&format=webp&quality=medium)
आपके पर्स में रखा क्रेडिट कार्ड सिर्फ खर्च करने का जरिया नहीं, बल्कि आपकी पूरी क्रेडिट हिस्ट्री का हिस्सा है. लेकिन इस क्रेडिट कार्ड की भी एक एक्सपायरी डेट (Expiry Date) होती है. लेकिन अक्सर हम इस Expiry Date को नजरअंदाज कर देते हैं. हमें लगता है कि जब कार्ड एक्सपायर होगा, बैंक अपने आप नया कार्ड भेज देगा. ज़्यादातर मामलों में ऐसा होता भी है, लेकिन हर बार नहीं.
अगर नया कार्ड किसी वजह से आप तक नहीं पहुंचा और पुराना कार्ड एक्सपायर होकर बंद हो गया, तो नुकसान छोटा नहीं, बल्कि आपके पूरे CIBIL स्कोर और फाइनेंशियल इमेज पर असर डाल सकता है. यहां जानिए इसकी वजह से होने वाले 4 बड़े नुकसान (Major Losses After Credit Card Expiry) के बारे में.
आपका CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की उम्र पर भी निर्भर करता है. अगर आपका सबसे पुराना कार्ड बंद हो गया, तो आपकी पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री मिट जाती है.
उदाहरण: अगर एक्सपायर होने वाला कार्ड आपका सबसे पुराना क्रेडिट कार्ड था और वो बंद हो गया, तो आपकी 10-15 साल पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री एक झटके में 'जीरो' हो जाती है. CIBIL की नजर में आप एक 'नए' कर्जदार बन जाते हैं, जिससे आपका स्कोर 50 से 100 पॉइंट तक गिर सकता है.
CIBIL स्कोर का एक अहम हिस्सा होता है आपका CUR - यानी आप अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का कितना प्रतिशत इस्तेमाल कर रहे हैं.
उदाहरण: अगर आपके पास 3 कार्ड हैं, कुल लिमिट ₹3 लाख और खर्च ₹60,000 है, तो CUR हुआ 20% (जो अच्छा है). लेकिन अगर आपका 1 लाख की लिमिट वाला पुराना कार्ड एक्सपायर होकर बंद हो गया. आपकी कुल लिमिट घटकर 2 लाख रुपए रह गई, लेकिन आपका खर्च तो 60,000 रुपए ही है. अब आपका CUR सीधे 30% हो जाएगा. बढ़ी हुई CUR आपके स्कोर को और नीचे गिराएगी.
Netflix, Amazon Prime, Spotify, बिजली या मोबाइल बिल जैसी ऑटो-पेमेंट सर्विसेज पुराने कार्ड पर चल रही होती हैं. जैसे ही कार्ड एक्सपायर होगा, सारे ट्रांजैक्शन फेल हो जाएंगे. इससे सेवाएं बंद होंगी और लेट फीस या पेनल्टी लग सकती है.
कई पुराने कार्ड्स पर ऐसे एक्सक्लूसिव फायदे मिलते हैं जो नए कार्ड्स पर नहीं होते जैसे लाइफटाइम-फ्री स्टेटस, या किसी खास कैटेगरी पर बेहतर रिवॉर्ड. अगर कार्ड बंद हो गया, तो ये फायदे हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं.
नहीं. हर रिन्यूअल पर बैंक नया कार्ड नंबर, Expiry Date और CVV देता है, ताकि सिक्योरिटी बनी रहे.
आपके Reward Points आपके अकाउंट से जुड़े होते हैं, कार्ड से नहीं. इसलिए नए कार्ड पर अपने आप ट्रांसफर हो जाते हैं.
ज़्यादातर बैंक रिन्यूअल के लिए अलग चार्ज नहीं लेते. हां, अगर कार्ड पर Annual Fee है तो वो लागू रहती है.
पहले पूरा बकाया चुकाएं, फिर बैंक के कस्टमर केयर या ब्रांच में जाकर क्लोजर रिक्वेस्ट दें. लेकिन ध्यान रखें, अपना सबसे पुराना कार्ड बंद न करें.
अगर आपका पेमेंट रिकॉर्ड खराब है या बैंक की नई पॉलिसी फिट नहीं बैठती, तो बैंक रिन्यूअल रोक सकता है. इसका असर आपके CIBIL स्कोर पर पड़ेगा.