Diwali 2025 Bank Holidays: आने वाला है दिवाली का 5 दिनों का त्‍योहार, कब-कब आपके शहर में बंद रहेंगे बैंक! नोट कर लें

Diwali 2025 Bank Holidays List: दिवाली का 5 दिनों का त्‍योहार 18 अक्‍टूबर से शुरू हो रहा है और 23 अक्‍टूबर तक चलेगा. जानिए धनतेरस से लेकर भाईदूज तक किन-किन दिनों में किन राज्‍यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी. अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो ये लिस्ट देखकर पहले ही निपटा लें.
Diwali 2025 Bank Holidays: आने वाला है दिवाली का 5 दिनों का त्‍योहार, कब-कब आपके शहर में बंद रहेंगे बैंक! नोट कर लें

Diwali 2025: द‍िवाली के त्‍योहार में कुछ ही द‍िन बाकी रह गए हैं. 18 अक्‍टूबर को धनतेरस के साथ पांच दिनों के इस त्‍योहार की शुरुआत हो रही है. 19 को छोटी दिवाली, 20 को दिवाली, 22 को गोवर्धन पूजा और 23 अक्‍टूबर को भाईदूज का त्‍योहार मनाया जाएगा. इसी के साथ इस पर्व का समापन होगा. दिवाली के त्‍योहार में अलग-अलग दिनों में तमाम जगहों के बैंक बंद (Bank Holidays) रहेंगे. आइए जानते हैं कि आपके शहर में कब-कब बैंकों की छुट्टी होगी. नोट कर लीजिए डीटेल्‍स ताकि आपका कोई काम बीच मे न अटके.

धनतेरस और छोटी दिवाली पर कहां होगी छुट्टी?

18 अक्‍टूबर को धनतेरस है. इस दिन तीसरा शनिवार है. बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. ऐसे में इस धनतेरस पर असम को छोड़कर, बाकी सभी जगहों पर बैंकों में कामकाज होगा. 18 अक्‍टूबर को असम में काटी बिहू के कारण सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं छोटी दिवाली पर रविवार है. आमतौर पर छोटी दिवाली पर बैंकों में छुट्टी नहीं होती, लेकिन इस बार रविवार होने के कारण देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

20, 21 और 22 अक्‍टूबर को कहां रहेगी छुट्टी?

  • 20 अक्टूबर: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, एमपी, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, केरल, नगालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अक्‍टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

राज्‍यों के हिसाब से छुट्टियां

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.

हालांकि बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी क्‍योंकि छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं. लेकिन अगर आपका कोई ऐसा काम है जो बैंक में जाकर करना ही जरूरी है तो आपको इसे समय से निपटा लेना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6