&format=webp&quality=medium)
कार्ड बंद करने से पहले क्रेडिट लिमिट, पुराने कार्ड की हिस्ट्री और रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जान लें (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
आज के इस टाइम में क्रेडिट कार्ड केवल एक शॉपिंग का ऑप्शन नहीं रह गया है, बल्कि आपकी फाइनेंशियल पहचान बन चुका है. अब समय पर क्रेडिट कार्ड बिल भरने वाला व्यक्ति आसानी से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन हासिल कर सकता है. लेकिन फिर भी कई लोग सालाना फीस, ज्यादा कार्ड या कम यूज की वजह से अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने का फैसला कर लेते हैं.
फिर यहीं पर लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. असल में क्रेडिट कार्ड बंद करना कभी गलत नहीं होता है, लेकिन बिना सोचे-समझे अपने कार्ड को अचानक से बंद कराने से आपके CIBIL Score पर बुरा असर पड़ सकता है.इसी कारण से कई मामलों में लोन अप्रूवल भी मुश्किल हो सकता है.तो इसलिए कार्ड बंद करने से पहले कुछ जरूरी बातें समझना बेहद जरूरी है.
जी हां क्रेडिट कार्ड अचानक बंद करवाने से सिबिल स्कोर गिरता ही है. लेकिन हर व्यक्ति के मामले में असर अलग होता है. असल में CIBIL Score कई फैक्टर्स पर आधारित होता है, जिनमें शामिल हैं पेमेंट हिस्ट्री,क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो,क्रेडिट हिस्ट्री की लंबाई,क्रेडिट मिक्स,एक्टिव क्रेडिट अकाउंट. तो अगर आपका पुराना या हाई-लिमिट कार्ड बंद होता है, तो स्कोर पर असर दिख सकता है,
क्रेडिट कार्ड बंद करना आपके सिबिल स्कोर के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है, और इसका सबसे बड़ा कारण है 'क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो'. चलिए मान लेते हैं कि आपके पास दो कार्ड हैं जिनकी टोटल लिमिट ₹2 लाख है और आप हर महीने ₹40,000 खर्च करते हैं. तो इसका मतलब है कि आप अपनी लिमिट का केवव 20% हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो स्कोर के लिए बहुत अच्छा है. लेकिन जैसे ही आप एक कार्ड बंद करते हैं, आपकी कुल लिमिट घटकर सिर्फ ₹1 लाख रह जाती है.तो अब वही ₹40,000 का खर्च आपकी लिमिट का 40% दिखने लगेगा.ऐसेमें बैंक चाहते हैं कि आप 30% से कम ही खर्च करें, वरना आपका स्कोर गिरना तय है.
यह भी पढ़ें: Debit Card EMI का क्रेडिट स्कोर पर क्या असर होता है? खरीदारी से पहले जानें ये बातें,वरना बिगड़ ना जाए CIBIL!
जी हां अगर आपका कार्ड कई साल पुराना है, तो उसे बंद करने से आपकी औसत क्रेडिट हिस्ट्री कम हो सकती है.तो लंबा और स्थिर क्रेडिट रिकॉर्ड बैंक के लिए भरोसे का संकेत माना जाता है. इसलिए हो सके तो सबसे पुराना कार्ड जल्दी बंद नहीं कराएं,खासकर जब उस पर ज्यादा फीस न हो.
RBI के नियमों के अनुसार, कार्ड बंद करने से पहले सभी ड्यू क्लियर होना जरूरी है.इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखें कि बकाया रकम ना हो, EMI बैलेंस ना हो और ऑटो-डेबिट सब्सक्रिप्शन,एनुअल फीस,GST चार्ज जैसी बातों को भी इग्नोर ना करें. तो अगर कोई छोटी रकम भी बची रह गई, तो ब्याज और पैनेल्टी लग सकती है.
Reward Points और कैशबैक को लेकर गलती बहुत लोग करते हैं. कार्ड बंद होते ही आपके रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक बैलेंस, लाउंज बेनिफिट्स और ट्रैवल माइल्स अक्सर तुरंत खत्म हो जाते हैं. असल में सालाना मेहनत से जमा किए गए पॉइंट्स एक झटके में बेकार हो जाते हैं. तो इसलिए कार्ड बंद कराने से पहले अपने सभी रिवॉर्ड्स को रिडीम कर लेना ही असली समझदारी है, वरना सारी बचत बेकार हो सकती है.
केवल कस्टमर केयर पर बात कर देना काफी नहीं है, यह मिस्टेक बहुत लोग करते हैं. वैसे क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के बाद हमेशा ईमेल या लेटर के जरिए लिखित कन्फर्मेशन जरूर लें और अपना क्लोजर रिक्वेस्ट नंबर संभालकर रखें.असल में सबसे जरूरी काम यह है कि कार्ड बंद होने के 30-45 दिन बाद अपनी सिबिल रिपोर्ट चेक करें.तो यह पक्का कर लें कि वहां कार्ड का स्टेटस 'Closed' दिख रहा हो, न कि 'Active'.तो अगर स्टेटस अपडेट नहीं हुआ, तो आपका स्कोर खराब हो सकता है.
कुछ स्थितियों में कार्ड बंद करना सही फैसला हो सकता है
1-सालाना फीस बहुत ज्यादा हो
2-कार्ड यूज नहीं हो रहा हो
3-ज्यादा कार्ड मैनेज करना मुश्किल हो
4-Overspending की आदत बढ़ रही हो
5-फ्रॉड रिस्क की आशंका हो
कुछ हालातों में सावधानी बरतनी चाहिए
1-कार्ड बहुत पुराना हो
2-उसकी लिमिट ज्यादा हो
3-उससे CUR कम रखने में मदद मिलती हो
4-जल्द ही लोन लेने की योजना हो
5-आपका CIBIL Score पहले से कमजोर हो
यह भी पढ़ें: गलती से भी ना करें क्रेडिट कार्ड होल्डर ये मिस्टेक, वरना रह जाएंगे पछताते,जानें ये 5 काम की बातें
अगर आप कार्ड बंद करना चाहते हैं, तो पहले ये 3 चीजें जरूर जांचें-
तो इसलिए याद रखिए कि क्रेडिट कार्ड सिर्फ खर्च करने का माध्यम नहीं, बल्कि आपकी financial credibility का हिस्सा है.
आपको बता दें किक्रेडिट कार्ड बंद करना गलत फैसला नहीं है, लेकिन जल्दबाजी में उठाया गया कदम आपकी क्रेडिट प्रोफाइल कमजोर कर सकता है.तो इसलिए कार्ड बंद करने से पहले बकाया चुकाएं, रिवर्ड्स इस्तेमाल करें और अपनी CIBIL रिपोर्ट जरूर जांचें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)