EMI पर मिली बड़ी गुड न्यूज! इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में की 0.50% की कटौती, इन कस्टमर्स को मिलेगा सीधा फायदा

RBI द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद अब केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को राहत देते हुए Repo Linked Lending Rate (RLLR) में कटौती का ऐलान किया है. अब बैंक की नई RLLR 8.75% से घटाकर 8.25% कर दी गई है.
EMI पर मिली बड़ी गुड न्यूज! इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में की 0.50% की कटौती, इन कस्टमर्स को मिलेगा सीधा फायदा

Canara Bank Interest Rates: देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक कैनरा बैंक (Canara Bank) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए Repo Linked Lending Rate (RLLR) में कटौती का ऐलान किया है. अब बैंक की नई RLLR 8.75% से घटाकर 8.25% कर दी गई है. यह फैसला भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में की गई 50 बेसिस पॉइंट की रेपो रेट कटौती (6.00% से 5.50%) के बाद लिया गया है.

केनरा बैंक (Canara Bank) ने एक स्टेटमेंट में बताया कि नई दरें 12 जून 2025 से प्रभावी हो चुकी है और बैंक के External Benchmark Rate से जुड़े सभी लोन पर लागू होगी. यह RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा वर्ष 2025 में तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का परिणाम है, जो संकेत करता है कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में नीतिगत रुख सहायक है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

RLLR क्या होता है?

RLLR यानी Repo Linked Lending Rate एक ऐसी ब्याज दर होती है जो सीधे तौर पर RBI की रेपो रेट से जुड़ी होती है. जब RBI रेपो रेट में बदलाव करता है, तो बैंक भी उसी के आधार पर अपने RLLR में बदलाव करते हैं.

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI अन्य बैंकों को अल्पकालिक ऋण देता है. इसका उद्देश्य बाजार में नकदी की स्थिति को नियंत्रित करना और महंगाई को नियंत्रित करना होता है.

कस्टमर्स को कैसे मिलेगा फायदा?

  • होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन आदि जो RLLR से जुड़े हैं, अब उनकी ब्याज दरें कम होंगी.
  • इससे ग्राहकों की EMI कम हो सकती है या फिर वे कम समय में लोन चुका सकते हैं.
  • नए लोन लेने वालों के लिए भी यह सुनहरा अवसर है क्योंकि वे कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं.

Canara Bank ने क्या कहा?

केनरा बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैंक अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम बैंकिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है और RBI की मौद्रिक नीतियों के अनुरूप ग्राहकों को लोन दरों में राहत दी जा रही है. इससे लाखों ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6