कितने CIBIL Score पर बैंक तुरंत देगा लोन और कब करेगा इनकार? अप्लाई करने से पहले समझिए पूरी रेंज

CIBIL Score आपकी Financial Wisdom का सबसे बड़ा पैमाना है. 300 से 900 तक के स्कोर में 750+ सबसे अच्छा माना जाता है. बैंक इसी स्कोर पर तय करते हैं कि आपको लोन देना सुरक्षित है या नहीं.
कितने CIBIL Score पर बैंक तुरंत देगा लोन और कब करेगा इनकार? अप्लाई करने से पहले समझिए पूरी रेंज

अगर आप घर, गाड़ी या किसी भी तरह का पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो बैंक में अप्लाई करने से पहले आपका CIBIL Score कैसा है, ये समझना बहुत ज़रूरी है. ये तीन अंकों का स्कोर ही तय करता है कि बैंक आपको भरोसेमंद ग्राहक मानता है या नहीं. अक्सर लोग बिना स्कोर देखे आवेदन कर देते हैं और बाद में लोन रिजेक्शन झेलते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि आप पहले ही जान लें कि किस स्कोर पर बैंक खुशी-खुशी लोन देता है और किस पर साफ मना कर देता है.

क्या लोन के मामले में CIBIL Score का रोल?

CIBIL Score 300 से 900 के बीच का एक नंबर होता है, जिसे क्रेडिट ब्यूरो आपके पुराने लोन, क्रेडिट कार्ड बिल, EMI और भुगतान रिकॉर्ड के आधार पर बनाते हैं. सीधी भाषा में, ये आपका फाइनेंशियल रिपोर्ट कार्ड है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • EMI समय पर भरी? - स्कोर अच्छा
  • भुगतान में देरी या चूक? - स्कोर खराब

बैंक इसी स्कोर पर भरोसा करके तय करते हैं कि लोन देना सुरक्षित है या रिस्की.

वो स्कोर जिसके नीचे बैंक कर देता है लोन से इनकार

लोन अप्रूवल की बात आए तो 650 स्कोर एक तरह की लक्ष्मण रेखा माना जाता है. 650 से नीचे स्‍कोर होने पर बैंक आपको हाई-रिस्क ग्राहक मानता है. ऐसे में लोन मिलने की संभावना बहुत कम होती है और अगर मिलेगा तो ब्‍याज दर ज्‍यादा होगी. वहीं अगर बैंक इनकार कर दें तो NBFCs लोन दे सकती हैं, लेकिन ब्याज दर बहुत ज्यादा होगी और शर्तें सख्त होंगी. वहीं अगर स्‍कोर 750 से ऊपर है तो ये आदर्श स्कोर है. इस स्कोर पर बैंक न सिर्फ खुशी-खुशी लोन मंज़ूर करता है, बल्कि ब्याज दरें भी कम मिलती हैं.

CIBIL Score रेंज और बैंक की नज़र में उनका मतलब

CIBIL Scoreकैटेगरीबैंक की नज़र में क्या मतलब
750 – 900शानदारलोन मिलना लगभग तय. कम ब्याज दर, अच्छे ऑफर्स.
650 – 749अच्छाअप्रूवल की संभावना ज़्यादा. ब्याज दर थोड़ी अधिक हो सकती है.
550 – 649औसत/खराबलोन मिलने की संभावना कम. ब्याज दर बहुत ज्यादा.
300 – 549बहुत खराबलोन मिलना लगभग असंभव. भुगतान रिकॉर्ड बेहद खराब.
N/A या -1कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहींस्कोर नहीं बना। कुछ बैंक लोन देने में हिचक सकते हैं.

अच्छे CIBIL Score के बावजूद लोन हो सकता है रिजेक्ट?

भले ही स्कोर 750+ हो, पर इन वजहों से लोन रिजेक्ट हो सकता है-

  • कम आमदनी – EMI के हिसाब से आय पर्याप्त न हो.
  • अस्थिर जॉब – नई नौकरी या बार-बार नौकरी बदलना.
  • बहुत ज्यादा EMI पहले से – मौजूदा कर्ज ज्यादा हो.
  • बैंक की पॉलिसी – उम्र, लोकेशन और पेशे पर भी निर्णय निर्भर करता है.

खराब स्कोर हो तो कैसे सुधारे?

स्कोर सुधारने के कुछ असरदार तरीके-

  • सभी EMI व बिल समय पर भरें.
  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लिमिट के 30% तक ही रखें.
  • पुराने खाते और कार्ड बंद न करें.
  • बार-बार लोन अप्लाई करने से बचें (Hard Inquiry स्कोर घटाती है).

क्या बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले को लोन मिलता है?

अगर आपका स्कोर -1 या N/A दिखा रहा है, मतलब आपने कभी क्रेडिट लिया ही नहीं. कुछ बैंक हिचकिचाते हैं. ऐसे में सबसे आसान तरीका है कि आप FD पर मिलने वाला Secured Credit Card लें और उसका बिल समय पर चुकाएं. 6-8 महीनों में स्कोर बन जाता है.

लोन "सेटल" करना क्यों नुकसानदायक है?

अगर आप पूरी EMI नहीं चुका पाते और बैंक छूट देकर खाता बंद करता है, तो रिपोर्ट में "Settled" लिखा जाता है. ये आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को कई सालों तक खराब करता है और आगे लोन मिलना मुश्किल कर देता है. हमेशा कोशिश करें कि लोन पूरी तरह चुकाकर ही बंद करें.

FAQs

Q1. कितने CIBIL Score पर बैंक लोन आसानी से देता है?

750 या उससे ज़्यादा स्कोर पर लोन आसानी से मिलता है और ब्याज दरें भी कम मिलती हैं.

Q2. किस स्कोर पर लोन रिजेक्ट हो सकता है?

650 से नीचे स्कोर पर बैंक लोन देने से साफ मना कर सकता है.

Q3. क्या CIBIL Score फ्री में चेक किया जा सकता है?

हां, CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट और कई फाइनेंशियल ऐप्स पर साल में एक बार फ्री में चेक कर सकते हैं.

Q4. बिना क्रेडिट हिस्ट्री के लोन मिलेगा?

संभावना कम है, लेकिन Secured Credit Card लेकर हिस्ट्री शुरू करना सबसे आसान तरीका है.

Q5. खराब CIBIL Score जल्दी कैसे सुधरे?

समय पर EMI, कम क्रेडिट उपयोग, पुराने खाते बंद न करना और कम Hard Inquiry- ये कदम स्कोर सुधारते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6