&format=webp&quality=medium)
Cashback Offer on Credit Card: मौजूदा समय में ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटलीकरण ने शॉपिंग से लेकर डाइनिंग तक की प्रोसेस को बहुत आसान कर दिया है. अब आप कहीं भी जाएं, घूमें या खाएं-पीएं अगर आपके पास कैश नहीं है तो चिंता की बात नहीं क्योंकि बिल पेमेंट का काम आसानी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए हो जाता है. इतना ही नहीं कई क्रेडिट कार्ड्स पर तो आपको कैशबैक का भी ऑफर दिया जाता है. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा रुचि रखते हैं तो क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. यहां आपको कैशबैक का भी बेनेफिट मिलता है.
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते समय आपको कई तरह के कैशबैक के ऑफर मिलते हैं. जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा रुचि रखते हैं, उनके लिए कैशबैक स्कीम्स फायदे का सौदा हो सकती हैं. आज हम आपको 5 ऐसे क्रेडिट कार्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बेस्ट कैशबैक स्कीम्स के साथ आते हैं.
a
इस क्रेडिट कार्ड में प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलता है. वहीं जो प्राइम मेंबर्स नहीं है, उन्हें 3 फीसदी का कैशबैक ऑफर दिया जाता है. इस कार्ड के जरिए 100 से ज्यादा अमेजन पार्टनर विक्रेताओं को 2 फीसदी कैशबैक और दूसरे ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी का कैशबैक मिलता है.
अगर आपके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको गूगल पे रिचार्ज और बिल पेमेंट्स पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलता है. इसके अलावा बिग बास्केट और ग्रॉफर्स पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलता है. इसके अलावा स्विगी, जोमैटो, ओला पर 4 फीसदी, दूसरे खर्चों पर 2 फीसदी फ्लैट कैशबैक मिलता है. इस कार्ड की सालाना फीस 499 रुपए है.
इस क्रेडिट कार्ड में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और 2GUD पर 5 फीसदी, दूसरे विक्रेताओं पर 4 फीसदी और दूसरे कैटेगरीज में 1.5 फीसदी कैशबैक मिलता है. इस कार्ड की सालाना फीस 500 रुपए है.
इस क्रेडिट कार्ड में सभी ऑनलाइन खर्च पर 1.5 फीसदी का कैशबैक मिलता है. बल्कि दूसरे खर्चों पर 1 फीसदी का कैशबैक मौजूद है. इस क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपए की सालाना फीस दी जाती है.
इस क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलता है. इसके अलावा PayZapp और स्मार्ट बाय के जरिए फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5 फीसदी कैशबैक, ऑफलाइन खर्च और वॉलेट रीलोड पर 1 फीसदी का कैशबैक मिलता है. इस कार्ड पर सालाना फीस 1000 रुपए है.