FD नहीं, ये 'पैसों का पहाड़' बनाने की स्कीम है,99% लोग नहीं जानते जवानी में शुरू करने के 5 बड़े फायदे! जो बना सकते हैं करोड़पति

फिक्स्ड डिपॉजिट में अक्सर लोग इसलिए निवेश नहीं करते क्योंकि उनको लगता है कि ये निवेश का पुराना ऑप्शन है. लेकिन ये पुराना ऑप्शन आपके लिए सबसे बेस्ट होता है. जी हां अगर समय के साथ इसमें निवेश करेंगे तो 5 बड़े फायदे अपने नाम करेंगे.
FD नहीं, ये 'पैसों का पहाड़' बनाने की स्कीम है,99% लोग नहीं जानते जवानी में शुरू करने के 5 बड़े फायदे! जो बना सकते हैं करोड़पति


जब भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का नाम आता है, तो लगता है कि ये तो हमारे माता-पिता या दादा-दादी वाला निवेश का ऑप्शन है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि यह एक 'धीमा' और 'पुराने जमाने' का निवेश है, जो सिर्फ उन लोगों के लिए है जो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. लेकिन अगर हम जानेंगे कैसे यही 'बुजुर्गों का निवेश' आपकी जवानी में ही आपके लिए 'पैसों का पहाड़' खड़ा कर सकता है तो?

जी हां आज हम आपको बताएंगे जल्दी FD शुरू करने के वो 5 'सीक्रेट' फायदे , जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे- काश, ये पहले पता होता. तो चलिए जल्दी FD शुरू करने के 5 जादुई फायदे जानिए

1. कम्पाउंडिंग का 'आठवां अजूबा' (The 8th Wonder of Compounding)

Add Zee Business as a Preferred Source

यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली वित्तीय हथियार माना जाता है. जब कोई भी निवेशक कम उम्र में FD शुरू करते हैं, तो केवल अपने मूलधन पर ही नहीं, बल्कि उस पर मिले 'ब्याज पर भी ब्याज' का लाभ पा लेते हैं. समय के साथ यह छोटा सा 'ब्याज पर ब्याज' आपके पैसे को रॉकेट की रफ्तार से बढ़ाता है. मान लें कि अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में 1 लाख की FD करता है, वो 45 की उम्र तक सिर्फ कम्पाउंडिंग के दम पर कहीं ज्यादा पैसा बना सकता है.

2. अनुशासन की पहली पाठशाला (The First School of Discipline)

हम सब जानते हैं कि सैलरी आते ही खर्च करने के हजार रास्ते हमारे खुल जाते हैं. लेकिन एफडी निवेश आपको वित्तीय अनुशासन का पहला पाठ पढ़ाता है. जब निवेशक एक निश्चित रकम को एक निश्चित टाइम के लिए लॉक कर देते हैं, तो आप फिजूलखर्ची से बचते हैं. यह बचत की आदत डालता है, जिससे आगे चलकर SIP और बड़े निवेशों में मदद मिलती है.

3. इमरजेंसी का 'सुरक्षा कवच' (The Safety Armor for Emergencies)

हम सभी की लाइफ में अक्सर मुश्किलें बिन बुलाए मेहमान की तरह आती हैं. कभी अचानक नौकरी चली जाना, कोई मेडिकल इमरजेंसी या कोई बड़ा खर्चा... तो ऐसे वक्त में आपकी FD आपके लिए एक 'सुरक्षा कवच' की तरह काम कर सकती है. इससे आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता और न ही महंगे पर्सनल लोन के जाल में फंसना पड़ता है.

4. सपनों का 'डाउन पेमेंट' (The Down Payment for Your Dreams)

अगर आपको अपनी पहली बाइक खरीदनी है? या अपने सपनों के घर का डाउन पेमेंट इकट्ठा करना है? या फिर विदेश घूमने जाना है? जी हाँ इन सभी बड़े लक्ष्यों के लिए एकमुश्त रकम की जरूरत आपको पड़ेगी ही. ऐसे समय में जल्दी शुरू की गई FD आपको बिना किसी तनाव के इन लक्ष्यों के लिए पैसा जोड़ने में मदद करती है.

5. 'जीरो-टेंशन' वाली गारंटीड ग्रोथ (Guaranteed Growth with Zero Tension)

शेयर बाजार में 'रिस्क है तो इश्क है', लेकिन जल्दी एफडी निवेश में 'भरोसा है तो सुकून है'. यहां बाजार के उतार-चढ़ाव की कोई टेंशन नहीं होती है. एफडी में गारंटीड रिटर्न आपके मन को शांति देता है और आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता बनाता है, ऊपर से ₹5 लाख तक की जमा राशि पर DICGC की गारंटी भी मिलती है. लेकिन इस लाभ के लिए एफडी निवेश टाइम से शुरू करना होता है.

तो अब से कभी कोई जब भी एफडी को 'बुजुर्गों का निवेश' कहे, तो मुस्कुराइएगा ही. क्योंकि अब आप जानते हैं कि यह सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि आपके वित्तीय भविष्य की सबसे मजबूत और पहली नींव है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6