क्रेडिट कार्ड घिसने से पहले जान लें ये 5 राज, कर्ज नहीं, जेब में आएगा पैसा, CIBIL होगा रॉकेट!

क्रेडिट कार्ड सही प्लानिंग के साथ यूजकरें तो यह आपकी बचत, रिवार्ड्स और क्रेडिट स्कोर तीनों बढ़ा सकता है.तो जानें 5 स्मार्ट क्रेडिट कार्ड स्ट्रैटेजी, जिनसे आप कर्ज से बचेंगे, रिवार्ड्स बढ़ेंगे और फाइनेंशियल हेल्थ भी मजबूत होगी.
क्रेडिट कार्ड घिसने से पहले जान लें ये 5 राज, कर्ज नहीं, जेब में आएगा पैसा, CIBIL होगा रॉकेट!

अब वो टाइम आ गया है जो डिजिटल है, जी हां आज के समय में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ता जा रहा है और लगभग हर बैंक क्रेडिट कार्ड पर नए ऑफर व रिवार्ड्स दे रहा है.तो ऐसे में समझदारी से क्रेडिट कार्ड का यूज ना केवल आपकी बचत बढ़ा सकता है, बल्कि आपकी क्रेडिट प्रोफाइल तक को भी मजबूत बना सकता है.तो हां अगर card bills को टाइम पर पे करेंगे और सोच-समझकर खर्च करेंगे, तो क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन फाइनेंशल टूल साबित होता है. चलिए यहां जानिए वो 5 स्मार्ट क्रेडिट कार्ड स्ट्रैटेजी, जिन्हें अपनाकर आप रिवार्ड्स भी बढ़ा सकते हैं और कर्ज के जाल से भी बच सकते हैं.

1. अपनी खर्च करने की आदतों के अनुसार सही कार्ड चुनें

सबसे पहले आपको ऐसा क्रेडिट कार्ड चुनें, जो आपकी लाइफस्टाइल से मेल खाता हो,उदाहरण के लिए-

Add Zee Business as a Preferred Source
  • अगर आप अक्सर एयर ट्रैवल करते हैं, तो एयरलाइन माइल्स, लाउंज एक्सेस और ट्रैवल इंश्योरेंस वाले कार्ड चुनें.
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए कैशबैक, ई-कॉमर्स डिस्काउंट और फूड डिलीवरी ऑफर वाले कार्ड बेस्ट हैं.
  • रोज ट्रैवल करने वालों के लिए फ्यूल क्रेडिट कार्ड काफी फायदेमंद होते हैं.
  • सही कार्ड चुनने से रिवार्ड्स बर्बाद नहीं होते और खर्च का पूरा फायदा मिलता है.

2. रिवार्ड्स और मौसमी ऑफर्स को ट्रैक करें

बैंक समय-समय पर कैशबैक, बोनस रिवार्ड्स और त्योहारों पर खास ऑफर्स लाते हैं,तो इसलिए-

  • बैंक की ऐप और SMS अलर्ट्स पर नजर रखें.
  • रिवार्ड पॉइंट्स एक्सपायर होने से पहले रिडीम कर लें.
  • को-ब्रांडेड कार्ड्स का पार्टनर इवेंट्स में यूज करके बड़े डिस्काउंट ले सकते हैं.
  • सही टाइम पर ऑफर्स का यूज आपकी बचत को कई गुना बढ़ा देता है.

3. क्रेडिट यूटिलाइजेशन कम रखें (30% से नीचे)

क्रेडिट कार्ड का यूज आपकी क्रेडिट स्कोर पर सीधा असर डालता है,तो इसलिए-

  • कोशिश करें कि कुल लिमिट का 30% से ज्यादा उपयोग न करें.
  • (जैसे: ₹2,00,000 की लिमिट पर केवल ₹60,000 तक उपयोग करें)
  • खर्च को एक कार्ड में भरने की बजाय दो कार्ड में बांट दें.
  • इनकम बढ़ने पर क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की रिक्वेस्ट करें.
  • कम यूटिलाइजेशन लोन देने वालों को यह दिखाता है कि इनकम लोन पर डिपेंडेंट नहीं हैं.

4. पूरा बिल समय पर चुकाएं, सिर्फ Minimum Due नहीं

  • क्रेडिट कार्ड का सबसे जरूरी नियम है-
  • बिल समय पर और पूरा भरें.
  • केवल Minimum Due भरने से ब्याज बढ़ता जाता है और कर्ज लगातार बढ़ता रहता है.
  • समय पर भुगतान से-
  • लेट फीस से बचते हैं
  • क्रेडिट स्कोर मजबूत होता है
  • एक्स्ट्रा ब्याज नहीं लगता

5. EMIs और कार्ड सुविधाओं का समझदारी से यूज

EMI बड़े खर्च को आसान बनाती है, लेकिन-

  • ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और चार्जेज अच्छे से तुलना करें.
  • जहां संभव हो No-Cost EMI चुनें.
  • इंटरनेशनल पेमेंट जैसे अनयूज़्ड फीचर बंद रखें.
  • सुरक्षा भी बनी रहती है और अनावश्यक चार्ज से बचत भी होती है.
credit card

सावधानी जरूरी

  • गलत इस्तेमाल पर क्रेडिट कार्ड कर्ज का बड़ा जाल बना देता है.
  • हाई ब्याज और लेट पेमेंट से स्कोर खराब होता है.
  • सही इस्तेमाल से बचत बढ़ाई जा सकती है.
  • रिवार्ड, कैशबैक और ऑफर्स से पैसा बचता है.
  • टाइम पर पेमेंट क्रेडिट स्कोर मजबूत करता है.
  • अनुशासित उपयोग से कार्ड फाइनेंशल हेल्थ सुधारता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए बैंक से संपर्क करें)

5 Best FAQs

Q1. क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
सही तरीके से उपयोग करने पर क्रेडिट कार्ड आपको कैशबैक, रिवार्ड्स, फ्री लाउंज एक्सेस और मजबूत क्रेडिट स्कोर जैसा लाभ देता है।

Q2. क्रेडिट कार्ड बिल पूरा चुकाना क्यों जरूरी है?
क्योंकि सिर्फ Minimum Due भरने पर भारी ब्याज लगता है और कर्ज बढ़ता जाता है, पूरा बिल टाइम पर भरने से स्कोर भी बेहतर रहता है.

Q3. क्रेडिट यूटिलाइजेशन 30% से कम क्यों रखना चाहिए?
कम यूटिलाइजेशन दिखाता है कि आप क्रेडिट पर निर्भर नहीं हैं, इससे आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से सुधरता है.

Q4. कौन-सा क्रेडिट कार्ड चुनना चाहिए?
आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से-ट्रैवल करने वालों के लिए ट्रैवल कार्ड, शॉपिंग वालों के लिए कैशबैक कार्ड और डेली कम्यूटर्स के लिए फ्यूल कार्ड सबसे बेहतर हैं.

Q5. रिवार्ड्स मिस न हों, इसके लिए क्या करें?
बैंक ऐप पर ऑफर्स चेक करें, रिवार्ड पॉइंट्स एक्सपायर होने से पहले रिडीम करें और फेस्टिव ऑफर्स का अधिकतम उपयोग करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6