&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में बिजनेस बढ़ाने के लिए लोन लेना आम बात हो गई है.असल में छोटे बिजनेसमैन हों या स्टार्टअप चलाने वाले हों, कई लोग बिजनेस लोन की मदद से अपने कारोबार को शुरू कर पाते हैं या बढ़ा पाते हैं.असल में दुकान बढ़ानी हो, मशीनें खरीदनी हों, वर्किंग कैपिटल की जरूरत हो या कैश फ्लो की कमी पूरी करनी हो इन सबके लिए बिजनेस लोन एक बड़ा सहारा बनता है.
वैसे पिछले कुछ सालों में डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिनटेक कंपनियों के आने से बिजनेस लोन लेना पहले से काफी आसान हो गया है.तो अब कुछ ही डाक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन लोन मिल जाता है. हालांकि अगर बिना सही योजना के लोन लिया जाए, तो आगे चलकर यह बिजनेस के लिए परेशानी भी बन सकता है.
इसलिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई कारोबारी जल्दी फंड मिलने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर बाद में उनकी फाइनेंशियल स्थिति पर पड़ता है.तो अगर आप भी बिजनेस लोन लेने की सोच रहे हैं, तो इन 5 बड़ी मिस्टेक से बचना बेहद जरूरी है.
बिजनेस लोन लेते समय सबसे बड़ी गलती यही होती है कि कई लोग यह नहीं देखते कि वे लोन की किस्तें आसानी से चुका पाएंगे या नहीं.
अक्सर कारोबारी केवल यह सोचते हैं कि अभी पैसे मिल जाएं, लेकिन यह नहीं सोचते कि हर महीने EMI कैसे जाएगी.
क्या रखें ध्यान में
जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि लोन लेने से पहले अपने बिजनेस की कमाई, खर्च और मौजूदा वित्तीय जिम्मेदारियों का सही आकलन जरूर करना चाहिए.तो अगर बिजनेस का कैश फ्लो मजबूत है, तभी लोन लेना समझदारी होती है.

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ क्रेडिट ऑफिसर रोहित पटवर्धन के मुताबिक, बिजनेस लोन लेने से पहले उधार लेने वालों को अपनी भुगतान क्षमता का सही आकलन करना चाहिए और लोन की सभी शर्तों को अच्छे से समझना चाहिए. उनका कहना है कि कई कारोबारी अपनी कैश फ्लो क्षमता से ज्यादा लोन ले लेते हैं, जिससे बाद में आर्थिक दबाव बढ़ जाता है.असल में सही लोन स्ट्रक्चर चुनना और मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल बनाए रखना बेहद जरूरी है.
एक बात हमेशा याद रखें कि अगर सही योजना और समझदारी के साथ बिजनेस लोन लिया जाए, तो यह कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कारोबारी वास्तविक वित्तीय अनुमान, सही योजना और समय पर भुगतान की आदत अपनाएं.जी हां अगर लोन सोच-समझकर लिया जाए, तो यह बिजनेस की ग्रोथ का बड़ा जरिया बन सकता है. लेकिन बिना प्लानिंग के लिया गया कर्ज आगे चलकर फाइनेंशियल दबाव भी बढ़ा सकता है.
FAQs
1. बिजनेस लोन लेने से पहले सबसे जरूरी बात क्या देखनी चाहिए?
सबसे पहले अपनी भुगतान क्षमता और बिजनेस के कैश फ्लो का सही आकलन करना जरूरी होता है
2. क्या अलग-अलग बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करनी चाहिए?
हाँ, ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन अवधि की तुलना करना बेहतर विकल्प चुनने में मदद करता है
3. बिजनेस लोन में क्रेडिट स्कोर क्यों महत्वपूर्ण होता है?
अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक आसानी से लोन मंजूर करते हैं और बेहतर शर्तों पर फाइनेंसिंग मिल सकती है
4. क्या जरूरत से ज्यादा लोन लेना सही है?
नहीं, ज्यादा कर्ज लेने से EMI का बोझ बढ़ सकता है और बिजनेस की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है
5. क्या एक साथ कई बिजनेस लोन लेना ठीक है?
अगर सही योजना न हो तो कई लोन लेने से कैश फ्लो और भुगतान क्षमता पर दबाव बढ़ सकता है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)