बिहार में धड़ल्ले से फैला नकली ₹500 के नोट का कारोबार? कहीं आपके पास भी तो नहीं, जानें कैसे होगी पहचान

बिहार में पिछले कुछ समय से 500 रुपये के नकली नोट ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके जरिए लोगों को 500 रुपये के नकली नोट को लेकर सतर्क रहने को कहा है.
बिहार में धड़ल्ले से फैला नकली ₹500 के नोट का कारोबार? कहीं आपके पास भी तो नहीं, जानें कैसे होगी पहचान

Fake Currency Alert: बिहार में नकली नोटों की संख्या पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गई है. मार्केट में 500 रुपये के नकली नोटों की भरमार कुछ ज्यादा ही आ गई है. पहले भी नकली नोटों की समस्या काफ हुआ करती थी, लेकिन कागज और प्रिंट की क्वालिटी कई बार बड़ी आसानी से इसकी पहचान कर देती थी, लेकिन वक्त के साथ ठगों ने इसे भी काफी हद तक सुधार लिया है. ऐसे में आपकी जेब में जो 500 रुपये का नोट पड़ा है, उसे काफी गौर से देखने की जरूरत है कि कहीं वो भी नकली तो नहीं?

बिहार में पिछले कुछ समय से 500 रुपये के नकली नोट ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके जरिए लोगों को 500 रुपये के नकली नोट को लेकर सतर्क रहने को कहा है. बिहार में जो 500 रुपये का नोट सर्कुलेट हो रहा है, उसे सिर्फ 1 शब्द से बड़ी आसानी से पहचाना जा सकता है. दरअसल, इन नकली नोटों पर 'Reserve Bank of India' की जगह 'Resarve Bank of India' लिखा हुआ है.

500 रुपए के नोटों की ऐसे करें पहचान?

Add Zee Business as a Preferred Source

500 रुपए का नोट हाथ में लगने से पहले उसकी पहचान होनी बहुत जरूर है कि वो असली है या नहीं. RBI ने नोट की पहचान करने के लिए 17 पहचान चिन्ह बताए हैं. इन चिन्ह को देखकर आप भी 500 रुपए या 2000 रुपए के असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं. इनमें फर्क काफी मामूली होता है, लेकिन अगर गौर करेंगे तो पहचान आसान होगी.

ऐसे करें असली 500 रुपए के नोट की पहचान

1. नोट को अगर किसी लाइट के सामने रखेंगे, तो इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा.
2. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से नोट को रखने पर इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा.
3. इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा.
4. महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है.
5. भारत और India के लेटर्स लिखे दिखाई देंगे.
6. नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड के कलर का कलर हरा से नील में बदलता हुआ नजर आएगा.
7. पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है.
8. यहां महात्मा गांधी की पिक्चर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी दिखेगा.
9. ऊपर में लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं.
10. यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है.
11. राइट साइड अशोक स्तम्भ है.
12. राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं और अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की पिक्टर, जो रफली प्रिंट की गई हैं.
13. नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है.
14. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट है.
15. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है.
16. भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर प्रिंट है.
17. देवनागरी में 500 प्रिंट है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6