प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IDFC फर्स्ट बैंक, चंडीगढ़ शाखा में हुए ₹590 करोड़ के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. यह पैसा हरियाणा सरकार की विभिन्न एजेंसियों का था, जिसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा करने के बजाय आरोपियों ने निजी लाभ के लिए डायवर्ट कर दिया. ED की टीम चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के 19 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.