कुंभ के लिए रेलवे ने की बड़ी घोषणा, 34 रेलगाड़ियों को प्रयाग स्टेशन पर दिया स्टॉपेज
कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे की ओर से कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं. इसी के तहत रेलवे की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली रेलगाड़ियों को 13 जनवरी से 05 फरवरी तक प्रयाग रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है.
भारतीय रेलवे ने कुंभ जाने वाले यात्रियों को दी विशेष सुविधा (फाइल फोटो)
भारतीय रेलवे ने कुंभ जाने वाले यात्रियों को दी विशेष सुविधा (फाइल फोटो)
कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे की ओर से कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं. इसी के तहत रेलवे की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली रेलगाड़ियों को 13 जनवरी से 05 फरवरी तक प्रयाग रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है. सामान्य दिनों में ये गाड़ियां प्रयाग रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं. ये हैं इन रेलगाड़ियों की पूरी जानकारी
S. No. | Train No. Train Name | Arrival. | Dep. | |
1 | 11053 LOKMANYA TILAK TERMINUS- AZAMGARH Exp. | 07.07 P.M. | 07.09 P.M. | |
2 | 11054 AZAMGARH- LOKMANYA TILAK TERMINUS Exp. |
11.47 A.M. | 11.49 A.M. | |
3 | 11055 LOKMANYA TILAK TERMINUS- GORAKHPUR Godan Exp. |
10.30 A.M. | 10.32 A.M. | |
4 | 11056 GORAKHPUR- LOKMANYA TILAK TERMINUS Godan Exp. |
04.20 P.M. | 04.22 P.M. | |
5 | 11059 LOKMANYA TILAK TERMINUS- CHHAPRAEXPRESS |
10.30 A.M. | 10.32A.M. | |
6 | 11060 CHHAPRA- LOKMANYA TILAK TERMINUS EXPRESS | 04.20 P.M. | 04.22 P.M. | |
7 | 11071 LOKMANYA TILAK TERMINUS-VARANASI KAMAYANI EXPRESS. |
04.15 P.M. | 04.17 P.M. | |
8 | 11072 VARANASI- LOKMANYA TILAK TERMINUS KAMAYANI EXPRESS |
07.04 P.M. | 07.06 P.M. | |
9 | 12165 LOKMANYA TILAK TERMINUS – VARANASI SUPERFAST EXPRESS |
04.25 A.M. | 04.27 A.M. | |
10 | 12166 VARANASI - LOKMANYA TILAK TERMINUS SUPERFAST EXPRESS |
10.45 P.M. | 10.47 P.M. | |
11 | 12381 HOWRAH-NEW DELHI POORVA EXPRESS |
09.16 P.M. | 09.18 P.M. | |
12 | 12382 NEW DELHI-HOWRAH POORVA EXPRESS |
02.45 A.M. | 02.47 A.M. | |
13 | 12539 | YASHWANTPUR- LUCKNOW EXPRESS. | 02.50 A.M. | 02.52 A.M. |
14 | 12540 | LUCKNOW- YASHWANTPUR EXPRESS | 00.48 A.M. | 00.50 A.M. |
15 | 12669 | CHENNAI CENTRAL-CHHAPRA GANGA KAVERI EXPRESS | 04.25 A.M. | 04.27 A.M. |
16 | 12670 | CHHAPRA-CHENNAI CENTRAL GANGA KAVERI EXPRESS | 03.50 A.M. | 03.52 A.M. |
17 | 14117 | ALLAHABAD- BASTI SANGAM EXPRESS | 04.40 A.M. | 04.42 A.M. |
18 | 14118 | BASTI - ALLAHABAD SANGAM EXPRESS | 08.14 P.M. | 08.16 P.M. |
19 | 16793 | RAMESWARAM-FAIZABAD SHRADDHA SETHU EXPRESS | 01.35 A.M. | 01.37 A.M. |
