&format=webp&quality=medium)
आरबीआई द्वारा हाल में रेपो रेट में कटौती के बाद केनरा बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में चेंज कर दिए हैं.जी हां नए रेट्स के तहत बैंक शॉर्ट और मिड-टर्म टेन्योर की खास FD पर धांसू रिटर्न दे रहा है.जबकि सीनियर सिटीजन को चुनिंदा कॉलएबल FD पर अब 7% तक ब्याज मिल रहा है.
जी हां एफडी आज भी निवेश के लिए सेफ ऑप्शन मानी जाती है. सीनियर सिटीजन आने वाले कल के लिए बैंक एफडी में निवेश हमेशा पसंद करते हैं.तो जानेंगे केनरा बैंक की 555 दिन वाली एफडी पर कितना रिटर्न मिल रहा है.
लॉन्ग टर्म की FD के जगह स्पेशल टेन्योर पर ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है, खासकर सीनियर सिटीजन के लिए-
यानी साफ है कि एक साल से ज्यादा टेन्योर की FD पर ब्याज दरें मिल रही हैं. इन पर सामान्य ग्राहकों के लिए 6.25% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.75% ब्याज ऑफर किया जा रहा है, यानी लंबी लॉक-इन अवधि पर अब ज्यादा ब्याज नहीं मिल रहा.
यह भी पढ़ें: SBI की 4 धाकड़ FD स्कीम: निवेशकों पर हो रही मुनाफे की बारिश! क्या आप भी अब तक हैं इन शानदार ऑफर्स से अनजान?
ऑनलाइन एफडी कैलकुलेटर यूज करने के लिए सबसे पहले केनरा बैंक की वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं. वहां जमा राशि, एफडी की अवधि और मौजूदा ब्याज दर भरें.फिर कैलकुलेटर आपको कुल मैच्योरिटी अमाउंट और ब्याज दिखा देगा. उदाहरण के तौर पर, ₹1 लाख को 1 साल के लिए 7% ब्याज पर रखने पर करीब ₹1.07 लाख मिल सकते हैं.
ब्याज दरों में गिरावट के दौर में बैंक 400–555 दिन जैसी शॉर्ट और मिड-टर्म स्पेशल FD के जरिए डिपॉजिट कर रहे हैं. निवेशकों,खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए फिलहाल इन टेन्योर की FD, 5 साल या उससे ज्यादा की लंबी FD की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे रही हैं, असल में जहां दरें लगभग स्थिर हो चुकी हैं(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
यह भी पढ़ें: नोट कर लें मनी मेकिंग वाली Bank FD स्कीम को,₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹77,945 का फिक्स ब्याज,धांसू है कैलकुलेशन
खबर से जुड़े FAQs
1. कैनरा बैंक की किस FD पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है?
555 दिन की कॉलएबल FD पर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7% ब्याज मिल रहा है।य
2. नई FD दरें कब से लागू हैं?
संशोधित ब्याज दरें 5 जनवरी 2026 से लागू हैं.
3. क्या लंबी अवधि की FD पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है?
नहीं, एक साल से ज्यादा की ज्यादातर FD पर ब्याज दरें सीमित कर दी गई हैं.
4. RBI की रेपो रेट कटौती का FD पर क्या असर पड़ा?
रेपो रेट घटने से FD रिटर्न में नरमी आई है, खासकर लंबी अवधि की FD में.
5. FD निवेशकों के लिए कौन-सी अवधि बेहतर है?
फिलहाल 400 से 555 दिन की स्पेशल FD, 5 साल या उससे ज्यादा की FD से बेहतर रिटर्न दे रही हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)