&format=webp&quality=medium)
भारत का स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (BHIM App) ने सोमवार को ‘गर्व से स्वदेशी’ नाम से नया अभियान लॉन्च किया है. इस अभियान के तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने पर 20 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा. यह पहल ऐसे समय पर आई है जब देश में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.
भीम इस महीने के आखिर में अपनी 10वीं सालगिरह मनाने जा रहा है. इसी मौके को खास बनाने के लिए यह ऑफर लाया गया है. यह कैशबैक उन नए यूजर्स को मिलेगा, जो भीम ऐप से 20 रुपए या उससे ज्यादा का लेनदेन करेंगे. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ना है.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को डिजिटल पेमेंट की तरफ लाना है, जिन्होंने अब तक ऑनलाइन भुगतान नहीं किया है. भीम का फोकस है कि पहली बार डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो.
ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छोटे दुकानदार, ग्रामीण इलाकों के लोग और कम तकनीकी जानकारी रखने वाले यूजर्स भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें. इससे देश के हर हिस्से में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा.
एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (NPCI BHIM Services Limited) के मुताबिक, अगर नए यूजर्स भीम ऐप को रोजमर्रा के खर्चों में इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ज्यादा फायदा मिल सकता है. इन खर्चों में शामिल हैं-
योग्य लेनदेन पर यूजर्स एक महीने में 300 रुपए तक का कैशबैक पा सकते हैं.
इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया नया भीम ऐप कई नए फीचर्स के साथ आया है. यह ऐप 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं (Indian language support) को सपोर्ट करता है और इसका इंटरफेस पूरी तरह विज्ञापन मुक्त है. कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों के लिए भी इसे उपयोगी बनाया गया है, ताकि नेटवर्क की वजह से पेमेंट न रुके.
भीम ऐप में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और उपयोगी बनाते हैं.
इसके अलावा UPI सर्कल (UPI Circle feature) में फुल डेलीगेशन का विकल्प भी दिया गया है. इसके जरिए यूजर्स अपने परिवार के सदस्य, बच्चे या कर्मचारी को तय लिमिट के अंदर पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं.
आईएमएफ (International Monetary Fund) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है. ग्लोबल डिजिटल पेमेंट्स में इसकी हिस्सेदारी 49 प्रतिशत तक पहुंच गई है. इस मामले में भारत ने ब्राजील, थाईलैंड, चीन और साउथ कोरिया जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है. भीम ऐप इस पूरे सिस्टम का अहम हिस्सा माना जाता है.
‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान के जरिए भीम ने साफ कर दिया है कि उसका फोकस सिर्फ ट्रांजैक्शन पर नहीं, बल्कि नए यूजर्स को जोड़ने पर है. कैशबैक, आसान फीचर्स और भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ भीम डिजिटल पेमेंट को हर घर तक पहुंचाने की दिशा में मजबूत कदम उठा रहा है.
मोबाइल या इंटरनेट से किया गया भुगतान डिजिटल पेमेंट कहलाता है.
यह बैंक अकाउंट को मोबाइल ऐप से जोड़कर पेमेंट करता है.
लेनदेन पर वापस मिलने वाली रकम को कैशबैक कहते हैं.
हां, सही सावधानी के साथ यह सुरक्षित माना जाता है.
ताकि ज्यादा लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)