&format=webp&quality=medium)
क्रेडिट कार्ड अगर गलत तरीके से यूज हो जाए, तो फिर यह भारी कर्ज में भी बदल सकता है (फोटो: एआई)
आज के टाइम में क्रेडिट कार्ड केवल एक खर्च करने का ऑप्शन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल है. लेकिन यही कार्ड अगर गलत तरीके से यूज हो जाए, तो फिर यह भारी कर्ज में भी बदल सकता है.
असल फर्क बस एक चीज से पड़ता है कि क्या आप हर महीने पूरा बकाया समय पर चुकाते हैं या नहीं.
एक बात समझ लें कि क्रेडिट कार्ड का फायदा तभी है, जब आप उसे कर्ज नहीं बनने देते. तो कार्ड यूज करने वालों समझना होगा कि मिनिमम ड्यू में की जाने वाली एक गलती जैसे कर्ज में फंसा सकती है.
दोनों हो सकता है
फायदेमंद कब?
रिस्की कब?
यह भी पढ़ें: सिबिल स्कोर 800 के पार, तो बैंकों के लिए 'VIP' हैं आप? जानें पैसे बचाने का सीक्रेट और शर्तें
Minimum Due भरना
एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि अगर आप केवल 'Minimum Due' भरते रहेंगे, तो कर्ज कभी खत्म नहीं होगा.
ध्यान रखें: अगर केवल Minimum Amount भरते हैं, तो बाकी बची हुई रकम पर बैंक करीब 36% से 45% (या उससे अधिक) सालाना की दर से भारी-भरकम ब्याज वसूल सकता है.
| चीज | मतलब |
| बिलिंग साइकिल | 30 दिन का खर्च रिकॉर्ड |
| ड्यू डेट | पेमेंट की लास्ट डेट |
| इंटरेस्ट-फ्री पीरियड | 45–50 दिन तक (अगर पूरा बिल भरा) |
| मिनिमम ड्यू | कुल बकाया का छोटा हिस्सा |
| लेट फीस | देरी पर लगने वाला चार्ज |
1. पूरा बिल भरें
2. Auto-pay सेट करें
3. Credit Utilization कम रखें
4. Cash विड्रॉल से बचें
5. EMI सोच-समझकर लें

क्रेडिट कार्ड खुद में ना अच्छा है और ना ही बुरा. यह पूरी तरह आपके यूज पर निर्भर करता है. तो अगर आप इसे समझदारी से इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको बैशबैक, rewards और financial flexibility देता है.
लेकिन अगर आप Minimum Due के जाल में फंस गए, तो यही कार्ड आपको कर्ज में भी डाल सकता है. तो इसलिए याद रखें क्रेडिट कार्ड का सही नियम सिर्फ एक है: पूरा बिल समय पर चुकाएं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या क्रेडिट कार्ड पर ब्याज हमेशा लगता है?
नहीं, अगर आप पूरा बिल समय पर भरते हैं तो ब्याज नहीं लगता
Q2 Minimum Due भरना सही है?
नहीं, इससे कर्ज बढ़ता है
Q3 Interest rate कितना होता है?
आमतौर पर 30–45% सालाना
Q4 CIBIL Score पर असर पड़ता है?
हां, payment delay से score गिरता है
Q5 सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
हर महीने पूरा बिल चुकाना