क्या केवल Minimum Amount Due भरने से गिरता है क्रेडिट स्कोर? आधे लोग इस बात को लेकर रहते हैं कंफ्यूज, यहां जानें पूरी सच्चाई

क्रेडिट कार्ड में Minimum Amount Due भरना आसान लगता है, लेकिन क्या यह पूरी तरह से सेफ है? तो जानिए MAD का असली मतलब, 30-45% तक ब्याज का खतरा, क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो का असर और कैसे धीरे-धीरे CIBIL स्कोर कमजोर हो सकता है और समझें सही पेमेंट प्लानिंग.
क्या केवल Minimum Amount Due भरने से गिरता है क्रेडिट स्कोर? आधे लोग इस बात को लेकर रहते हैं कंफ्यूज, यहां जानें पूरी सच्चाई

अगर आप क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो हर महीने स्टेटमेंट आने पर एक लाइन जरूर दिखती है Minimum Amount Due (MAD).असल में कई लोग यही सोचते हैं कि बस इतनी रकम भर दी, तो जिम्मेदारी खत्म हो गई. लेकिन क्या सच में केवल मिनिमम अमाउंट भरना सेफ होता है? क्या इससे क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है? आधे क्रेडिट कार्ड यूजर इस कंफ्यूजन में ही रहते हैं तो आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

Minimum Amount Due होता क्या है?

  • Minimum Amount Due वह न्यूनतम रकम होती है, जिसे तय तारीख तक भरने पर आप लेट फीस से बच जाते हैं
  • वैसे तो यह आपके कुल बकाया का 5% से 10% होता है.
  • अगर आपके कार्ड पर ₹50,000 बकाया है
  • तो बैंक करीब ₹2,500 से ₹5,000 तक मांग सकता है
  • इतनी रकम भरने पर पेमेंट “लेट” नहीं माना जाता है.
  • लेकिन बाकी रकम पर ब्याज लगना जारी रहता है
Add Zee Business as a Preferred Source

सवाल क्या इससे तुरंत क्रेडिट स्कोर गिरता है?

जवाब- तकनीकी तौर पर नहीं

  • हर मंथ टाइम पर Minimum Amount भर रहे हैं, तो अकाउंट “डिफॉल्ट” में नहीं जाएगा.
  • मेंट रिकॉर्ड ठीक रहेगा और क्रेडिट रिपोर्ट में “लेट पेमेंट” दर्ज नहीं होगा
  • लोग नहीं जानते हैं कि इसीलिए स्कोर तुरंत नहीं गिरता है.

सवाल:फिर दिक्कत कहां है?

  • जब आप सिर्फ Minimum Amount भरते हैं, तो बाकी रकम पर भारी ब्याज लगता है.
  • बैंक 30% से 45% तक सालाना ब्याज वसूल सकता है.
  • यह ब्याज हर महीने जुड़ता रहता है और कर्ज बढ़ता जाता है.
  • आपको लगता है कि पेमेंट हो गया, लेकिन असली रकम कम नहीं होती.

दूसरी बड़ी समस्या है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो.

  • अगर ₹1 लाख की लिमिट में ₹80,000 खर्च है, तो यूज 80% माना जाएगा.
  • वैसे हमेशा ही 30% से कम उपयोग की सलाह देते हैं.
  • ज्यादा यूज बैंक को रिस्क का भी संकेत देता है.
  • इससे CIBIL स्कोर धीरे-धीरे गिर सकता है, क्यों ना आप Minimum Due भर रहे हों.credit card

समझ लें Minimum Amount भरने के नुकसान

1. भारी ब्याज का बोझ: बाकी रकम पर ऊंचा ब्याज लगता है.
2. कर्ज लंबा चलता है: मूल रकम कम नहीं होती.
3. स्कोर पर असर: ज्यादा बकाया लंबे टाइम तक रहने से प्रोफाइल वीक दिखती है.
4. लोन में दिक्कत: होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन में परेशानी हो सकती है.
5. लिमिट बढ़ने की संभावना कम: बैंक आपको रिस्क भरा ग्राहक मान सकते हैं.

क्या कभी Minimum Amount भरना ठीक है?

हां, लेकिन सिर्फ आपात स्थिति में.तो फिर अगर अचानक मेडिकल इमरजेंसी आ गई हो या एक-दो महीने के लिए कैश फ्लो की समस्या हो, तो Minimum Amount भरना लेट फीस और कानूनी नोटिस से बचा सकता है.लेकिन इसे आदत बना लेना खतरनाक माना जाता है.तो अगर आप लगातार कई महीनों तक केवल MAD भरते हैं, तो ब्याज का पहाड़ खड़ा हो सकता है.

credit card

सही तरीका क्या है?

1. हमेशा कोशिश करें कि पूरा बिल चुकाएं.
2. अगर पूरा पेमेंट संभव नहीं है, तो कम से कम ज्यादा से ज्यादा रकम भरें, केवल मिनिमम नहीं.
3. खर्च को लिमिट के 30% के अंदर रखें.
4. बड़े खर्च के लिए EMI विकल्प सोच-समझकर चुनें.
5. स्टेटमेंट ध्यान से पढ़ें और ब्याज दर समझें.

Minimum Amount Due को समझना जरूरी है

एक बात समझ लें कि केवल Minimum Amount Due भरने से आपका क्रेडिट स्कोर तुरंत नहीं गिरता है, लेकिन यह लंबी अवधि में नुकसानदेह साबित हो सकता है. जी हां ज्यादा ब्याज, बढ़ता कर्ज और ऊंचा क्रेडिट यूज आपके स्कोर को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है.( डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है, लोन या क्रेडिट से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Minimum Amount Due क्या होता है?

यह कुल बकाया का 5-10% हिस्सा होता है, जिसे भरने पर लेट फीस से बच जाते हैं

Q2 क्या MAD भरने से तुरंत क्रेडिट स्कोर गिरता है?

नहीं, समय पर भरने पर अकाउंट डिफॉल्ट में नहीं जाता

Q3 फिर नुकसान क्या है?

बाकी रकम पर 30-45% तक सालाना ब्याज जुड़ता रहता है

Q4 क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो क्यों अहम है?

30% से ज्यादा उपयोग CIBIL स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकता है

Q5 कब MAD भरना ठीक है?

सिर्फ आपात स्थिति में, आदत बनाना नुकसानदायक हो सकता है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6