&format=webp&quality=medium)
Canara Bank Latest FD Rates: अगर आप भी मार्केट में निवेश के बजाए बैंक में FD करा एक शर्तिया रिटर्न पाने की उम्मीद रखते हैं, तो Canara Bank की ये खबर आपके बड़े काम की है. केनरा बैंक ने अपने कस्टमर्स के लिए Fixed Deposit की ब्याज दरों को बदल दिया है. FD की नई दरें 21 मई, 2025 से लागू हो चुकी हैं. इसके अलावा बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की दरों को भी अपडेट किया है.
केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, केनरा बैंक अपने कस्टमर्स को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर करती है. इसमें उन्हें 4 फीसदी से लेकर 7.0 फीसदी तक का ब्याज मिलता है. सीनियर सिटीजन को FD पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है.
Canara Bank ने बताया कि 444 दिन वाले FD प्लान पर कस्टमर्स को सबसे ज्यादा ब्याज 7.00 फीसदी मिलता है. जबकि सीनियर सिटीजन को इसी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 7.50 फीसदी का ब्याज मिलता है.
Canara Bank ने अपने कस्टमर्स के लिए जमा राशि पर भी मिलने वाले ब्याज दरों में भी परिवर्तन किया है. अपडेटेड दरों के मुताबिक, बैंक के कस्टमर्स को अब उनकी अलग- अलग जमा राशि पर 2.70 फीसदी से लेकर 4 फीसदी तक का ब्याज मिलने वाला है.
