐसा करें तो कुछ सालों में राशि दोगुनी हो सकती है.

5 साल की टैक्स सेविंग FD करें.
इसमें इनकम टैक्स में छूट मिलती है
पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है
टैक्स भी बचता है और अच्छा ब्याज भी मिलता है
हर साल टैक्स बचाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है
सारा पैसा एक ही बैंक में न रखें
कई बैंक और NBFC में बांटकर FD करें
हर खाते में 5 लाख से कम रखें
अगर बैंक डूब जाए तो भी पूरा पैसा सुरक्षित रहेगा
इससे जोखिम बहुत कम हो जाता है
अब फोन या कंप्यूटर से ही FD कर सकते हैं
कई ऐप और वेबसाइट ज्यादा ब्याज देते हैं
घर बैठे FD खोलें, समय बचता है
सारी FD एक जगह दिखती हैं, देखना आसान है
पेपर काम नहीं, सब डिजिटल और तेज
आप समझ गए होंगे कि कैसे 7 आसान तरीके अपनाएंगे तो आपकी FD और सुरक्षित रहेगी और ज्यादा ब्याज भी मिलेगा. जी हां सही प्लान और थोड़ी सावधानी से आपका पैसा तेजी से बढ़ेगा. असल में आजकल बाजार जल्दी बदलता है, इसलिए इन नियमों को समझकर पैसा लगाएं.तो ऐसे निवेश से आपका आने वाला समय मजबूत और बेफिक्र रहेगा.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए बैंक से संपर्क करें)

5 FAQs
1. फिक्स्ड डिपॉजिट में सबसे अच्छी रणनीति कौन सी है?
सही अवधि चुनना और एफडी लैडरिंग सबसे प्रभावी रणनीतियाँ मानी जाती हैं.
2. एफडी लैडरिंग क्या है?
निवेश राशि को अलग-अलग अवधि की एफडी में बांटना, ताकि नियमित रिटर्न और तरलता बनी रहे.
3. क्या एफडी से टैक्स बचाया जा सकता है?
हाँ, 5 साल का टैक्स सेविंग एफडी Section 80C के तहत टैक्स छूट देता है.
4. क्या अलग-अलग बैंक में एफडी करने से फायदा होता है?
हाँ, इससे जोखिम कम होता है क्योंकि हर बैंक में ₹5 लाख डीआईसीजीसी बीमा मिलता है.
5. डिजिटल एफडी क्या होती है?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खोली गई एफडी, जिसमें बेहतर दरें, आसान निवेश और तेज़ ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें