Loan Rates Hike: केनरा बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब Home Loan और Car Loan की EMI हो सकती है महंगी

अगर आपने केनरा बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया हुआ है, तो अब आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है. बैंक ने अपनी MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में 0.05% यानी 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 मई 2026 से लागू हो चुकी हैं। इसका असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनके लोन फ्लोटिंग रेट से जुड़े हुए हैं।
Loan Rates Hike: केनरा बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब Home Loan और Car Loan की EMI हो सकती है महंगी

केनरा बैंक ने ब्याज दरों में 0.05% की बढ़ोतरी की है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

अगर आपने केनरा बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया हुआ है, तो अब आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है. बैंक ने अपनी MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में 0.05% यानी 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है. असल में नई दरें 12 मई 2026 से लागू हो चुकी हैं.तो फिर इसका असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनके लोन फ्लोटिंग रेट से जुड़े हुए हैं.

एक नजर में समझें पूरी बात

  • केनरा बैंक ने MCLR में करीब 0.05% की बढ़ोतरी की
  • 1 साल का MCLR अब 8.70% से बढ़कर करीब 8.75% हुआ
  • Home Loan, Auto Loan और Personal Loan की EMI बढ़ सकती है
  • नई दरें 12 मई 2026 से लागू हो गई हैं
  • Bank of Baroda ने फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया

आपकी EMI कब बढ़ेगी?

  • बहुत से लोग सोचते हैं कि जैसे ही बैंक ब्याज दर बढ़ाता है, EMI अगले दिन से बढ़ जाती है, लेकिन ऐसा नहीं होता
  • अगर आपका लोन MCLR-linked floating rate पर है, तो EMI आपकी Loan Reset Date आने पर बढ़ेगी, यानी कि इसका असर तुरंत नहीं बल्कि तय डेट पर दिखेगा.

MCLR क्या होता है?

  • MCLR यानी Marginal Cost of Funds Based Lending Rate होता है
  • यानी कि यह वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देता है.
  • अगर MCLR बढ़ता है तो होम लोन महंगा होता है
  • कार लोन की EMI बढ़ती है
  • पर्सनल लोन का ब्याज भी बढ़ सकता है

केनरा बैंक ने कितनी बढ़ाईं ब्याज दरें?

अवधिपुरानी दर (%)नई दर (%)
Overnight7.857.90
1 महीना7.907.95
3 महीने8.158.20
6 महीने8.508.55
1 साल8.708.75
2 साल8.959.00
3 साल9.009.05

क्यों अहम है 1 साल वाला MCLR?

  • होम लोन
  • कार लोन
  • पर्सनल लोन
  • 1 Year MCLR से लिंक होते हैं
  • यानी कि सबसे ज्यादा असर इसी बदलाव का होगा

आपकी EMI पर कितना असर पड़ेगा?

उदाहारण के रूप में

  • अगर आपका
  • होम लोन: ₹40 लाख
  • अवधि: 20 साल
  • फ्लोटिंग रेट लोन

साफ है कि EMI में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि यह बढ़ोतरी लोन अमाउंट और रीसेट डेट के हिसाब से अलग-अलग होगी.

loan


क्या सभी ग्राहकों पर असर पड़ेगा?

नहीं सब पर असर नहीं है. इसका असर Floating Rate Loan वाले ग्राहक,जिनकी Reset Date नजदीक है,नए लोन लेने वाले ग्राहक पर ज्यादा असर होगा

इन पर असर कम या नहीं होगा:

  • फिक्स्ड रेट लोन वाले
  • जिनका लोन रीसेट अभी दूर है

Canara Bank FD Interest

ग्राहकब्याज दर
सामान्य ग्राहक6.5% तक
वरिष्ठ नागरिक7% तक

सबसे ज्यादा फायदा

555 दिनों वाली FD पर मिल रहा है

Bank of Baroda ग्राहकों के लिए राहत

  • अगर आपका खाता Bank of Baroda में है, तो फिलहाल राहत की खबर है
  • क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी MCLR दरों में अभी कोई बदलाव नहीं किया है

यह खबर क्यों अहम है?

  • भारत में ज्यादातर लोग Home Loan,Auto Loan, Personal Loan,फ्लोटिंग रेट पर लेते हैं
  • ऐसे में ब्याज दर में छोटी बढ़ोतरी भी लंबे समय में लाखों रुपये का अतिरिक्त बोझ बना सकती है

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • अपनी Loan Reset Date चेक करें
  • EMI Calculator से नया हिसाब लगाएं
  • अगर संभव हो तो Part Payment करें
  • Fixed vs Floating Rate की तुलना करें

EMI का बोझ कम कैसे करें?

1. Extra EMI दें

साल में 1-2 Extra EMI देने से ब्याज कम हो सकता है

2. Loan Transfer चेक करें

अगर कहीं कम ब्याज मिल रहा हो तो Balance Transfer पर विचार करें

3. Tenure कम रखें

कम अवधि वाला लोन कुल ब्याज घटाता है

4. Credit Score मजबूत रखें

अच्छा CIBIL स्कोर बेहतर ब्याज दर दिला सकता है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या मेरी EMI कल से बढ़ जाएगी?

नहीं, EMI सिर्फ आपके लोन की 'रीसेट डेट' आने पर ही बढ़ेगी, अपने लोन पेपर चेक करें

Q2 मेरा लोन रेपो रेट (RLLR) से जुड़ा है, क्या मुझ पर असर होगा?

नहीं. यह बढ़ोत्तरी सिर्फ MCLR वाले पुराने लोन्स के लिए है.रेपो रेट वाले लोन अभी सुरक्षित हैं

Q3 RBI ने रेट नहीं बढ़ाए, तो बैंक ने क्यों बढ़ाए?

बैंक अपने खर्च और फंड की लागत को देखकर खुद MCLR तय करते हैं

Q4 क्या मैं अपना लोन सस्ते वाले रेट (RLLR) में बदल सकता हूं?

हां, आप बैंक जाकर अपना लोन MCLR से RLLR में स्विच करा सकते हैं, इसके लिए थोड़ी फीस लग सकती है

Q5 क्या अब FD पर भी ज्यादा मुनाफा मिलेगा?

आमतौर पर लोन महंगा होने के बाद FD की दरें भी बढ़ती हैं, लेकिन फिलहाल पुरानी दरें (अधिकतम 7%) ही लागू हैं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6