20 | 16794 | FAIZABAD - RAMESWARAM SHRADDHA SETHU EXPRESS | 06.16 A.M. | 06.18 A.M. |
21 | 18205 | DURG - NAUTANWA EXPRESS | 11.05 A.M. | 11.07 A.M. |
22 | 18206 | NAUTANWA -DURG EXPRESS | 07.43 A.M. | 07.45 A.M. |
23 | 19041 | BANDRA TERMINUS-GHAZIPUR CITY EXPRESS | 05.51 A.M. | 05.53 A.M. |
24 | 19042 | GHAZIPUR CITY –BANDRA TERMINUS EXPRESS | 00.32 A.M. | 00.34 A.M. |
25 | 22103 | LOKMANYA TILAK TERMINUS-FAIZABAD EXPRESS | 12.15 P.M. | 12.17 P.M. |
26 | 22104 | FAIZABAD - LOKMANYA TILAK TERMINUS Exp. | 06.16 A.M. | 06.18 A.M. |
27 | 22433 | GHAZIPUR CITY –ANAND VIHAR TERMINAL EXPRESS | 09.16 P.M. | 09.18 P.M. |
28 | 22434 | ANAND VIHAR TERMINAL- GHAZIPUR CITY EXPRESS | 04.55 A.M. | 04.57 A.M. |
29 | 22683 | YASHWANTPUR-LUCKNOW EXPRESS | 01.20 P.M. | 01.22 P.M. |
30 | 22684 | LUCKNOW-YASHWANTPUR EXPRESS. | 00.06 A.M. | 00.08 A.M. |
31 | 22969 | OKHA-VARANASI EXP. | 00.01 A.M. | 00.03A.M. |
32 | 22970 | VARANASI –OKHA EXPRESS | 00.32 A.M. | 00.34A.M. |
33 | 11067/21067 | LOKMANYA TILAK TERMINUS-FAIZABAD SAKET EXPRESS | 04.25 A.M. | 04.27A.M. |
34 | 11068/21068 | FAIZABAD- LOKMANYA TILAK TERMINUS SAKET EXPRESS | 08.14 P.M. | 08.16 P.M. |
अप्रवासी भारतियों के लिए विशेष ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने कुंभ नहा कर लौटने वाले अप्रवासी भारतियों के लिए 03 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है. ये रेलगाड़ियां 24 जनवरी को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से दिल्ली स्थित सफदरजंग रेलवे स्टेशन के लिए चलाई जाएंगी. इन तीनों ट्रेनों से लगभग 3000 अप्रवासी भारतियों के कुंभ से दिल्ली लौटने की संभावना है. इन ट्रेनों को चलाने को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी रेलवे के संपर्क में हैं. ये सभी रेलगाड़ियां रेलवे के उपक्रम IRCTC की ओर से चलाई जा रही हैं.
हमसफर गाड़ियों के हैं रेक
रेलवे की ओर से कुंभ से दिल्ली के लिए अप्रवासी भारतियों के लिए जो ट्रेनें चलाई जा रही हैं उनमें हमसफर रेलगाड़ियों का रेक इस्तेमाल किया जाएगा. इस रेक में कुल 22 डिब्बे होंगे. इनमें 19 3AC के डिब्बे हैं वहीं 02 पावर कार का इस्तेमाल होगा ताकि पूरी गाड़ी में एसी चलाने को ले कर बिजली की बेहतर आपूर्ति हो सके. इसके अलावा गाड़ी में एक पैंट्री कार का डिब्बा लगाया जाएगा.
उत्तर रेलवे कुंभ के लिए चला रहा है 158 ट्रेनें
इन सभी रेलगाड़ियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. IRCTC के जरिए इन गाड़ियों की बुकिंग की जा रही है. इन विशेष गाड़ियों के नम्बर 00445, 00447, 00449 हैं. इन गाड़ियों में सिर्फ एनआरआई यात्रियों की ही बुकिंग की जाएगी. गौरतलब है कि उत्तर रेलवे ने कुंभ के लिए कुल 158 रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है.
10:09 AM IST