45,201 का फिक्स रिटर्न! 2 लाख के इन्वेस्टमेंट पर ये बैंक FD पर बना रहा धनवान, समझें रिटर्न का कैलकुलेशन

Canara Bank FD 2025: केनरा बैंक अपनी एफडी स्कीम पर 7% तक ब्याज दे रहा है.7 दिन से 10 साल तक की अवधि में निवेश पर पाएं सुरक्षित और तय रिटर्न साथ ही यहां सीनियर सिटीजन को मिल रहा है अतिरिक्त ब्याज और भरोसेमंद मुनाफा.
45,201 का फिक्स रिटर्न! 2 लाख के इन्वेस्टमेंट पर ये बैंक FD पर बना रहा धनवान, समझें रिटर्न का कैलकुलेशन

अगर आप अपने पैसे को सेफ जगह इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं और उस पर फिक्स रिटर्न की तलाश में हैं तो फिर आपके लिए केनरा बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम एक शानदार विकल्प हो सकती है.जी हां सरकारी क्षेत्र का ये बैंक अपने ग्राहकों को भरोसेमंद और धांसू ब्याज दरों का फायदा दे रहा है.असल में बैंक की एफडी स्कीम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक की टेन्योर के लिए मौजूद हैं.

आपको बता दें कि केनरा बैंक की ब्याज दरें 3.25% से शुरू होकर 7.00% तक जाती हैं, जो इसे बाजार में सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक बनाती हैं. खास बात यह है कि यहां हर उम्र वर्ग के लिए अलग-अलग ब्याज दरों का प्रावधान है ताकि सभी को अधिकतम लाभ मिल सके. जी हां यहां 2 लाख के निवेश पर 3 साल में 45,201 का फिक्स रिटर्न पा सकते हैं.तो चलिए रिटर्न के इस कैलकुलेशन को सिंपस शब्दों में समझते हैं.

3 साल की FD पर शानदार रिटर्न

केनरा बैंक की 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर निवेशकों को बेहद धांसू ब्याज दर मिलती है। सामान्य नागरिकों के लिए 6.25%, सीनियर सिटीजन के लिए 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक) के लिए 6.85% ब्याज दर तय की गई है। यानी उम्र बढ़ने के साथ ब्याज दर में भी इजाफा होता है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है.

₹2 लाख निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर आप केनरा बैंक की 3 साल की एफडी स्कीम में ₹2 लाख निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है.

  • सामान्य नागरिक को 6.25% ब्याज पर ₹2,42,682 मिलेंगे यानी ₹42,682 का ब्याज लाभ.
  • सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज पर ₹2,44,479 मिलेंगे यानी ₹44,479 का लाभ.
  • सुपर सीनियर सिटीजन को 6.85% ब्याज पर ₹2,45,201 मिलेंगे यानी ₹45,201 का मुनाफा.

इससे साफ है कि अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से सही स्कीम चुनते हैं तो हर वर्ग के निवेशक को आकर्षक लाभ मिल सकता है.

444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम

इसके अलावा केनरा बैंक ने एक स्पेशल 444 दिनों की FD स्कीम भी शुरू की है, जो फिलहाल निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.50%, सीनियर सिटीजन को 7.00% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10% का ब्याज मिल रहा है. यानी कि केवल 1 साल 2 महीने की अवधि में ही निवेशक को शानदार रिटर्न मिल सकता है. यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम अवधि में अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं.

FD स्कीम के बड़े फायदे

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम सबसे सेफ इन्वेस्टमेंट में से एक मानी जाती है क्योंकि इसमें बाजार की अस्थिरता या रिस्क का असर नहीं होता है. तो आपको तय ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.इसके साथ ही, निवेश की अवधि तय होने के कारण आपको अपने फाइनेंशियल टारगेट की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है.

  • निश्चित और गारंटीड रिटर्न
  • टैक्स बेनिफिट्स (80C के तहत)
  • सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज
  • ऑटो रिन्यूअल की सुविधा
  • लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी एफडी के बदले ली जा सकती है

किसके लिए है ये स्कीम?

हालांकि केनरा बैंक की एफडी स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं. जी हां यह स्कीम नौकरीपेशा लोगों, रिटायर्ड व्यक्तियों,हाउस वाइफ और छोटे निवेशकों के लिए परफेक्ट मानी जाती है. तो अगर आप रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि हर महीने या एक निश्चित समय पर आपको तय आय मिले, तो केनरा बैंक की एफडी स्कीम आपको स्थिरता और मन की शांति दोनों देती है.

केनरा बैंक एफडी है बेस्ट

बाजार में जहां एक ओर म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में जोखिम ज्यादा है, वहीं केनरा बैंक की एफडी स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो “सेफ्टी विद स्टेबिलिटी” चाहते हैं. तय ब्याज दर, लचीली अवधि और भरोसेमंद रिटर्न के साथ यह स्कीम हर उम्र वर्ग के निवेशकों के लिए “स्मार्ट सेविंग प्लान” साबित हो सकती है.नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


5 FAQs

Q1. केनरा बैंक की एफडी स्कीम में न्यूनतम निवेश कितना है?
केनरा बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में न्यूनतम ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है.

Q2. केनरा बैंक एफडी पर अधिकतम ब्याज दर कितनी है?
इस समय बैंक 7.00% तक की ब्याज दर दे रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.10% तक ब्याज मिल सकता है.

Q3. क्या एफडी पर लोन लिया जा सकता है?
हाँ, केनरा बैंक एफडी के बदले लोन या ओवरड्राफ्ट सुविधा भी देता है, जिससे आपको तुरंत नकदी मिल सकती है.

Q4. सीनियर सिटीजन को कितना अतिरिक्त ब्याज मिलता है?
सीनियर सिटीजन को सामान्य ब्याज दर पर 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जाता है.

Q5. क्या केनरा बैंक एफडी टैक्स सेविंग के लिए योग्य है?
हाँ, 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर निवेश करने से आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6