&format=webp&quality=medium)
सबसे पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को पड़ेगी. (Dna)
दशहरा और दिवाली के कारण अक्टूबर 2019 में बैंकों में इस साल सबसे ज्यादा छुट्टी पड़ रही है. बैंकों और सरकारी दफ्तरों में सबसे ज्यादा 11 दिन की छुट्टी पड़े रही है. यानि सिर्फ 20 दिन काम होगा. सबसे पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को पड़ेगी.
गांधी जयंती पर बैंक बंद
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी शुरू होगी. इसके बाद 3 दिन बैंक लगातार बंद रहेंगे. 6 अक्टूबर को रविवार है. इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को नवमी और दशहरे की छुट्टी होगी.
12 और 13 को फिर छुट्टी
12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 अक्टूबर को रविवार. यानि 2 दिन बैंक बंद रहेंगे. 20 अक्टूबर को भी रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
दिवाली पर बैंक लगातार 4 दिन बंद
दिवाली पर कुछ राज्यों में बैंकों में 4 दिन की छुट्टी होगी. इसमें 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 27 को रविवार है. 29 अक्टूबर को भैया दूज है. 28 अक्टूबर को परेवा. इस कारण बैंक 4 दिन बंद रहेंगे.
नवंबर में 7 दिन की छुट्टी
नवंबर 2019 में 3, 10, 17 और 24 अक्टूबर को रविवार है और 9 और 23 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है. 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती पड़ रही है, उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे.