कौन कहता है कि Housewife को नहीं मिल सकता Credit Card! जानिए बैंक में इसको लेकर क्‍या हैं नियम

अक्सर ये सवाल उठता है कि बिना इनकम वाली हाउसवाइफ क्रेडिट कार्ड ले सकती हैं या नहीं. बैंकिंग नियमों के अनुसार गृहिणियों के लिए भी क्रेडिट कार्ड के विकल्प मौजूद हैं. वो या तो Add-on Credit Card ले सकती हैं या फिर Secured Credit Card के लिए अप्लाई कर सकती हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस और फायदे.
कौन कहता है कि Housewife को नहीं मिल सकता Credit Card! जानिए बैंक में इसको लेकर क्‍या हैं नियम

आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल बहुत कॉमन हो गया है. अगर सही तरीके से इसका इस्‍तेमाल किया जाए तो ये बहुत काम की चीज है. इस पर तमाम तरह के डिस्‍काउंट्स, ऑफर्स, रिवॉर्ड्स, कैशबैक जैसी सुविधाएं तो मिलती ही हैं, साथ ही मुश्किल वक्‍त में शॉर्ट टर्म लोन का इंतजाम आसानी से हो जाता है. खास बात ये है कि आप ग्रेस पीरियड में अगर इस लोन को चुका दें तो उस पर कोई ब्‍याज भी नहीं देना पड़ता.

यही वजह है कि क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ा है. आजकल तो नौकरीपेशा को बैंक खुद कॉल करके क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं. लेकिन अगर किसी हाउस वाइफ को क्रेडिट कार्ड की जरूरत हो तो क्‍या उसे क्रेडिट कार्ड मिल सकता है? क्‍या वो Credit Card के लिए आवेदन कर सकती हैं? जानिए इस मामले में क्‍या है बैंक का नियम.

हाउसवाइफ और क्रेडिट कार्ड – क्या है बैंक का नियम?

अगर आप जॉब या बिज़नेस करते हैं तो बैंक आसानी से क्रेडिट कार्ड दे देते हैं. लेकिन अगर आप हाउसवाइफ हैं और आपकी कोई रेगुलर इनकम नहीं है, तो भी आपके पास दो ऑप्शन रहते हैं:

  • Add-on Credit Card
  • Secured Credit Card

Add-on Credit Card क्या होता है?

  • एड-ऑन कार्ड आपके पति (या फैमिली मेंबर) के प्राइमरी क्रेडिट कार्ड से जुड़ा होता है.
  • इसकी लिमिट प्राइमरी कार्ड के मुताबिक तय होती है.
  • खर्च और रिवार्ड प्वॉइंट्स उसी अकाउंट में जुड़ते हैं.
  • हाउसवाइफ को अलग से इनकम प्रूफ देने की जरूरत नहीं पड़ती.

Secured Credit Card कैसे मिलता है?

  • अगर हाउसवाइफ के नाम से बैंक में Fixed Deposit (FD) है, तो उसी FD के आधार पर उन्हें सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड जारी किया जा सकता है.
  • कार्ड की लिमिट FD अमाउंट पर निर्भर करती है.
  • FD को बैंक कोलेटरल की तरह रख लेता है.
  • ये कार्ड उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिनके पास सेविंग्स हैं लेकिन इनकम प्रूफ नहीं है.

होममेकर्स को कैसे मिलेंगे क्रेडिट कार्ड के फायदे?

क्रेडिट कार्ड के जरिए होममेकर्स घरेलू खर्च पर अच्‍छी खासी बचत कर सकती हैं. इन कार्ड के जरिए महिलाएं ग्रॉसरी और डाइनिंग एक्‍सपेंसेज पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, फ्यूल सरचार्ज पर छूट का बेनिफिट ले सकती हैं, साथ ही स्‍पेशल गिफ्ट्स व ऑफर्स के लिए इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करा सकती हैं. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड का सही इस्‍तेमाल करके वो अपने क्रेडिट स्‍कोर को भी बेहतर कर सकती हैं.

क्‍या हैं शर्तें?

क्रेडिट कार्ड के लिए अप्‍लाई करने के लिए होममेकर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. उनके Husband के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए, जिसके आधार पर वो एड ऑन कार्ड के लिए अप्‍लाई कर सकें. वहीं सिक्‍योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में गृहणी के नाम से Fixed Deposit होना चाहिए. FD के आधार पर वो सिक्‍योर्ड कार्ड के लिए अप्‍लाई कर सकती हैं.

कैसे करें अप्‍लाई?

हाउस वाइव्‍स क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप के जरिए अप्‍लाई कर सकती हैं. इसके अलावा बैंक की ब्रांच में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है. अप्‍लाई करने के बाद बैंक आपकी सारी जानकारी और दस्‍तावेजों को वेरिफाई करेगा और कुछ दिनों के अंदर आपको क्रेडिट कार्ड जारी कर देगा.

किन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आईडी प्रूफ (PAN कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट)
  • एड्रेस प्रूफ
  • इनकम प्रूफ (अगर उपलब्ध हो, वरना एड-ऑन/FD का डॉक्यूमेंट)

कैसे करें अप्लाई?

  • बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए.
  • सीधे बैंक ब्रांच जाकर भी आवेदन कर सकती हैं.
  • बैंक डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के बाद कुछ दिनों में कार्ड जारी कर देता है.

FAQs

Q1. क्या हाउसवाइफ बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड ले सकती हैं?

हां, Add-on या Secured Credit Card वो ले सकती हैं.

Q2. क्या एड-ऑन कार्ड की लिमिट अलग से मिलेगी?

नहीं, ये प्राइमरी कार्ड की लिमिट शेयर करता है.

Q3. सिक्योर्ड कार्ड का फायदा क्या है?

FD की सुरक्षा के साथ क्रेडिट लिमिट मिलती है और क्रेडिट स्कोर भी बनता है.

Q4. क्या हर बैंक हाउसवाइफ को कार्ड देता है?

ज्यादातर प्राइवेट और सरकारी बैंक ये सुविधा देते हैं, जैसे Axis Bank, HDFC Bank, SBI.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6