&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में लगभग हर किसी के पास एक या एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड तो होते ही हैं.वैसे यह ना केवल सुविधाजनक जरिया है, बल्कि जरूरत के समय फाइनेंशियल हेल्प भी करता है, लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझे या गुस्से में या किसी और कारण से अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने का फैसला ले लेते हैं.वैसे ऐसा करना आपके क्रेडिट स्कोर, फाइनेंशियल हिस्ट्री और फ्यूचर की लोन योग्यता पर निगेटिव असर डाल सकता है. इसलिए, अगर आप भी अपने किसी कार्ड को बंद करने की सोच रहे हैं, तो पहले इन 10 अहम बातों को ध्यान से समझ लें.
आप सबसे पहले अपने कार्ड पर बाकी कोई भी उधार, ईएमआई या ब्याज निपटा लें.हमेशा कार्ड बंद करने से पहले ज़ीरो बैलेंस सुनिश्चित करें, वरना बैंक आगे भी चार्ज वसूल सकता है.
कई बैंक कार्ड बंद होने के बाद आपके रिवॉर्ड पॉइंट्स को खत्म कर देते हैं.तो इसलिए कार्ड रद्द करने से पहले अपने सभी इनाम अंक (रिवॉर्ड्स) रिडीम कर लें,फिर चाहे शॉपिंग वाउचर हों या कैशबैक.
अगर आपके कार्ड से नेटफ्लिक्स, मोबाइल बिल, या बिजली बिल जैसे कोई भी पेमेंट्स ऑटो डेबिट पर लगे हैं, तो पहले उन्हें किसी दूसरे कार्ड या अकाउंट में ट्रांसफर करें ताकि आपकी सर्विस बीच में रुक ना जाए.
क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपकी क्रेडिट लिमिट घटती है, जिससे उपयोग दर (Credit Utilisation Ratio) बढ़ जाती है.असल में यह आपके CIBIL स्कोर को इफेक्ट कर सकता है.यही कारण है कि बिना जरूरत कार्ड बंद ना ही करें.
वैसे अगर आप अपने सबसे पुराने कार्ड को बंद करते हैं, तो फिर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की उम्र भी कम हो जाती है.जी हां पुराना कार्ड आपके अच्छे क्रेडिट व्यवहार को दिखाता है, इसलिए उसे एक्टिव रखना समझदारी है.
जी हां अगर किसी कार्ड पर ज्यादा सालाना फीस(Annual Fee) लग रहा है, तो उसे बंद करने की बजाय बैंक से “नो-फी कार्ड” में डाउनग्रेड करवाना ज्यादा बेहतर रहेगा. इससे इतिहास भी बना रहेगा और खर्च भी बचेगा.
कभी-कभी किसी कार्ड को बंद करना भी जरूरी हो जाता है.जी हां अगर उसका रखरखाव महंगा हो या उससे कोई खास फायदा न मिल रहा हो, अपने खर्च और रिवॉर्ड्स को नोटिस जरूर करें.
जब बैंक आपका कार्ड बंद कर दे, तो उनसे एक रिटिन कंफर्मेशन (Written Confirmation) आप जरूर ही लें कि आपका खाता शून्य बैलेंस पर बंद हुआ है. असल में यह फ्यूचर में किसी गलत बिलिंग से बचाएगा.
एक बार कार्ड बंद हो जाने के बाद उसे काटकर या श्रेडर में डालकर नष्ट करें. ऐसा करने से किसी के द्वारा कार्ड के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाएगी.
कार्ड बंद होने के बाद अपने क्रेडिट रिपोर्ट (CIBIL/Experian) में यह अपडेट हुआ या नहीं, इसकी जांच करें. जी हां अगर रिपोर्ट में गलती दिखे तो तुरंत बैंक या क्रेडिट एजेंसी से संपर्क करें.
क्रेडिट कार्ड बंद करना केवल एक खाता खत्म करना नहीं है, बल्कि यह आपके फाइनेंशियल व्यवहार का रिकॉर्ड भी बदल देता है.तो इसलिए बिना समझे कोई कदम उठाना आगे चलकर आपकी लोन एबिलिटी या नए क्रेडिट कार्ड की मंजूरी को प्रभावित कर सकता है.तो अगर कार्ड से जुड़ी परेशानी है, तो पहले बैंक से बातचीत करें और ऑप्शन को तलाशें.
क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले यह सोचना जरूरी है कि आप किस कारण से कार्ड बंद करना चाहते हैं — क्या यह फीस ज्यादा होने की वजह से है या गलत उपयोग का डर है? सही प्रक्रिया अपनाकर और इन 10 बातों का ध्यान रखकर आप अपना कार्ड सेफ तरीके से बंद कर सकते हैं, बिना अपने क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाए.
Top 5 FAQs For Credit Card
1. क्या क्रेडिट कार्ड बंद करने से क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है?
हां, क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपकी क्रेडिट लिमिट घटती है, जिससे क्रेडिट उपयोग अनुपात (Credit Utilisation Ratio) बढ़ जाता है और CIBIL स्कोर कम हो सकता है.
2. क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले क्या करना चाहिए?
कार्ड का पूरा बकाया चुकाएं, रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करें, ऑटो डेबिट बंद करें और बैंक से लिखित पुष्टि (Written Confirmation) जरूर लें कि कार्ड बंद हो गया है.
3. क्या पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद करना सही है?
नहीं, पुराने कार्ड को बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कम हो जाती है, इसे एक्टिव रखना क्रेडिट स्कोर के लिए फायदेमंद होता है.
4. अगर कार्ड की फीस ज्यादा है तो क्या करें?
कार्ड बंद करने की बजाय बैंक से “नो-फी” या “लो-फी” कार्ड में डाउनग्रेड करवाएं,इससे आपका क्रेडिट इतिहास भी बना रहेगा और खर्च भी बचेगा.
5. कार्ड बंद होने के बाद क्या करना जरूरी है?
कार्ड बंद होने के बाद उसे काटकर नष्ट करें और अपने क्रेडिट रिपोर्ट (CIBIL/Experian) में यह अपडेट हुआ या नहीं, यह जरूर चेक करें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)