&format=webp&quality=medium)
अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड का नाम सुनते ही कर्ज, ज्यादा खर्च और EMI के डर से पीछे हट जाते हैं. इसी वजह से रोजमर्रा की खरीदारी के लिए डेबिट कार्ड को ज्यादा सुरक्षित मान लिया जाता है. लेकिन सच ये है कि अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए, तो ये सिर्फ पेमेंट का जरिया नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बन सकता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर क्रेडिट कार्ड न सिर्फ आपकी कैश फ्लो मैनेजमेंट आसान करता है, बल्कि रिवॉर्ड्स, सेफ्टी और बेहतर क्रेडिट स्कोर जैसे कई फायदे भी देता है. आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड के वो 5 बड़े फायदे, जो हर यूजर को जरूर पता होने चाहिए.
HDFC की वेबसाइट के मुताबिक क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी ताकत है उसकी यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस. ये कार्ड भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लगभग हर जगह स्वीकार किए जाते हैं. होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट या कार रेंटल जैसी सर्विसेज में अक्सर क्रेडिट कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट या एक्स्ट्रा चार्ज लेना आसान होता है. डेबिट कार्ड के मुकाबले यहां क्रेडिट कार्ड ज्यादा भरोसेमंद साबित होता है.
ये भी पढ़ें- Time से भरते हैं EMI फिर भी गिर रहा Credit Score? कहीं ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे हैं आप!
डेबिट कार्ड से पेमेंट करते ही अकाउंट से पैसा कट जाता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड में ऐसा नहीं होता. क्रेडिट कार्ड आपको एक ग्रेस पीरियड देता है, जिसमें आप बाद में भुगतान कर सकते हैं. इसके दो बड़े फायदे हैं:
ये भी पढ़ें- Credit Card Myth Vs Reality: इन 6 गलतफहमियों की वजह से नहीं करते क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल! जान लें सच्चाई
क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक बड़ा फायदा है इसकी सेफ्टी. अगर कभी फ्रॉड हो जाए, तो तुरंत आपके बैंक अकाउंट से पैसा नहीं निकलता. आप कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं और शिकायत दर्ज कर सकते हैं. अधिकतर क्रेडिट कार्ड कंपनियां ‘जीरो लाइबिलिटी’ पॉलिसी देती हैं, यानी गलत ट्रांजैक्शन के लिए आपकी जेब से पैसा नहीं जाएगा. वहीं डेबिट कार्ड में फ्रॉड होने पर अकाउंट बैलेंस तुरंत प्रभावित हो सकता है.
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको सिर्फ खर्च नहीं करना पड़ता, बल्कि कुछ कमाई भी होती है. आजकल ज्यादातर कार्ड्स पर कैशबैक ऑफर्स, रिवॉर्ड पॉइंट्स, साइन-अप बोनस वगैरह मिलते हैं. इन पॉइंट्स को फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, शॉपिंग या गिफ्ट वाउचर में बदला जा सकता है. कई कार्ड्स पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, डाइनिंग डिस्काउंट और ट्रैवल ऑफर्स भी मिलते हैं.
अगर आप भविष्य में होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो अच्छा क्रेडिट स्कोर बहुत जरूरी है. क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल यानी समय पर बिल भुगतान और लिमिट के अंदर खर्च, आपके क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाता है. इसके अलावा कई क्रेडिट कार्ड्स में ट्रैवल इंश्योरेंस, पर्चेज प्रोटेक्शन और कार रेंटल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
हां, अगर आप समय पर बिल चुकाते हैं और लिमिट में खर्च करते हैं, तो ये पूरी तरह सुरक्षित है.
हां, नियमित और जिम्मेदार इस्तेमाल से क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है.
नहीं, अगर आप पूरा बिल ग्रेस पीरियड में चुका देते हैं तो कोई ब्याज नहीं लगता.
दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन सेफ्टी, रिवॉर्ड्स और क्रेडिट स्कोर के लिहाज से क्रेडिट कार्ड ज्यादा फायदेमंद है.
अगर आप खर्च पर कंट्रोल रख सकते हैं और समय पर भुगतान कर सकते हैं, तो क्रेडिट कार्ड आपके लिए फायदेमंद रहेगा.